Dimple Yadav Biography in Hindi | डिम्पल यादव का जीवन परिचय
डिम्पल यादव (Dimple Yadav) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिम्पल यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से 2 बार सांसद रह चुकी हैं। वर्तमान में डिम्पल यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक सक्रिय नेता के रूप में जानी जाती हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू हैं।

डिम्पल यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार की सदस्य हैं। उनका विवाह 1999 में अखिलेश यादव के साथ हुआ था। अखिलेश यादव के प्रदेश में ‘अखिलेश भईया’ के नाम से मशहूर होने के कारण उन्हें प्रदेश के कार्यकर्ता ‘डिम्पल भाभी’ कह कर सम्बोधित करते हैं। आइये जानते हैं डिम्पल यादव का जीवन परिचय (Dimple Yadav Biography in Hindi)…
डिम्पल यादव की जीवनी – Dimple Yadav Biography in Hindi
नाम | डिम्पल यादव |
जन्म | 15 जनवरी 1978 |
आयु | 44 वर्ष |
जन्म स्थान | अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड, भारत |
पिता का नाम | आर. सी. सिंह रावत |
माता का नाम | चम्पा रावत |
बहन | 2 बहने |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
विवाह की तिथि | 24 नवम्बर 1999 |
पति का नाम | अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) |
बच्चे | पुत्री – अदिति यादव, टीना यादव पुत्र – अर्जुन यादव |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
व्यवसाय | राजनेता |
पद | मैनपुरी से लोकसभा सांसद, पूर्व सांसद कनौज |
राजनैतिक दल | समाजवादी पार्टी |
कुल सम्पत्ति | करीब 37.78 करोड़ रूपये (2019) |
डिम्पल यादव कौन हैं? – Who is Dimple Yadav
डिम्पल यादव उत्तर प्रदेश में एक नेता के तौर पर जानी जाती हैं। वे उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से 2 बार सांसद रह चुकी हैं। वे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राजनैतिक कुनबा कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव के परिवार की बड़ी बहू हैं। डिम्पल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं।

अखिलेश यादव से शादी के बाद उन्होंने साल 2009 में राजनीति में कदम रखा। डिम्पल अपने शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण जानी जाती हैं। वे अपने परिवार और राजनीति के सभी कर्तव्य साथ- साथ और अच्छे से निभाती हैं। उत्तर प्रदेश के युवाओं में वे ‘डिम्पल भाभी’ के नाम से प्रसिद्ध हैं।
डिम्पल यादव का जन्म और माता-पिता – Dimple Yadav Birth & Mother-Father
डिम्पल यादव का जन्म उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले में 15 जनवरी 1978 को हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता और 2 बहने हैं। डिम्पल यादव के पिता का नाम आर. सी. सिंह रावत है वे भारतीय सेना में पूर्व कर्नल रह चुके हैं। डिम्पल यादव की माता का नाम चंपा रावत हैं, उनकी माँ एक गृहिणी हैं। डिम्पल यादव अपनी तीन बहनों में मंझली हैं। इनके जन्म के कुछ समय बाद इनका परिवार मुंबई आ गया था। उनका बचपन मुंबई में ही बीता। Also Read – Mulayam Singh Yadav Family : मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार
डिम्पल यादव की शिक्षा – Dimple Yadav Education
डिम्पल यादव ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा (Dimple Yadav Education) उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपनी शिक्षा अलग-अलग स्थानों पर प्राप्त की। उन्होंने अपनी शिक्षा पुणे, मुंबई, भटिंडा और अंदमान निकोबार से प्राप्त की। डिम्पल यादव ने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ से भी शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.कॉम) की डिग्री हासिल की।
डिम्पल यादव का वैवाहिक जीवन – Dimple Yadav Married Life
डिम्पल यादव एक मित्र के घर पर अखिलेश यादव से मिली थीं। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और यह दोस्ती काफी समय तक चली। इसी दौरान अखिलेश यादव और डिम्पल यादव को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 1999 में शादी करने का फैसला कर लिया।

लेकिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने इस शादी के लिए मना कर दिया जिसके बाद अखिलेश यादव ने अपनी दादी के द्वारा उन्हें मनाया। 24 नवम्बर 1999 को डिम्पल यादव और अखिलेश यादव का विवाह (Dimple Yadav Marriage) हुआ। इनके विवाह में देश की नाम चीन हस्तियाँ शामिल हुईं थीं। डिम्पल यादव के 3 बच्चे हैं। जिनमें दो बेटियां और एक बेटा हैं। बेटियों के नाम अदिति यादव, टीना यादव और बेटे का नाम अर्जुन यादव है।
डिम्पल यादव का राजनैतिक करियर – Dimple Yadav Political Career
यादव परिवार पूरे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में राजनीति के सबसे बड़े परिवार के रूप में जाना जाता है। इस परिवार के पुरुषों ने तो राजनीति में अपनी जगह बनाई ही है महिलाएं भी कुछ पीछे नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव के पूरे परिवार में महिलाएं भी अलग-अलग पदों पर राजनीति में रही हैं। यही कारण था कि शादी के बाद डिम्पल यादव ने राजनीति में रूचि रखना शुरू कर दिया।
वे पार्टी की मीटिंग्स और सम्मेलनों में कभी-कभी नज़र आती रहती थीं। लेकिन साल 2009 में वे पूर्ण रूप से राजनीति में आयीं जब उन्होंने फिरोजाबाद सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा। वे इस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले राज बब्बर के विरुद्ध खड़ी हुई थीं। लेकिन डिम्पल यादव को इस चुनाव में निराशा हाथ लगी क्योंकि इस चुनाव में राज बब्बर की जीत हुई।
इसके बाद साल 2012 में उनके पति अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। ऐसे में उन्होंने अपनी लोकसभा सीट कन्नौज से इस्तीफा दे दिया और इस सीट पर उपचुनाव में डिम्पल यादव को सपा का कैंडिडेट बनाया गया। इस सीट पर कोई और प्रत्याशी न होने के कारण डिम्पल यादव निर्विरोध सांसद चुनी गईं।

स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश से वे पहली महिला निर्विरोध सांसद चुकी गई थीं। इसके बाद साल 2014 में एक बार फिर लोक सभा चुनाव हुआ और समाजवादी पार्टी ने डिम्पल यादव को कन्नौज से एक बार फिर लोकसभा प्रत्याशी बनाया। डिम्पल यादव ने इस बार करीब 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की।
डिम्पल यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कन्नौज सीट से चुनाव लड़ा। इस बार वे भाजपा के प्रत्याशी से हार गईं और उन्होंने अपनी सीट खो दी। यह सीट बहुत समय से समाजवादी पार्टी ही जीतती थी। डिम्पल यादव ने साल 2017 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए कई रैलियां की। लोग उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होते थे और उनके भाषणों को काफी पसंद भी किया गया।
इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए बड़े स्तर पर चुनाव प्रचार किये। अखिलेश यादव जब पारिवारिक उलझनों में फंसे हुए थे उस समय डिम्पल ने सदैव उनका साथ दिया और मजबूती से उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने परिवार को बांध कर रखने में बहुत योगदान दिया और राजनीति में भी अपने परिवार की तरह ही मजबूती से कार्य करती हैं। कोरोना के समय डिम्पल यादव ने लोगों की मदद भी की।
डिम्पल यादव की कुल सम्पत्ति – Dimple Yadav Net Worth
साल 2019 लोकसभा चुनाव के समय दिए हलफनामे के अनुसार डिम्पल यादव की कुल सम्पत्ति (Dimple Yadav Net Worth) करीब 37.78 करोड़ रूपये है।
मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में जीत
मैनपुरी उपचुनाव 2022 में डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने विरोधी और बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के अंतर से हराया। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई थी।
FAQ’s
डिम्पल यादव का जन्म कब हुआ था?
15 जनवरी 1978
डिम्पल यादव का जन्म कहाँ हुआ था?
अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड
डिम्पल यादव अब तक कितनी बार सांसद बनी हैं?
2 बार, कन्नौज लोकसभा सीट
डिम्पल यादव का विवाह अखिलेश यादव के साथ कब हुआ था?
24 नवम्बर 1999 को
डिम्पल यादव को साल 2022 में किस लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है?
मैनपुरी लोकसभा सीट से