ProfileUttar Pradesh

जानिए कौन हैं बृजेश पाठक? उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में हैं अहम चेहरा

बृजेश पाठक (Brajesh Pathak) उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री हैं। बृजेश पाठक ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत एक छात्रनेता के रूप में की थी। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में उनका कद धीरे-धीरे बढ़ता ही गया। इससे पहले वह सांसद भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में बृजेश पाठक उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री होने के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय, परिवार कल्याण मंत्रालय और मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। आइए जानते हैं बृजेश पाठक का जीवन परिचय (Brajesh Pathak Biography in Hindi)…

Brajesh Pathak

Brajesh Pathak Biography in Hindi – बृजेश पाठक का जीवन परिचय

पूरा नामबृजेश पाठक
जन्‍मतिथि25 जून 1964
आयु57 वर्ष
जन्‍मस्‍थानमल्‍लावां, हरदोई, उत्‍तर प्रदेश
पिता का नामसुरेश पाठक
मां का नामकमला पाठक
पत्‍नीनम्रता पाठक
बच्‍चेबेटियां- वेदिका व सांभवी पाठक, बेटा- त्रयंबक पाठक
शैक्षिक योग्‍यताबीकॉम, एमए, एलएलबी
पेशाराजनीति, वकालत व समाज सेवा
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
पदउपमुख्‍यमंत्री (उत्‍तर प्रदेश),
चिकित्‍सा शिक्षा मंत्रालय,
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय,
परिवार कल्याण मंत्रालय,
मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्रालय
धर्महिंदू
जातिब्राह्मण
कुल संपत्तिकरीब 10 करोड़ रुपए

जन्‍म व परिवार

बृजेश पाठक का जन्‍म 25 जून 1964 को उत्‍तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्‍लावां में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेश पाठक व मां का ना कमला पाठक है। वह अपने माता-पिता की सात संतानों में से 5वीं संतान हैं। बृजेश पाठक के बड़े भाई राजेश पाठक मल्‍लावां में ही रहते हैं। वहीं उनके दूसरे भाई दिनेश पाठक लखीमपुर में स्‍कूल का संचालन करते हैं। वहीं उनकी एक बहन का नाम मधू तिवारी है।

शिक्षा

बृजेश पाठक ने अपनी उच्‍च शिक्षा लखनऊ विश्‍वविद्यालय से हासिल की। उन्‍होंने यहां से बीकॉम, एमए और एलएलबी की डिग्रियां हासिल की हैं। बता दें कि बृजेश पाठक ने अपने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरूआत कर दी थी। साल 1989 में वह लखनऊ विश्‍वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्‍यक्ष पद पर चुने गए थे। वहीं इसके बाद साल 1990 में वह छात्रसंघ अध्‍यक्ष चुने गए।

वैवाहिक जीवन

बृजेश पाठक का विवाह 8 मार्च 1985 को नम्रता पाठक के साथ हुआ था। बृजेश पाठक और नम्रता पाठक की दो बेटियां, वेदिका और सांभवी पाठक हैं। वहीं उनके पुत्र का नाम त्रयंबक पाठक है।

राजनीतिक करियर

बृजेश पाठक ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्रनेता के रूप में की थी। साल 1989 में उन्‍होंने लखनऊ विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्‍यक्ष पद का चुनाव जीता था। वहीं इसके बाद वह साल 1990 में लखनऊ विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ के अध्‍यक्ष चुने गए थे।

कांग्रेस में हुए शामिल

छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए बृजेश पाठक ने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ा। साल 2002 में उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मल्‍लावां सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्‍हें जीत हासिल नहीं हो पाई लेकिन वह अपने कर्तव्‍य पथ पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।  

2004 में बने सांसद

साल 2004 में बृजेश पाठक उन्‍नाव से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए। इसके बाद साल 2009 में बसपा ने उन्‍हें राज्‍यसभा भेजा। बृजेश पाठक को उत्‍तर प्रदेश में ब्राह्मणों का बड़ा नेता माना जाता है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृजेश पाठक की पत्‍नी नम्रता पाठक को महिला आयोग का उपाध्‍यक्ष भी नियुक्‍त किया।

बीजेपी में शामिल हुए बृजेश पाठक

बृजेश पाठक साल 2014 में एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर उन्‍नाव लोकसभा से चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्‍हें जीत नहीं मिली। इसके बाद साल 2016 में उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

साल 2017 और फिर साल 2022 में बृजेश पाठक उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सीटों से विधानसभा चुनाव लड़े। दोनों बार उन्‍होंने जीत हासिल की। साल 2017 में यूपी की योगी सरकार में उन्‍हें विधि और न्‍याय मंत्री नियुक्‍त किया गया। वहीं साल 2022 में वह उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम बनाए गए।

बृजेश पाठक के पास मंत्रालय – Brajesh Pathak Portfolio in UP Government

उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक को चार अहम मंत्रालयों की जिम्‍मेदारी सौंपी गई। बृजेश पाठक प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बनाए गए। इसके साथ ही उनके पास चिकित्‍सा शिक्षा मंत्रालय, परिवार कल्‍याण मंत्रालय और मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्रालय भी हैं।

FAQ’s

बृजेश पाठक कौन हैं?

बृजेश पाठक उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम हैं। इसके साथ ही वह यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी हैं।

बृजेश पाठक के पुत्र का नाम क्‍या है?

बृजेश पाठक के पुत्र का नाम त्रयंबक पाठक है।

बृजेश पाठक की शैक्षिक योग्‍यता क्‍या है?

ब्रजेश पाठक ने बीकॉम, एमए व एलएलबी की डिग्रियां हासिल की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी