Athiya Shetty Biography in Hindi | अथिया शेट्टी का जीवन परिचय
Athiya Shetty Biography in Hindi : अथिया शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। साथ ही उन्हें दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी होने के नाते स्टारकिड के रूप में भी जाना जाता है। अथिया शेट्टी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में हीरो फिल्म से की थी। उसके बाद अथिया शेट्टी कई बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

अथिया को एक एक्ट्रेस के तौर पर लोग बहुत पसंद करते हैं। उनकी पहली फिल्म हीरो में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। अथिया शेट्टी फिल्मों के साथ ही क्रिकेटर के एल राहुल के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। आइये जानते हैं अथिया शेट्टी का जीवन परिचय(Athiya Shetty Biography in Hindi)…
अथिया शेट्टी की जीवनी – Athiya Shetty Biography in Hindi
नाम | अथिया शेट्टी |
जन्म | 05 नवंबर 1992 |
उम्र | 30 वर्ष |
जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र, भारत |
पिता का नाम | सुनील शेट्टी |
माता का नाम | माना शेट्टी |
भाई | अहान शेट्टी |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉय फ्रेंड्स | आदित्य भंडारी, ड्रेक(हॉलीवुड रैपर),केएल राहुल (क्रिकेटर) |
शैक्षिक योग्यता | फिल्म निर्माण में स्नातक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
व्यवसाय | एक्ट्रेस, मॉडल |
डेब्यू फिल्म | ‘हीरो’ 2015 |
लोकप्रियता | सुनील शेट्टी की बेटी के रूप में |
कुल सम्पत्ति | करीब 30 करोड़ रूपये |
अथिया शेट्टी कौन हैं? – Who is Athiya Shetty Wikipedia in Hindi
अथिया शेट्टी भारतीय फिल्म अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। अथिया हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। अथिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में हीरो फिल्म से की थी। यह फिल्म सलामन खान प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई थी। अथिया शेट्टी ने इस फिल्म के बाद कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
फिल्मों में पहले अथिया ने इंटीरियर डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, शेफ, आर्किटेक्ट और वेट्रेस में रूप में भी काम किया है। अथिया ने न्यूयार्क फिल्म अकैडमी से फिल्म निर्माण और उदार कला में स्नातक भी किया है। अथिया को नवाबजादे के गाने ‘तेरे नाल नाचना’ में उनकी एक्टिंग के लिए फैंस ने खूब पसंद किया।
अथिया शेट्टी जन्म और माता-पिता – Athiya Shetty Birth & Mother-Father
अथिया शेट्टी का जन्म महाराष्ट्र मुंबई में 05 नवंबर 1992 को हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। अथिया शेट्टी के पिता का नाम सुनील शेट्टी और माता का नाम माना शेट्टी है। सुनील शेट्टी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। माँ सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन डिजाइनर हैं। अथिया शेट्टी के भाई का नाम अहान शेट्टी हैं।

अहान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका परिवार हिन्दू धर्म को मानने वाला है। सुनील शेट्टी बंट समुदाय से आते हैं जबकि माँ पंजाबी हिन्दू और गुजराती मुस्लिम परिवार से आती हैं। अथिया बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं इसलिए वे बचपन से ही एक्ट्रेस बनने के लिए प्रैक्टिस घर में किया करती थीं।
अथिया शेट्टी की शिक्षा – Athiya Shetty Education
अथिया ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा (Athiya Shetty Early Education) मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से प्राप्त की। उसके बाद अथिया ने अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे मुंबई में एडमिशन लिया और अपनी आगे की पढ़ाई की। इसके बाद अथिया अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। जहाँ रहकर अथिया ने न्यूयार्क फिल्म अकैडमी से फिल्ममेकिंग और लिबरल आर्ट्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
इसके बाद अथिया में न्यूयॉर्क में रहते हुए इंटीरियर डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, शेफ, आर्किटेक्ट और वेट्रेस में रूप में काम भी किया है। इसके अलावा अथिया अपने स्कूल के दिनों में अलग-अलग प्रोग्राम्स और खेलों में भी भाग लिया करती थीं। अथिया अपने कॉलेज में स्विमिंग टीम का हिस्सा भी रहीं हैं। अथिया ने मुंबई में रहते हुए रेमो डांस अकैडमी से डांस भी सीखा। अथिया एक कत्थक डांसर के तौर पर भी जानी जाती हैं।
अथिया शेट्टी का फ़िल्मी करियर – Athiya Shetty Bollywood Career
अथिया शेट्टी को एक्टिंग में इंटरेस्ट बचपन से ही था। उन्हें एक्टिंग की प्रेरणा अपने पिता सुनील शेट्टी से मिली थी। लेकिन फिल्मों में आने से पहले अथिया शेट्टी ने फिल्म प्रोडक्शन में स्नातक किया और एक्टिंग की बारीकियां न्यूयार्क में रहकर सीखीं उसके बाद वे भारत आ गईं। साल 2015 में उन्हें पहला ब्रेक मिला जो कि उन्हें दिया सलामन खान फिल्म प्रोडक्शन ने।
ख़बरों की माने को अथिया शेट्टी को सलमान खान की बहन अलवीरा ने जिम में देखा था। जिसके बाद उन्हें हीरो फिल्म के लिए अप्रोच किया गया। इस फिल्म में अथिया शेट्टी सूरज पंचोली के साथ नज़र आयीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल तो नहीं दिखा पाई लेकिन लोगों के अथिया की एक्टिंग को खूब पसंद किया और सराहा भी। Also Read –Samantha Ruth Prabhu Biography in Hindi | समांथा रुथ प्रभु का जीवन परिचय
इसके बाद अथिया ने एक्टर अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसमे अथिया की एक्टिंग को खूब सराहा गया। इसके बाद साल 2018 में अथिया ने ‘नवाबजादे’ फिल्म के गाने ‘तेरे नाल नाचना’ में एक्टिंग की। इस फिल्म में वह प्रसिद्द रैपर बादशाह के साथ नज़र आयीं।
इस गाने को उनके फैंस ने खूब पसंद किया। इसके बाद अथिया नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में काम किया। यह फिल्म भी ज्यादा नहीं चली। अथिया शेट्टी मेबलिन न्यूयॉर्क की भारतीय फ्रेंचाइजी की ब्रांड अम्बेस्डर भी हैं। इसके अलावा अथिया को अक्सर बड़ी-बड़ी मैगजीन्स के कवर पर भी देखा जा सकता है। Also Read – Divya Agarwal Biography in Hindi | दिव्या अग्रवाल का जीवन परिचय
अथिया शेट्टी अफेयर्स – Athiya Shetty Affairs, Boyfriends
ख़बरों की माने को अथिया शेट्टी के कई रेलशनशिप्स की खबरे मीडिया में आयीं सबसे पहली बार उनका नाम डीबीएस बिजनेस सेंटर की निदेशक वनिता भंडारी के बेटे आदित्य भंडारी के साथ जुड़ा। लेकिन साल 2018 में वो दोनों अलग हो गए। इसके बाद अथिया का नाम हॉलीवुड रैपर ड्रेक के साथ जुड़ा लेकिन यह रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला।

इसके बाद अथिया को भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल के साथ देखा गया। इसके बाद साल 2021 जन्मदिन के एल राहुल ने उन्हें रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया जिसके बाद उनके रिलेशनशिप से जुडी खबरें सच हो गईं। इसके बाद पिता सुनील शेट्टी ने खुद उनके रिलेशन में होने की पुष्टि की। अहन शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान के एल राहुल और अथिया साथ में दिखे। खबरों के मुताबिक यह खूबसूरत जोड़ी जनवरी 2023 में शादी (Athiya Shetty & KL Rahul Marriage) के बंधन में बंधने वाली है।
अथिया शेट्टी की कुल संपत्ति – Athiya Shetty Net Worth
अथिया शेट्टी की कुल सम्पत्ति लगभग 4 मिलियन डॉलर बताई जाती है। भारतीय रूपये के हिसाब से उनकी कुल सम्पत्ति लगभग 30 करोड़ रूपये बताई जाती है। अथिया शेट्टी की एक महीने की कमाई लगभग 80 लाख रूपये बताई जाती है।
FAQ’s
अथिया शेट्टी का जन्म कब हुआ?
05 नवंबर 1992
अथिया शेट्टी की फिल्म स्टार की बेटी हैं?
सुनील शेट्टी की
अथिया शेट्टी के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?
केएल राहुल (क्रिकेटर)
अथिया शेट्टी और के एल राहुल कब शादी करने वाले हैं?
जनवरी 2023 में
अथिया शेट्टी की पहली फिल्म कौन सी है?
‘हीरो’ 2015