Jobs

BHEL Bharti 2022 : इंजीनियर बनने का सुनहरा अवसर, निकली भर्तियां

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में काम करने के इच्छुक उम्‍मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल BHEL ने विभिन्‍न पदों पर 150 भर्तियां (BHEL Bharti 2022) निकाली हैं। इच्छुक उम्‍मीदवार 04 अक्टूबर 2022 से पहले ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। आवदेन BHEL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

BHEL Bharti 2022

BHEL Bharti 2022 : आवदेन शुल्क

BHEL ने सामान्य/ आर्थिक रूप से कमज़ोर/ ओ.बी.सी के लिए आवेदन शुल्‍क 500 रुपए निर्धारित किया है, जबकि एस.सी./ एस.टी./ पीडब्ल्यूडी/ भूतपूर्व सैनिकों के लिए शुल्क में अलग से छूट का प्रावधान दिया गया है।

वेतन

जो भी उम्मीदवार बीएचईएल में इंजीनियर/ कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में शामिल होंगे, उन्हें एक वर्ष की ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। इस ट्रेनिंग के दौरान 50,000 से 160,000 रूपए के वेतनमान से केवल मूल वेतन जो 50,000 रूपए है, उसका ही भुगतान किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ट्रेनी को इंजिनियर के पद पर नियुक्त कर दिया जाएगा।

Also Read : Uttar Pradesh Constable Bharti 2022 : 26 हजार पदों पर होंगी भर्तियां

कौन-कौन से पदों पर निकली है नियुक्ति

बीएचईएल में सबसे अधिक पद सिविल और मैकेनिकल इंजीनियर (BHEL Bharti 2022) के लिए निकाले गए हैं। जहाँ सिविल इंजिनियर के लिए 40 पद वहीं मैकेनिकल के लिए 30 पद निकाले गए हैं। अगर आप आई.टी. या इलेक्ट्रॉनिकल इंजिनियर बनना चाहते हैं तो आपके लिए बीएचईएल में आई.टी. के लिए 20 पद वहीं इलेक्ट्रॉनिकल के लिए 15 पद निकाले गए हैं। केमिकल इंजिनियर के 10 पद तो धातुकर्म इंजीनियर के 5 पद निकाले गए हैं।

BHEL Bharti 2022

इंजीनियर के अलावा फाइनेंस विभाग में आवेदन भरना चाहते हैं तो बीएचईएल ने 20 वित्त के पद और 10 पद एचआर के पद भी निकाले हैं।

पद के नामपदों की संख्‍या
सिविल इंजीनियर40
मैकेनिकल इंजीनियर30
इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर15
आई.टी. इंजीनियर20
केमिकल इंजीनियर10
धातुकर्म इंजीनियर5
वित्त20
एचआर10

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

BHEL Bharti 2022 शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा जानने के लिए भी आप बीएचईएल की ऑफिसियल साइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://careers.bhel.in/bhel/jsp/ वहां पर रिक्रूटमेंट वाले टैब पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन आवेदन पर सभी व्यक्तिगत डिटेल भर कर रजिस्ट्रेशन करें।

आवेदन पत्र और शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं लिया जाएगा। इसलिए आवेदन पत्र और शुक्ल जमा करते समय सावधान रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी