Asha Parekh Biography in Hindi | आशा पारेख का जीवन परिचय
Asha Parekh : भारतीय सिनेमा में अपने काम और अपनी अदाकारी से अपनी जगह बनाने वाली आशा पारेख 70 के दशक में जितनी पसंद की जाती थी। उनके लिए वह जगह आज भी लोगों के दिलों में बरकरार है।आशा पारेख ने हिंदी फिल्मों के माध्यम से हमेशा अपने दर्शकों का दिल जीता। उनकी फ़िल्में आज भी लोगों को पसंद आती हैं।

आशा पारेख ने भारतीय सिने जगत में जो जगह बनाई वह कुछ ख़ास लोग ही बना पाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी, जिसके बाद वह 70 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय सिनेमा का हिस्सा रहीं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें समय- समय पर अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया।
उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार 30 सितम्बर को दिया जायेगा। आइये जानते हैं आशा पारेख का जीवन परिचय (Asha Parekh Biography in Hindi)
आशा पारेख की जीवनी – Asha Parekh Biography in Hindi
नाम | आशा पारेख |
उपनाम | जुबली गर्ल, टॉमबॉय |
जन्म तिथि | 2 अक्टूबर 1942 |
उम्र | 80 वर्ष |
जन्म स्थान | बाम्बे, बाम्बे प्रेसिडेंसी, ब्रिटिश भारत |
पिता का नाम | बच्चूभाई पारेख |
माता का नाम | सुधा पारेख |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शैक्षिक योग्यता | ज्ञात नहीं |
अफेयर | नसीर हुसैन |
विवाह स्थिति | अविवाहित |
पेशा | अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता |
पहली फिल्म | आसमान 1952 (बाल कलाकार के रूप में) दिल देके देखो 1959 (लीड रोल) |
पुरस्कार | पद्म श्री अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, फिल्म फेयर अवार्ड |
आवास | मुम्बई |
कुल सम्पत्ति | लगभग 23.5 मिलियन डालर |
आशा पारेख कौन हैं? – Who is Asha Parekh
भारतीय सिनेमा में जुबली गर्ल के नाम से 60 के दशक में मशहूर हुई आशा पारेख (Asha Parekh) इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इन्होनें साल 1952 में बॉलीवुड में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इनका पूरा जीवन भारतीय सिनेमा जगत को समर्पित रहा। इन्होंनें साल 1959 में शम्मी कपूर के साथ लीड रोल में अपनी पहली फिल्म ‘दिल देके देखो’ की जो बहुत हिट हुई।
इसके बाद वह लगातार फिल्मों में काम करती रहीं और इनकी एक के बाद एक फ़िल्में हिट होती रहीं।आशा पारेख ने अपने फ़िल्मी करियर में 90 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों को हमेशा ही दर्शकों का प्यार मिला है। उन्होंने हिंदी सिनेमा के आलावा गुजराती, पंजाबी, कन्नड़ आदि भाषों में भी अलग- अलग फिल्मों में काम किया है।

आशा पारेख का जन्म और माता-पिता – Asha Parekh Birth & Mother – Father
आशा पारेख (Asha Parekh) का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को मुम्बई में हुआ था। इनके पिता का नाम बच्चूभाई पारेख और माता का नाम सुधा पारेख था। आशा पारेख के पिता गुजराती और माँ मुस्लिम समुदाय से थीं। आशा पारेख का बचपन उनकी माँ और पिता की छत्रछाया में बीता। कोई भाई – बहन न होने के कारण इनके माता-पिता इनसे बहुत प्रेम करते थे। इनके माता-पिता का ध्यान सदैव ही इन पर केन्द्रित रहा।
आशा पारेख की शिक्षा – Asha Parekh Education
आशा पारेख (Asha Parekh) की माँ चाहती थीं कि वह एक अच्छी डांसर बनें। इसलिए बचपन से ही आशा पारेख को उन्होंने अलग-अलग कई डांस स्कूल से दाखिला दिलाया। इसके साथ इन्होंने मुम्बई में ही शिक्षा भी प्राप्त की। इनके डांस गुरु बंसीलाल भारती ने इन्हें भारतीय एवं शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा दी। वह बचपन से ही स्टेज पर डांस किया करती थीं और डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करती थीं।
इनका ध्यान नृत्य पर ही केन्द्रित था क्योंकि उनकी माँ चाहती थीं कि ये फिल्मों में अपना करियर बनाएं। एक स्टेज पर नृत्य के दौरान मशहूर निर्देशक बिमल राय की नजर इनपर पड़ी और उन्होंने इन्हें 10 साल की उम्र में फिल्मों में काम करने का मौका दिया। जिसके बाद लगातार कई फ़िल्में की लेकिन वह फ़िल्में ज्यादा नहीं चल पाईं, इस कारण से इन्होनें फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और वापस अपनी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया।
साल 1959 में 17 साल की उम्र में जब यह 10वीं कक्षा में पढ़ रहीं थी, उस समय इन्होनें एक बार फिर फिल्मों में अपना हाथ आजमाया और पढ़ाई छोडकर वह फिल्मों में काम करने लगीं।
Also Read – Shailesh Lodha Biography in Hindi | शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय
आशा पारेख का फ़िल्मी करियर – Asha Parekh Bollywood career
आशा पारेख (Asha Parekh) ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। इनकी माँ इन्हें बचपन से ही डांसर बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने इन्हें डांस सीखने के लिए अलग-अलग स्कूल में दाखिला दिलाया। इन्होने शास्त्रीय नृत्य सीखा, एक स्टेज पर नृत्य के दौरान भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक बिमल रॉय की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने इन्हें बाल कलाकार के रूप में अपनी फिल्म में काम करने का आफ़र दिया।

इन्होंने उसे मान लिया और इन्होंने बिमल रॉय की फिल्म ‘आसमान’ में साल 1952 में बाल कलाकार के रूप में नृत्य और अभिनय किया। उनकी यह फिल्म कुछ ख़ास नहीं चली बिमल रॉय ने इन्हें अपनी एक और फिल्म ‘बाप बेटी’ में भी काम करने का अवसर दिया। लेकिन इस फिल्म में भी इन्हें कुछ ख़ास सफलता नहीं मिली। इसके बाद साल 1959 में इन्होंने एक बार फिर फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इस बार फिर इन्हें बिमल रॉय की फिल्म में काम करने का मौका मिला। लेकिन कुछ समय में ही उन्हें यह कहकर निकाल दिया गया कि इनमे एक अच्छी एक्ट्रेस बनने की खासियत नहीं है।
उसके कुछ समय बाद फिल्म निर्माता सुबोध मुखर्जी और निर्देशक नासिर हुसैन ने इन्हें शम्मी कपूर के साथ एक फिल्म ‘दिल देके देखो’ में लीड रोल में काम करने का अवसर दिया। यह फिल्म बहुत चली और आशा पारेख भारतीय फिल्म जगत में एक चमकते हुए सितारे के रूप में उभरीं।
इसके बाद इनका फ़िल्मी करियर चल पड़ा। इनकी पहली फिल्म शम्मी कपूर के साथ दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई इसलिए इन्होने शम्मी कपूर के साथ लगातार कई फ़िल्में की और इनकी फिल्मे बड़े पर्दे पर खूब चलीं। 60-70 के दशक में आशा पारेख सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाला अभिनेत्री हुआ करती थीं।
इन्होंने शम्मी कपूर के अलावा तमाम मशहूर अभिनेताओं के साथ काम किया। इन्होंने बॉलीवुड में राजेश खन्ना, देवानंद, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार और धर्मेन्द्र जैसे तमाम फेमस अभिनेताओं के साथ लीड रोल किया। इनकी ज्यादातर फ़िल्में हिट रहीं। इनके लुक्स और स्टाइल को लोग बहुत पसंद करते थे।
आशा पारेख की प्रमुख फ़िल्में – Asha Parekh Famous Movies
आशा पारेख (Asha Parekh) ने भारतीय फिल्म जगत में 90 से ज्यादा फिल्मे की। इनकी ज्यादातर फ़िल्में हिट रहीं, जिनमे से कुछ प्रमुख फ़िल्में हैं- दिल देके देखो, कटी पतंग, आज मिलो सजना, मेरा गाँव मेरा देश, समाधि, फिर वही दिल लाया हूँ, बहारों के सपने, प्यार का मौसम, कारवां, मंजिल-मंजिल, मैं तुलसी तेरे आँगन की, कन्यादान, बुलंदी, प्रेम विवाह, बिन फेरे हम तेरे, कुलवधू, पाखंडी, आन्दोलन, बटवारा, कालिया, खेल मुकद्दर और अन्य तमाम फ़िल्में।
Also Read – Raju Srivastava Biography in Hindi | राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय
आशा पारेख का व्यक्तिगत जीवन – Asha Parekh Personal Life
आशा पारेख (Asha Parekh) ने बहुत सी फिल्मों में काम किया और उनके काम को खूब सराहा गया। लोग उनके दीवाने हुआ करते थे। अपने समय में वह सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस थीं। आशा पारेख ने निर्देशक नासिर हुसैन के साथ तमाम फ़िल्में की इनकी अधिकतर फ़िल्में हिट भी हुई। लेकिन फिल्मों के काम करने और साथ रहने से आशा पारेख को नासिर हुसैन से प्यार हो गया।
उन्होंने अपनी बायोग्राफी ‘द हिट गर्ल’ में बताया कि वह नासिर हुसैन से प्यार करती थीं। वह इनके लिए एक अच्छे दोस्त या दोस्त से बढ़कर थे। लेकिन नासिर हुसैन शादीसुदा थे जिस कारण से इन दोनों ने शादी नहीं की। इनके रिश्ते की चर्चा उस समय में पूरे बॉलीवुड में थी। लेकिन मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए इन दोनों ने शादी नहीं की।
आशा पारेख ने इसके बाद शादी नहीं की। उनके माता पिता को इस बात की अधिक चिंता रहती थी। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय था जब उन्हें भी लगता था कि उनका भी परिवार होना चाहिए। लेकिन लोगों को रिश्तों में दुखी देखकर उन्हें महशूस होता है कि अच्छा किया उन्होंने शादी नहीं की।
आशा पारेख के पुरस्कार और उपलब्धियां – Asha Parekh Award’s & Achievement’s
आशा पारेख (Asha Parekh) को उनकी फिल्मों और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए बहुत से पुरस्कार दिए गये। आशा पारेख को उनकी फिल्म ‘कटी पतंग’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। भारतीय फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए ही उन्हें साल 1992 में कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड दिया गया। इसके आलावा इन्हें 2007 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। इन्हें 2004 में कलाकार अवार्ड का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा गोल्डन जुबली अवार्ड जैसे बहुत से अवार्ड्स इनके नाम हैं।
आशा पारेख को दादा साहब फाल्के अवार्ड – Asha Parekh Dada Saheb Phalke Award
आशा पारेख (Asha Parekh) ने भारतीय फिल्म जगत को एक से बढकर एक फ़िल्में दी हैं। इनकी फ़िल्में एक के बाद एक हिट रहीं थी। आशा पारेख के हर एक किरदार को लोग बहुत पसंद करते थे। वह अपने अलग अंदाज और अभिनय के लिए अब तक जानी जाती हैं।आज भी लोग उनकी फिल्मों के गानों को खूब पसंद करते हैं।

आशा पारेख को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड दादा साहब फाल्के अवार्ड से 30 सितम्बर 2022 को नवाजा जायेगा। भारतीय सिनेमा में दादा साहब फाल्के अवार्ड बहुत कम महिला अभिनेत्रियों को मिला है।
Also Read – Mouni Roy Biography in Hindi | मौनी रॉय का जीवन परिचय
आशा पारेख से जुड़े रोचक तथ्य – Asha Parekh Facts
- आशा पारेख भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य रही हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत कठिन फैसले भी लिए हैं।उनपर कई बार आरोप भी लगे हैं कि उन्होंने फिल्मों को पास नहीं होने दिया।
- आशा पारेख ने शम्मी कपूर के साथ कई हिट फ़िल्में की हैं उनकी जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे। लेकिन आशा पारेख शम्मी कपूर को चाचा कहा करती थीं।
- आशा पारेख को फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग पसंद नहीं आते थे, वह उनके साथ काम करने को मना कर देती थीं। यदि कोई फिल्म उन्हें मिले भी तो वे उस फिल्म में काम नहीं करती थीं।
- आशा पारेख ने राजेश खन्ना के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। क्योंकि उन्हें राजेश खन्ना देखने में गोरखा लगते थे। लेकिन बाद में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई फ़िल्में की जिनमे से ‘कटी पतंग’ में उन्हें खूब पसंद किया गया।
- आशा पारेख एक्टर दिलीप कुमार के साथ काम करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें कभी मौका नहीं मिला। एक बार उनकी एक फिल्म शुरू भी हुई लेकिन बाद में कसी कारण वश वह बंद कर दी गई। जिससे इनका यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाया।
- आशा पारेख एक्ट्रेस वहीदा रहमान और एक्ट्रेस हेलेन को अपना काफी अच्छा दोस्त मानती हैं। वह उनके साथ पार्टी भी करती हैं और उनके साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करती हैं।
- आशा पारेख स्वयं भी निर्माता निर्देशक हैं। इन्होंने कई टीवी सीरियल्स भी बनाये हैं।
- आशा पारेख बचपन से ही एक कुशल डांसर हुआ करती थीं। इसलिये मुंबई में वह एक डांस स्कूल चलाती हैं। मुंबई में इनके नाम पर एक हॉस्पिटल भी है।
- आशा पारेख ने गुजराती, पंजाबी और कन्नड़ भाषाओँ में भी कई फ़िल्में की हैं। इनके काम को हिंदी के आलावा अन्य भाषाओं में भी खूब सराहा गया है।
- आशा पारेख ने फिल्मों में भाभी, माँ और सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल बहुत कम किये हैं। क्योंकि इन्हें लगता था कि वह रोल उनकी पर्सनालिटी के लिए सही नहीं हैं।
- साल 2017 में खालिद मुहम्मद ने इनकी बायोग्राफी लिखी जिसका नाम ‘द हिट गर्ल’ है। इनकी बायोग्राफी को अभिनेता सलमान खान ने इनकी मौजोदगी में लांच किया था।
FAQ’s
आशा पारेख का जन्म कब हुआ था?
2 अक्टूबर 1942
आशा पारेख की पहली फिल्म कौन थी?
आसमान 1952 (बाल कलाकार के रूप में)
दिल देके देखो 1959 (लीड रोल)
आशा पारेख को दादा साहब फाल्के अवार्ड कब दिया जायेगा?
30 सितम्बर 2022