ProfileEntertainmentFeatured

Divya Agarwal Biography in Hindi | दिव्या अग्रवाल का जीवन परिचय

Divya Agarwal Biography in Hindi : दिव्या अग्रवाल भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी रियलिटी शोज में हिस्सा लिया है। साल 2021 में दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी की पहली विनर बनीं। दिव्या अग्रवाल ‘रोड विद रोडीज’ को होस्ट कर चुकी हैं। दिव्या इससे पहले स्प्लिट्सविला सीजन 10 की उप विजेता भी रह चुकी हैं।

Divya Agarwal Biography in Hindi

दिव्या भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में मॉडल, एंकर, डांसर, डांस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर जानी जाती हैं। दिव्या अग्रवाल ने पंचबीट और रागिनी एमएमएस : रिटर्न्स वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। आइये जानते हैं दिव्या अग्रवाल का जीवन परिचय (Divya Agarwal Biography in Hindi)…

दिव्या अग्रवाल की जीवनी – Divya Agarwal Biography in Hindi

नामदिव्या अग्रवाल
पूरा नामदिव्या अमर संजय अग्रवाल
जन्म4 दिसंबर 1992
आयु30 वर्ष
जन्म स्थाननवी मुंबई, भारत
पिता का नामसंजय अग्रवाल
माता का नामरोजी अग्रवाल
भाई-बहनभाई – प्रिंस अग्रवाल
अफेयर्सप्रियांक शर्मा, वरुण सूद
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शैक्षिक योग्यतापत्रकारिता में मास्टर्स
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल, एंकर, डांसर और कोरियोग्राफर
प्रसिद्धिबिग बॉस OTT की पहली विनर (2021)
कुल सम्पत्तिकरीब 1 मिलियन डॉलर

दिव्या अग्रवाल कौन हैं? – Who is Divya Agrawal Wikipedia in Hindi

दिव्या अग्रवाल मॉडल और एक्ट्रेस हैं। दिव्या भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में छोटे पर्दे पर काम करती हैं। साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकीं दिव्या कई टीवी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। दिव्या के फैंस उन्हें उनकी ख़ूबसूरती और टैलेंट के लिए पसंद करते हैं।

दिव्या अग्रवाल एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ डांस कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने बहुत से गाने और एडवर्टीज़मेंटस की कोरियोग्राफी भी की है। दिव्या ‘एस ऑफ़ स्पेस’ 1 की विनर भी रह चुकी हैं।

दिव्या अग्रवाल का जन्म और माता-पिता – Divya Agarwal Birth & Mother-Father

दिव्या अग्रवाल का जन्म नवी मुंबई में 4 दिसंबर 1992 को हुआ था। दिव्या के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। दिव्या अग्रवाल के पिता का नाम संजय अग्रवाल और माता का नाम रोजी अग्रवाल है। दिव्या अग्रवाल के भाई का नाम प्रिंस अग्रवाल है।

Divya Agarwal Biography in Hindi

दिव्या अपने परिवार के काफी करीब हैं। उनके सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपनी फैमिली के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। साल 2020 में आयी कोरोना त्रासदी में दिव्या ने अपने पिता को खो दिया था।

दिव्या अग्रवाल की शैक्षिक योग्यता – Divya Agarwal Education

दिव्या अग्रवाल ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से पूरी की। दिव्या अग्रवाल ने अपनी स्नातक शिक्षा सानपाड़ा कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एन्ड टेक्नोलॉजी से प्राप्त की। दिव्या ने कैनेडियन यूनिवर्सिटी दुबई से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

शिक्षा के साथ-साथ दिव्या को डांस में बहुत रूचि थी जिसके कारण दिव्या ने टेरेंस लुईस डांस अकेडमी ज्वाइन की और डांस सीखा। दिव्या मुंबई में एलीवेंस डांस इंस्टीट्यूट नाम से अपनी डांस अकेडमी चलाती हैं।

दिव्या अग्रवाल का करियर – Divya Agarwal Career

दिव्या अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत डांस कोरियोग्राफर के रूप में की थी। वे स्वयं एक अव्वल दर्जे की डांसर हैं। उनके डांस और डांस कोरियोग्राफी ने उन्हें काफी नाम भी मिला और शोहरत भी मिली लेकिन दिव्या एक्टिंग में अपना हाथ आजमाना चाहती थी। इसलिए साल 2017 में दिव्या ने एमटीवी के एक रियलिटी शो स्प्लिट्सविला के सीजन 10 में पार्टिसिपेट किया। Also Read – Pooja Hegde Biography in Hindi | पूजा हेगड़े का जीवन परिचय

इस सीजन में वे उपविजेता भी रहीं। इस शो से दिव्या को एक्टिंग में पहचान मिली। इसके बाद दिव्या अग्रवाल साल 2018 में एमटीवी इण्डिया के शो ‘ऐस ऑफ़ स्पेस’ के सीजन वन में नज़र आयीं और इस सीजन की विनर भी रहीं।

साल 2019 में दिव्या ने एक इंटरनेशनल शो ‘ट्रैवल विद ए गोट’ में हिस्सा लिया। साल 2019 में दिव्या ने ‘रागिनी एमएमएस : रिटर्न्स’ में काम किया। इस फिल्म में उनके को-एक्टर वरुण सूद थे। इसके साथ दिव्या ने कई गानों में भी काम किया और टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लेती रहीं।

Divya Agarwal Biography in Hindi

दिव्या ने साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया, बिग बॉस का सफर आसान नहीं था, लेकिन दिव्या ने बिग बॉस के पहले सीजन के विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। दिव्या ने शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को हराकर यह जीत हासिल हासिल की।

दिव्या अग्रवाल अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी -जाती हैं। साल 2015 में दिव्या ने ‘मिस नवी मुंबई’ प्रतियोगिता में भाग लिया और जीती भीं। इतना ही नहीं साल 2016 में दिव्या अग्रवाल ने ‘मिस इंडियन प्रिंसेस’ और ‘मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इण्डिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था।

दिव्या अग्रवाल ने कई विज्ञापनों में एक्टिंग के साथ-साथ कई विज्ञापनों की कोरियोग्राफी भी की है। उन्होंने बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स की वीडियोज की कोरियोग्राफी की है। Also Read – Ishita Dutta Biography in Hindi | इशिता दत्ता का जीवन परिचय

दिव्या अग्रवाल के अफेयर्स – Divya Agarwal Affairs

दिव्या अग्रवाल के दो अफेयर्स रह चुके हैं। दिव्या अग्रवाल सबसे पहले प्रियांक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। साल 2017 में रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 10 के सेट पर दोनों की मुलाक़ात हुई। 

शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया कुछ समय तक अक्सर दोनों को साथ देखा गया। लेकिन प्रियांक के बिग बॉस 11 में जाने के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं और इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

Divya Agarwal Biography in Hindi

इसके बाद दिव्या टीवी रियलिटी शो रोडीज : रियल हीरोज और एमटीवी के शो ऐस ऑफ स्पेस में एक्टर वरुण सूद के साथ काम किया। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद वरुण सूद ने ‘ऐस ऑफ़ स्पेस’ के सेट पे दिव्या को प्रपोज़ भी किया और दिव्या ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया। 

दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन साल 2022 में दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वरुण सूद के साथ ब्रेकअप की पोस्ट की। साल 2022 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए दिव्या ने ब्रेकअप की वजह खुद के लिए सेल्फ लव बताया और कहा कि वरुण हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। Also Read – Sanchita Bashu Biography in Hindi | संचिता बासु का जीवन परिचय

दिव्या अग्रवाल की कुल सम्पत्ति – Divya Agarwal Net Worth

दिव्या अग्रवाल की कुल सम्पत्ति लगभग 1 मिलियन डॉलर बताई जाती है। दिव्या ने बिग बॉस OTT में कंटेस्टेंट के रूप में करीब 2 लाख रूपये एक हफ्ते की फीस ली थी।

FAQ’s

दिव्या अग्रवाल का जन्म कब हुआ था ?

4 दिसंबर 1992

दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस के किस सीजन की विनर बनीं थीं ?

बिग बॉस OTT की पहली विनर (2021)

दिव्या अग्रवाल के बॉयफ्रेंड का नाम क्या है ?

वरुण सूद

दिव्या अग्रवाल कौन हैं ?

अभिनेत्री, मॉडल, एंकर, डांसर और कोरियोग्राफर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी