ProfileFeatured

Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi | भूपेंद्रभाई पटेल का जीवन परिचय

Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi : गुजरात के पाटीदार या पटेल समुदाय से आने वाले भूपेंद्रभाई पटेल को भाजपा ने साल 2021 में गुजरात का मुख्यमंत्री घोषित किया। भूपेंद्रभाई पटेल पहली बार साल 2017 में गुजरात के अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से विधानसभा के लिए चुने गये। भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात में भाजपा के एक ऐसे नेता हैं जो अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi

साल 2021 में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जब इस्तीफ़ा दे दिया तो भाजपा को एक ऐसे चेहरे की जरूरत थी जिसका कोई विरोध न करे और तब विजय रूपाणी ने स्वयं भपेन्द्रभाई पटेल का नाम मुख्यमंत्री के पद के लिए दिया था। भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री हैं। आइये जानते हैं भूपेंद्रभाई पटेल का जीवन परिचय (Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi)

Table of Contents

भूपेंद्रभाई पटेल की जीवनी – Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi

नामभूपेंद्रभाई पटेल
पूरा नामभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल  
जन्म15 जुलाई 1962
आयु60 साल
जन्म स्थानशिलाज, अहमदाबाद, गुजरात
पिता का नामरजनीकांतभाई पटेल
माता का नामज्ञात नहीं
भाई-बहनभाई – केतन पटेल  
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामहेतल पटेल
बच्चेअनुज पटेल
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
शैक्षिक योग्यतासिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा
व्यवसायराजनीतिज्ञ
राजनैतिक दलभारतीय
पदगुजरात के मुख्यमंत्री
कुल सम्पत्तिलगभग 5 करोड़

भूपेंद्रभाई पटेल कौन हैं? – Who is Bhupendrabhai Patel Wikipedia in Hindi?

भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। गुजरात के पाटीदार समुदाय से आने वाले भूपेंद्र पटेल को भाजपा ने साल 2021 में मुख्यमंत्री बनाया था। गुजरात में पाटीदार समुदाय का एक बड़ा भाग है जो हमेशा के भाजपा का समर्थन करता आया है। इसलिए भाजपा गुजरात में पटेल समुदाय का मुख्यमंत्री चाहती थी यही कारण था कि विजय रूपाणी के इस्तीफ़ा देने के बाद भाजपा ने भूपेंद्रभाई पटेल को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था। भूपेंद्र पटेल साल 2017 में पहली बार विधायक बने थे वे अब तक किसी भी क्षेत्र में मंत्री नही रहे।

भूपेंद्रभाई पटेल का जन्म और परिवार – Bhupendrabhai Patel Birth & Family

भूपेंद्रभाई पटेल का जन्म 15 जुलाई 1962 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के शिलाज में हुआ था। उनके परिवार में उनके पिता रजनीकांतभाई पटेल और इनकी माता थीं। वर्तमान में इनके माता-पिता दोनों का देहांत हो चुका है। भूपेंद्रभाई पटेल के एक भाई भी हैं जिनका नाम केतन पटेल है। भूपेंद्र पटेल का जन्म एक मध्यमवर्गीय पाटीदार परिवार में हुआ था लेकिन उन्हें कभी किसी चीज के लिए ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने एक सामान्य खुशहाल जीवन व्यतीत किया। Also Read – Shivraj Singh Chouhan Biography in Hindi | शिवराज सिंह चौहान का जीवन परिचय

भूपेंद्रभाई पटेल की शिक्षा – Bhupendrabhai Patel Education

भूपेंद्रभाई पटेल ने अपनी प्रारम्भिक तथा 12वीं तक की शिक्षा अहमदाबाद जिले के शिलाज यानी की अपने जन्म स्थान से ही प्राप्त की। शिलाज एक विकसित शहरी क्षेत्र है जहाँ सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं इसलिए उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की। वे एक मेधावी छात्र हुआ करते थे। 12वीं के बाद उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढाई अहमदाबाद के पॉलिटेक्निक कालेज से प्राप्त की।

भूपेंद्रभाई पटेल का वैवाहिक जीवन – Bhupendrabhai Patel Wife

भूपेंद्रभाई पटेल का विवाह हेतल पटेल के साथ हुआ। भूपेंद्रभाई पटेल और हेतल पटेल का एक पुत्र है जिसका नाम अनुज पटेल है। इनके बेटे अनुज पटेल का विवाह हो चुका है और इनकी बहू का नाम देवांशी पटेल है। Also Read – Eknath Shinde Biography in Hindi | एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय

भूपेंद्रभाई पटेल का राजनैतिक करियर – Bhupendrabhai Patel Political career

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल अपनी शिक्षा के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य बन गये थे। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यों के बहुत अधिक प्रभावित थे और और इसके साथ जुड़कर देश की सेवा करना चाहते थे।

Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi

भूपेंद्रभाई पटेल वर्ष 1995 से लेकर 1996 एक साल तक मेमनगर नगरपालिका के सदस्य पद पर रहे।

साल 1999 से 2000 एक वर्ष तक वे मेमनगर नगरपालिका के प्रेसिडेंट बनाये गये। इसके बाद भूपेंद्रभाई पटेल को साल 2008 से लेकर साल 2010 तक स्कूल बोर्ड ऑफ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का वाइस चेयरमैन बनाया गया।

इसके बाद भूपेंद्रभाई पटेल साल 2010 से 2013 तक थलतेज वार्ड के पार्षद पद पर रहे। इसके बाद भूपेंद्रभाई पटेल साल 2012 से 2016 तक अहमदाबाद शहरी प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रहे।

साल 2017 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव अहमदाबाद की घाटलोडिया विधानसभा सीट से लड़ा। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी शशीकान्त पटेल को 117000 से भी अधिक वोटों से हरा कर जीत दर्ज की। इसी के साथ वे गुजरात विधानसभा के सदस्य बन गये। Also Read – Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi | हेमंत बिस्वा सरमा का जीवन परिचय

भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में – Bhupendrabhai Patel as a Chief minister of Gujrat

साल 2017 में गुजरात में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन विजय रूपाणी ने अपना कार्यकाल पूरा किये बिना ही साल 2021 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद गुजरात भाजपा द्वारा मीटिंग की गई और नया मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा हुई भाजपा पाटीदार समाज से नया मुख्यमंत्री चाहती थी इसलिए इस मीटिंग में सर्वसम्मति से भूपेंद्रभाई पटेल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए दिया गया। 13 सितम्बर 2021 को भूपेंद्रभाई पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

गुजरात आगामी चुनाव – Gujrat Assembly Election

Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi

इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने को हैं। सभी पार्टियों ने इसके लिए अपने प्रचार- प्रसार की शुरुआत कर दी है। भाजपा ने जब भूपेंद्रभाई पटेल को मुख्यमंत्री बनाया था तो उनका मानना था कि इससे पाटीदार समुदाय के लोग आगामी चुनाव में भाजपा को ही वोट देंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव दिसम्बर महीने में हो सकते हैं। Also Read – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय

भूपेंद्रभाई पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में

गुजरात में साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। भाजपा ने गुजरात में 185 सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र भाई पटेल को एक बार फिर गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। भूपेंद्र भाई पटेल ने 12 दिसम्बर 2022 को विजय मुहूर्त में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

भूपेंद्रभाई पटेल कुल सम्पत्ति और वेतन – Bhupendrabhai Patel Net Worth & Salary

भूपेंद्रभाई पटेल के पास लगभग 5 करोड़ की कुल सम्पत्ति है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने के लिए उन्हें 3 लाख 21 हजार रूपये वेतन के रूप में मिलता है।

FAQ’s

भूपेंद्रभाई पटेल का जन्म कब हुआ?

15 जुलाई 1962 को

भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने?

13 सितम्बर 2021 को

भूपेंद्रभाई पटेल कितनी बार विधायक रह चुके हैं?

1 बार

भूपेंद्रभाई पटेल की पत्नी का नाम क्या है?

हेतल पटेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी