Chandra Grahan 2022 : आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। बता दें कि अभी हाल ही में दीपावली के ठीक बाद सूर्य ग्रहण हुआ था। अब सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2022) होगा और 8 नवंबर के दिन पड़ेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण 2022 – Chandra Grahan 2022
ग्रहण | Chandra Grahan 2022 |
दिनांक | 8 नवंबर 2022 |
समय | दोपहर 1:32 से शाम 7:27 तक |
भारत में ग्रहण दिखने का समय | शाम 5:30 से शाम 6:19 तक |
सूतक का समय | ग्रहण की शुरुआत से 9 घंटे पहले |
चंद्र ग्रहण 2022 दिन और समय – Chandra Grahan 2022 Date And Time
बता दें कि सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन और चंद्र ग्रहण की घटना पूर्णिमा के दिन होती है। इस बार चंद्र ग्रहण कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन पड़ने वाला है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर के दिन पड़ेगी। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 2022 दोपहर एक बजकर 32 मिनट से पड़ेगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। यह भी पढ़ें : Kartik Purnima 2022 : कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए तिथि और महत्त्व
वहीं भारत में ये चंद्र ग्रहण करीब 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट तक देखा जा सकेगा। ऐसे में भारत में ये ग्रहण करीब ड़ेढ़ घंटों तक देखा जा सकेगा। भारत में चंद्र ग्रहण 2022 पूर्व के हिस्सों में नजर आएगा। कोलकाता, पटना, रांची, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी के साथ पूर्व के अन्य क्षेत्रों में भी चंद्र ग्रहण 2022 देखा जा सकेगा।
इन स्थानों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण 2022 – Chandra Grahan 2022 in India
चद्रंग्रहण 2022 भारत के साथ-साथ कई एशियाई देशों, दक्षिण पूर्वी यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में भी देखा जा सकेगा। बता दें कि भारत में कोलकाता, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, रांची और पटना के अलावा अन्य देशों के बीजिंग, जकार्ता, मनीला, काठमांडू टोक्यो, सिडनी, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी, मेलबर्न, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, मेक्सिको सिटी और शिकागो में भी दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक – Chandra Grahan 2022 Sutak
बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण के स्पर्श काल से 12 घंटे पहले लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहण का सूतक स्पर्श काल से 9 घंटे पहले लगता है। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, ऐसे में चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल भारत में मान्य होगा। यह भी पढ़ें : Lord Rama Sister : कौन थीं भगवान राम की बहन? जानिए क्या है कहानी
चंद्र ग्रहण 2022 का राशियों पर असर – Chandra Grahan 2022 Effect on Zodiac Signs
चंद्र ग्रहण 2022 साल का आखिरी ग्रहण भी होगा। इस ग्रहण का असर चार राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए ये ग्रहण बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है। वहीं मेष, वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। इसके अलावा अन्य राशियों पर चंद्र ग्रहण 2022 का मध्यम असर रहेगा।