ProfileEntertainmentFeatured

Abdu Rozik Biography In Hindi | अब्दू रोजिक का जीवन परिचय

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) तजाकिस्तान के एक मशहूर गायक हैं। वह एक रैप सिंगर हैं। रोजिक का रैपिंग स्टाइल इतना लाजवाब है कि लोग उन्हें सोशल मीडिया का सेंसेशन मानते हैं। अब्दू का स्वभाव काफी विनम्र है।अब्दू रोजिक को ताजिक और फ़ारसी दोनों भाषाओँ का अच्छा ज्ञान है। फ़िलहाल वह अभी रुसी भाषा सीख रहे हैं। रोजिक को हिंदी और अंग्रेजी भाषा की सही जानकारी नही है।अब्दु रोजिक सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं।अब्दू सोशल मीडिया के जरिए अपनी कई तरह की फनी वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं।

Abdu Rozik

अब्दू भले ही तजाकिस्तान के रहने वाले हों लेकिन भारत में उनके चाहने वालों की कमी नही है। अब्दू रोजिक अपने रैप सांग ‘ओही दिल जोर’ से दुनियां में काफी मशहूर हुए थे। अब्दू का खुद का एक यूट्यूब चैनेल भी है, जिसके 58 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं अगर बात करें इंस्टाग्राम की तो अब्दू रोजिक के 3.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब्दू के फैंस छोटी हाइट और शरीर की गोल मटोल बनावट के दीवाने हैं। आइये जानते हैं अब्दू रोजिक का जीवन परिचय (Abdu Rozik Biography In Hindi)…

अब्दू रोजिक का जीवनी – Abdu Rozik Biography In Hindi

पूरा नामअब्दू रोजिक
जन्मतिथि23 सितम्बर 2003
उम्र19
जन्मस्थानतजाकिस्तान
वर्तमान पतामुम्बई
हाइट3 फीट 2 इंच
वजन15 किलो
बीमारीरेकेट्स
पितासावरिकुल मुहम्मद(माली)  
मातारूह अफजा  
भाई बहन2 भाई 2 बहन
धर्मइस्लाम
राष्ट्रीयतातजाकिस्तानी
शैक्षिक योग्यता
भाषाताजिक,फारसी 
व्यवसायगायक,बॉक्सर म्यूजिशियन और ब्लॉगर
ख़िताबवर्ल्डस स्मालेस्ट सिंगर
गर्लफ्रेंड
कुल सम्पत्ति2 करोड़

अब्दु रोजिक कौन हैं – Who is Abdu Rozik

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) तजाकिस्तान के एक मशहूर गायक हैं। वह एक रैप सिंगर हैं। रोजिक का रैपिंग स्टाइल इतना लाजवाब है कि लोग उन्हें सोशल मीडिया का सेंसेशन मानते हैं। वह बचपन से ही रिकेट्स नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी हाइट नही बढ़ सकी। अब्दू रोजिक की उम्र 19 साल है लेकिन 5 साल के बच्चे की तरह दिखते हैं। अब्दू रोजिक इस वक्त काफी सुर्ख़ियों में हैं क्योंकि अब्दू की ‘बिग बॉस 16’ में धमाकेदार इंट्री हुई है। अब्दू रोजिक बिग बॉस के 16 कंटेस्टेंट्स में से सबसे छोटे कंटेस्टेंट हैं। ‘बिग बॉस 16’ शो के अन्दर और बाहर उनकी क्यूटनेस के लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं।

अब्दु रोजिक का जन्म और माता-पिता – Abdu Rozik Birth & Mother- Father

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) का जन्म 23 सितम्बर 2003 को तजाकिस्तान के पंजाकेंट जिले के गिशदरवा में हुआ था। रोजिक 19 साल के हैं, लेकिन देखने में बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह हैं। उनकी हाइट 3 फीट 2 इंच है। बचपन से ही वह रिकेट्स नाम की बीमारी का शिकार है। 8 वर्ष की आयु में अब्दू को अपनी बीमारी के बारे में पता चला। उनके शरीर में  ग्रोथ हार्मोन का जेनेटिक डिसआर्डर है जिसकी वजह से उनके शरीर का विकास नही हो पाया। उनके पिता का नाम सावरिकुल मुहम्मद है और माता का नाम रूह अफजा है। अब्दू का परिवार तजाकिस्तान में रहता हैं। उनके पिता पेशे से एक माली हैं।अब्दू के दो भाई और दो बहनें हैं।

Abdu Rozik

अब्दु रोजिक की शैक्षिक योग्यता – Abdu Rozik Qualification

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की उम्र भले ही 19 की है, लेकिन उनकी शैक्षिक योग्यता ज्यादा नही है। वह केवल 20 दिनों के लिए स्कूल गए थे। अब्दू ने बिग बॉस के शो में बताया कि स्कूल में लोग उनकी हाइट पर कमेंट करते थे। शो में सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्यादा ज्ञान नही है। उन्हें अपनी ताजिक, फारसी भाषा की अच्छी जानकारी है। ‘बिग बॉस 16’ में दर्शकों को उनकी भाषा समझ में नही आ रही है, इसलिए साजिद खान को उनका ट्रांसलेटर बनाया गया है। अब्दू पिछले कुछ महीनों से पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं।

Also Read – Jacqueline Fernandez Biography in Hindi | जैकलीन फर्नांडिस का जीवन परिचय

अब्दु रोजिक का करियर – Abdu Rozik Career

अब्दू (Abdu Rozik) ने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होंने गाने गाना शुरू कर दिया था। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था इसलिए इसी में अपना करियर बनाने की सोची। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अब्दू सिंगिंग की ट्रेनिंग नही ले सके।अपनी बीमारी के बारे में जानने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नही हारी और अपने करियर को सही दिशा देने पर फोकस किया। वह अपनी मेहनत के दम पर सिंगर बने।

अब्दू रोजिक ने अपनी मातृभाषा ताजिक में कई गाने गाए जो सुपरहिट रहे। ‘चक्की चक्की बोरान’ और ‘मोदर’ जैसे कई गाने खूब वायरल हुए। आज अब्दू की पहचान दुनियां के मशहूर सिंगर्स में की जाती है। अब्दु के नाम दुनियां के सबसे छोटे सिंगर होने का रिकॉर्ड दर्ज है। सोशल मीडिया पर लोग अब्दू की मासूमियत और सिंगिंग टैलेंट की वहज से पसंद करते हैं। बिग बॉस हाउस में अब्दू अपनी शरारतों से फैंस का दिल जीत रहे हैं। बता दें कि अब्दू रोजिक अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी सिंगिंग की वीडियोज अपलोड करते रहते हैं। अब्दु रोजिक अपने गाने ‘ओही दिल जोर’ से रातों रात स्टार बन गये।

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) MMA यानी मिक्स्ड मार्सल आर्ट के फाइटर भी हैं। उन्होंने कई फाइट भी की हैं, जिनमें बच्चे एवं बौने खिलाड़ी शामिल है। बता दें साल 2021 में अब्दू ने रुसी MMA फाइटर हस्बुल्ला के साथ भी फाइट की थी। फाइटर हस्बुल्ला की उम्र भी 19 साल है। सोशल मीडिया इंनफ्लूएंसर हस्बुल्ला, मैगोमेदोव रूस के रहने वाले हैं। अब्दू की तरह हस्बुल्ला के शरीर में भी ग्रोथ हार्मोन्स की कमी के कारण उनकी हाइट छोटी रह गई। सोशल मीडिया की दुनियां में वह अपनी दबंगई के लिए जाने जाते हैं।

Abdu Rozik

अब्दू रोजिक को भारत में प्रसिद्धि तब मिली जब उन्होंने सिंगर अरजीत सिंह का गाना ‘एन्ना सोणा’ गाया था। इसके बाद अबू धाबी के एक इवेंट में सलमान खान से मिले वहां पर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ गाना गाया। इस गाने में अब्दू की आवाज ने सबको उनका दिवाना बना दिया था। कुछ समय पहले अब्दू एआर रहमन की बेटी की शादी में भी शामिल हुए थे। वहां भी उन्होंने हिंदी गाने गाए। अब्दू ने अपने रैप गाने ‘ओही दिल जोर’ से खूब सुर्खियां बटोरी थी। बता दें अब्दू सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

Also Read – जानिए कौन हैं सुम्बुल तौकीर खान, जो ‘बिग बॉस 16’ में सबके दांत करेंगी खट्टे

अब्दू रोजिक की गर्लफ्रेंड – Abdu Rozik Girlfriend

‘बिग बॉस सीजन 16’ में 16 कंटेस्टेंट्स में अब्दु रोजिक सबसे क्यूट लग रहे हैं। शो (Abdu Rozik in Bigg Boss) में माइक मिलने के बाद अब्दू ने जब अपनी लाइफ, स्ट्रगल और रिलेशनशिप के बारे में बताया तो उनकी संघर्ष की कहानी सुनकर लोग दंग रह गए।

Abdu Rozik

साजिद खान ने अब्दू से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा तो इस बात का जवाब देते हुए कहा कि पहले उनकी गर्लफ्रेंड थी लेकिन बाद में वह छोड़कर चली गई। अब्दू ने बताया कि अब उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है और अब वह रिलेशनशिप के चक्कर में नही पड़ना चाहते।

अब्दू रोजिक की कुल संपत्ति – Abdu Rozik Property In Hindi

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) की हाइट और उम्र भले ही छोटे हो लेकिन नेटवर्थ बड़ी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब्दू के पास दो करोड़ की नेटवर्थ है। सिंगर अपने यूट्यूब चैनल पर गाने रिलीज करने के साथ ही रील्स भी बनाते हैं। जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

आज करोंड़ो की संपत्ति के मालिक अब्दू की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उनके घर में पानी भर जाता था। उनके माता-पिता के पास अपने बेटे की बीमारी का इलाज करने के लिए पैसे नही थे। इलाज न करा पाने के कारण उनकी हाइट छोटी रह गई। अब्दू ने एक इंटरव्यू में बताया की आज उनके पास अच्छा घर है। उनका सपना था कि वह और उनके माता- पिता एक अच्छे घर में रहें।

अब्दू रोजिक के बारे में रोचक जानकारियां –

  • अब्दू को जानवरों से बेहद लगाव है, इसलिए अक्सर वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानवरों के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
  • आज अब्दू रोजिक अपनी छोटी हाइट और क्यूटनेस के लिए दुनियां भर में मशहूर हैं। रोजिक दुनियां के सबसे छोटे सिंगर है।
  • 19 साल के अब्दू रोजिक रैप सिंगिंग में शुमार हैं।
  • अब्दू रोजिक सिंगर के साथ ही साथ एक म्यूजिशियन, ब्लॉगर और बॉक्सर भी हैं।
  • रोजिक का Avlod media नाम का एक यूट्यूब चैनेल भी है। अब्दू दुनिया भर की कई नामी हस्तियों से मिल चुके हैं।

अब्दू रोजिक की उम्र कितनी है ?

19 साल

अब्दू रोजिक हाइट कितनी है ?

3 फीट 2 इंच

अब्दू रोजिक को कौन सी बीमारी है?

रिकेट्स

अब्दू रोजिक का जन्मस्थान कहाँ है ?

तजाकिस्तान

अब्दू रोजिक सिंगर के अलावा और क्या हैं ?

बॉक्सर, म्यूजिशियन और ब्लॉगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी