Dhanteras Shopping : धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं ये सामान
Dhanteras Shopping : दिवाली 2022 (Diwali 2022) का त्यौहार आने को है, दिवाली के पांच दिनों के त्यौहार में धनतेरस 2022 (Dhanteras 2022) सबसे पहले दिन मनाया जाता है। हमारे देश में और हिन्दू धर्म में दीपावली (Deepawali) बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। इसलिए लोग त्योहारों पर बहुत सी चीजें खरीदते हैं। धनतेरस का त्यौहार तो खरीददारी के लिए जाना ही जाता है।
इस दिन घर में कुछ न कुछ नया खरीदकर लाना शुभ माना जाता है कहा यह जाता है कि इस दिन नई चीजें घर में लाने से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता और माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लेकिन हम सभी को अक्सर ये बात नहीं पता होती कि कौन सी वस्तु घर लाना शुभ होता और कौन सी वस्तु घर की सुख- समृद्धि को कम कर देगी। आज हम आपको बतायेंगे कि धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं ये सामान (Dhanteras Par Kya Na Kharide)…

धनतेरस पर क्या न खरीदें – Dhanteras Shopping
कांच का सामान – Glass Objects in Dhanteras Shopping
आज कल के समय में कांच खरीदना लोग बहुत पसंद करते हैं। कांच से बने बर्तन तथा अन्य सामान खरीदते हैं। लेकिन धनतेरस के दिन भूल कर भी कांच का कोई सामान घर नहीं लाना चाहिए। कांच को ज्योतिष शास्त्र में राहु से जोड़ा गया है। इसलिए कांच खरीदने से घर की सुख- शांति में कमी आ सकती है।
प्लास्टिक का सामान – Plastic Objects in Dhanteras Shopping
प्लास्टिक खरीदना आज कल बहुत आम बात हो चुकी है। बाजारों में तमाम तरह के प्लास्टिक के लुभावने सामान मिलने हैं लेकिन धनतेरस के दिन प्लास्टिक से बने बर्तन और प्लास्टिक से बना सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। यह आपके घर की खुशियों को कम कर सकते हैं।
Also Read : Dhanteras 2022 : धनतेरस पर होगी धन वर्षा ? जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और भगवान धन्वन्तरि का महत्व
चीनी मिट्टी का सामान – Ceramic Objects in Dhanteras Shopping
आज कल मार्केट में तमाम तरह के सेरामिक (चीनी मिट्टी) से बने सामान मिलते हैं। इससे बने खिलौने बर्तन या फिर शो-पीस और मूर्तियाँ लोग खरीदना काफी पसंद करते हैं, लेकिन चीनी मिट्टी टिकाऊ नहीं होती और टूटने-फूटने वाली चीजें शुभ नहीं मानी जाती हैं। इसलिए धनतेरस पर चीनी मिट्टी से बनी चीजें भूलकर भी ना खरीदें।
स्टील का सामान – Steel Objects in Dhanteras Shopping
स्टील खरीदना कुछ सालों से एक नया ट्रेंड बन चुका है। बाजार जाने पर लोग सामान में कोई न कोई स्टील का सामान खुद बा खुद खरीद ही लेते हैं। चमकते हुए स्टील के बर्तन हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन स्टील प्राकृतिक धातु नहीं है इसे धनतेरस पर गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए। स्टील के बर्तनों को खरीदने से राहु का प्रभाव पड़ता और आपके घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
लोहे के सामान – Iron Objects in Dhanteras Shopping
धनतेरस पर कभी भी लोहे कासामन नहीं खरीदना चाहिए। लोहा धातु को शनिदेव के साथ जोड़ा जाता रहा है। धनतेरस पर लोहा घर लाने से आपके घर पर माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा नही हो पाती है। धनतेरस पर लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है।
एल्युमिनियम से बनी चीजें – Aluminum Objects in Dhanteras Shopping
कुछ समय से एल्युमिनियम के सामना खरीदना लोगों का सौक बन चुका है। बाजारों में अलग-अलग टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से बने बर्तन उपलब्ध हैं, लोग समय और अन्य तमाम तरह की बचत और सुविधाओं को देखते हुए उन बर्तनों को खरीदना बहुत पसंद करते हैं। धनतेरस पर एल्युमिनियम का सामान गलती से भी नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष में एल्युमिनियम को राहु से जोड़ा जाता है और कहा यह भी जाता है कि एल्युमिनियम आपके घर में आने वाले सुख- समृद्धि और सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकता है।
नुकीले धारदार सामान – Sharp Objects in Dhanteras Shopping
अगर हम इन सामानों को सामान्य दिनों से जोड़ें तो भी इनसे हमे हानि हो सकती है। धनतेरस के दिन नुकीले सामान जैसे कैंची, सुई, पिन और चाकू या ऐसे ही अन्य धारदार सामान घर नहीं लाने चाहिए। धनतेरस पर इन सामानों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
काले रंग का सामान – Black Colour Objects in Dhanteras Shopping
धनतेरस के दिन काले रंग के सामान को खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए। काला रंग अशुभ माना जाता है। काले या गहरे रंग के सामान को शुभ दिन पर नहीं खरीदना चाहिए। आज कल की युवा पीढ़ी को खासकर काला रंग बहुत पसंद होता है, लेकिन घर की सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन काले रंग का सामान नहीं खरीदना चाहिए।