Sports

Asia Cup 2022 : भारत में हो सकता है एशिया कप, पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

Asia Cup 2022 : साल 2022 में होने वाला एशिया कप टूर्नामेंट श्रीलंका में होना निश्चित था, लेकिन वहां के आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण अब इसे किसी अन्‍य देश में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। दरअसल श्रीलंका क्रिकेट ने देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल के सामने अपनी बात रखी है।

Asia Cup 2022

Asia Cup 2022 में भारत-पाकिस्‍तान की भिडंत

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के बाद अब Asia Cup 2022 Matches यूएई में शिफ्ट किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ एसीसी के सूत्रों ने बताया कि एशिया कप 2022 की मेजबानी के लिए यूएई के साथ भारत भी एक नया ऑप्‍शन हो सकता है। सूत्र ने बताया कि जल्‍द ही इस पर फैसला आ जाएगा। अब अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया एक बार फिर अपने घर में पाकिस्‍तान (Ind Vs Pak Asia Cup 2022) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

श्रीलंका में गहराता जा रहा आर्थिक संकट

बता दें कि Asia Cup 2022 की मेजबानी श्रीलंका को करनी थी, लेकिन श्रीलंका में अभी आर्थिक संकट अपने चरम पर है। यहां करीब 60 लाख लोगों से अधिक की आबादी पर अभी खाने का संकट है। श्रीलंका में दवा, ईंधन जैसी कई आवश्‍यक वस्‍तुओं की भारी कमी हो गई है।

Also Read : चौंका देंगे आपको मेथी के फायदे, इन बीमारियों के लिए है रामबाण

श्रीलंका के लोगों को ईंधन और रसोई गैस के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। यही नहीं श्रीलंका के इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को भी ईंधन के लिए दो-दो दिन की लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।

एशिया कप 2022 की मेजबानी के विकल्‍प

एशियन क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बताया कि श्रीलंका क्रिकेट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके देश में राजनीतिक और आर्थिक हालात अभी ठीक नहीं हैं। खासकर विदेशी विनिमय को लेकर तो बिल्कुल नहीं। ऐसे में 6 टीमों वाला बड़ा टूर्नामेंट कराया जाना संभव नहीं हो पाएगा।

एसीसी अधिकारी ने बताया कि एशिया कप 2022 कराए जाने के लिए यूएई आखिरी ऑप्शन नहीं है। इस लिस्ट में और भी देश शामिल हैं। भारत में भी टूर्नामेंट कराया जा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सबसे पहले यूएई क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से भी फाइनल मंजूरी लेनी होगी। तभी टूर्नामेंट वहां कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जो भी फैसला किया जाएगा, एसीसी की ओर से उसका जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी