ProfileFeaturedUttar Pradesh

Aparna Yadav Biography in Hindi | अपर्णा यादव का जीवन परिचय

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू के रूप में जानी जाती हैं। इनका विवाह साल 2011 में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के साथ हुआ था।

Aparna Yadav Biography in Hindi

अपर्णा यादव ने साल 2017 से राजनीति में सक्रियता से कदम रखा जब उन्होंने लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा। अपर्णा इस चुनाव को जीतने में कामयाब नहीं हुईं लेकिन वे राजनीति में लगातार बनी रहीं। वर्तमान में अपर्णा यादव भाजपा की सदस्य हैं। आइये जानते हैं अपर्णा यादव का जीवन परिचय (Aparna Yadav Biography in Hindi)…

अपर्णा यादव की जीवनी – Aparna Yadav Biography in Hindi

नामअपर्णा बिष्ट यादव
जन्म01 जनवरी 1990  
आयु32 वर्ष
जन्म स्थानकैंट लखनऊ, उत्तर प्रदेश
पिता का नामअरविन्द सिंह बिष्ट
माता का नामअम्बी बिष्ट
भाईअमन सिंह बिष्ट
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पति का नामप्रतीक यादव
बच्चेबेटी – प्रथमा यादव
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
शैक्षिक योग्यतापरास्नातक
व्यवसायराजनेत्री। सामाजिक कार्यकर्ता
राजनैतिक दलभारतीय जनता पार्टी (जनवरी 2022 से)
संस्था का नामबी अवेयर
कुल सम्पत्तिकरीब 22 करोड़ रूपये (2017) 

अपर्णा यादव कौन हैं? – Who is Aparna Yadav Wikipedia in Hindi

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने साल 2017 में कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वे भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। अपर्णा यादव पूरे उत्तर प्रदेश में यादव परिवार की छोटी बहू के रूप में जानी जाती हैं।

Aparna Yadav Biography in Hindi

अपर्णा यादव राजनीति के साथ ही एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी कार्य करती हैं, वे ‘बी अवेयर’ नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। वे अपने एनजीओ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का कार्य कर रही हैं। वर्तमान में अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।

अपर्णा यादव का जन्म और माता-पिता – Aparna Yadav Birth & Mother- Father

अपर्णा यादव का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में 01 जनवरी 1990 को हुआ था। उनका परिवार उत्तराखण्ड का रहने वाला है। अपर्णा यादव के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई हैं। उनके पिता अरविन्द सिंह बिष्ट पत्रकार हैं। उनकी माँ अम्बी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अपर्णा यादव के भाई का नाम अमन सिंह बिष्ट है। उनका बचपन लखनऊ में ही बीता।

अपर्णा यादव की शिक्षा – Aparna Yadav Education

अपर्णा यादव ने अपनी स्कूल की शिक्षा लखनऊ स्थित लोरेटो कान्वेंट इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और मॉडर्न हिस्ट्री और इंग्लिश में अपनी स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।

इसके बाद अपर्णा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन स्थित मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और अन्तरराष्ट्रीय संबंधो में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। अपर्णा बिष्ट ने करीब 9 वर्षों तक भारत खंडे संगीत विश्वविद्यालय से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की।

अपर्णा यादव का वैवाहिक जीवन – Aparna Yadav Married Life

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव अपने स्कूल के दिनों से ही अच्छी दोस्त थे। जिसके बाद स्नातक की शिक्षा के समय दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया था। वे लगभग 8 वर्षों तक रिश्ते में रहे। जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया, लेकिन मुलायम सिंह यादव ने इस शादी से इन्कार कर दिया जिसके बाद प्रतीक यादव और उनकी माँ ने मुलायम सिंह यादव को शादी के लिए मनाया।

Aparna Yadav Biography in Hindi

4 दिसम्बर 2011 को अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की शादी हुई। उनकी शादी में बहुत सी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी ही है जिसका नाम प्रथमा यादव है।

अपर्णा यादव का राजनैतिक जीवन – Aparna Yadav Political Life

अपर्णा यादव प्रदेश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार का हिस्सा हैं इसलिए राजनीति में रूचि होना एक स्वाभाविक बात है। उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव ने कई वर्षों तक मुख्यमंत्री का पद सम्भाला है। लेकिन प्रतीक यादव और उनकी माँ साधना गुप्ता हमेशा ही राजनीति की लाइम लाइट से अलग रहे हैं। लेकिन अपर्णा यादव ने प्रतीक यादव के साथ शादी करने के बाद राजनीति में कदम रखने का मन बना लिया। वे समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरीं।

साल 2014 में प्रधानमन्त्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ करने के बाद वे सुर्ख़ियों में आयीं। पूर्ण रूप से अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम तब रखा जब उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अपनी जन्म भूमि कैंट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अपर्णा यादव भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के विरुद्ध खड़ीं थीं। इस चुनाव में अपर्णा यादव को हार का मुंह देखना पड़ा। रीता बहुगुणा जोशी से इस चुनाव में वह 33,796 वोटों से हारीं थीं।

इसके बाद वे समाजवादी पार्टी के साथ लगातार बनी रहीं। साल 2022  में समाजवादी पार्टी से किसी भी सीट पर टिकट न मिलने और समाजवादी पार्टी में उन्हें सही जगह न मिलने के कारण उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। अपर्णा यादव ने 19 जनवरी 2022 को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

अपना यादव का सामाजिक जीवन – Aparna Yadav Social Life

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश में एक स्वयंसेवी संस्था चलती हैं। उनकी संस्था का नाम बी-अवेयर है। इस संस्था के माध्यम से वे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का काम कर रही हैं। अपर्णा यादव प्रदेश में गरीब महिलाओं और बच्चों को एनजीओ के माध्यम से सुविधाएँ प्रदान करती हैं। कोरोना काल में उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य पाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें सम्मानित भी किया था। अपर्णा यादव ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख 11 हजार रूपये चंदा के रूप में दिए थे।

अपर्णा यादव की कुल सम्पत्ति – Aparna Yadav Net Worth

साल 2017 में दिए हलफनामे के अनुसार अपर्णा यादव की कुल सम्पत्ति करीब 20 करोड़ रूपये हैं।

अपर्णा यादव के बारे में रोचक बातें – Aparna Yadav Interesting Facts

Aparna Yadav Biography in Hindi
  • अपर्णा यादव को पशुओं से बहुत अधिक प्रेम है। उन्हें अक्सर पशुओं के साथ समय बिताते देखा गया है। वे उत्तर प्रदेश में गौवंश को बचाने के लिए काम भी कर रही हैं।
  • अपर्णा यादव राजनेता के साथ-साथ क्लासिकल सिंगर भी हैं। उनकी यह कला समय समय पर देखने को मिलती है।
  • अपर्णा यादव यादव को वीणा बजाने में बहुत रूचि है। उन्हें एक प्रतिष्टित वीणा वादक के रूप जाना जाता है।
  • अपर्णा यादव ने कई यूरोपीय देशों की यात्रायें की हैं।
  • अपर्णा यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई मानती हैं क्योंकि उनका परिवार उत्तराखण्ड का मूल निवाशी है।
  • अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं परन्तु मुलायम सिंह यादव से उन्हें बहुत स्नेह है। वे उन्हें अपना गुरु मानती हैं।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से साल 2018 में सम्मानित किया था।

FAQ’s

अपर्णा यादव का जन्म कब हुआ था?

01 जनवरी 1990 

अपर्णा यादव का जन्म कहाँ हुआ था?

कैंट, लखनऊ, उतर प्रदेश

अपर्णा यादव के पति का नाम क्या है?

प्रतीक यादव

अपर्णा यादव भाजपा में कब सम्मिलित हुईं?

19 जनवरी 2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी