Dr. Neeraj Bora Biography in Hindi | डॉ. नीरज बोरा का जीवन परिचय
Dr. Neeraj Bora Biography in Hindi : मेडिकल की पढाई करने के बाद राजनीति में अपना कदम रखने वाले डॉ. नीरज बोरा को राजनीति विरासत में मिली थी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ उत्तर की विधानसभा सीट से विधायक नीरज बोरा भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। नीरज बोरा नेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जो लोगों की सेवा करने गरीबों की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

डॉ. नीरज बोरा के पिता डी. पी. बोरा दो बार उत्तर प्रदेश के लखनऊ से विधायक रह चुके हैं, इसलिए नीरज बोरा को बचपन से ही राजनीति का अच्छा ज्ञान था। आइये जानते हैं डॉ. नीरज बोरा का जीवन परिचय (Dr. Neeraj Bora Biography in Hindi)…
डॉ. नीरज बोरा की जीवनी – Dr. Neeraj Bora Biography in Hindi
नाम | डॉ. नीरज बोरा (Dr. Neeraj Bora) |
जन्म | 31 मार्च 1967 |
आयु | 55 वर्ष |
जन्मस्थान | शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश |
पिता का नाम | डी. पी. बोरा |
माता का नाम | सुशीला बोरा |
विवाहित स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | बिन्दू बोरा |
बच्चे | पुत्र – वत्सल बोरा पुत्री – कनुप्रिया बोरा, शिवांगी बोरा |
शैक्षिक योग्यता | एमबीबीएस, एमबीए, पी.एचडी |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
व्यवसाय | शिक्षक, डॉक्टर, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता |
राजनैतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
पद | विधायक (लखनऊ उत्तर विधानसभा) |
कुल सम्पत्ति | लगभग 1.5 मिलियन |
डॉ. नीरज बोरा कौन हैं? – Who is Dr. Neeraj Bora Wikipedia in Hindi
डॉ. नीरज बोरा भारतीय जनता पार्टी के नेता और लखनऊ उत्तर से विधायक हैं। डॉ. नीरज बोरा भाजपा में आने से पहले कांग्रेस के नेता हुआ करते थे। साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले नीरज बोरा ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। नीरज बोरा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं वे लखनऊ सहित समूचे उत्तर प्रदेश में गरीबों की सहायता करते हैं तथा आपदाओं के समय में भी वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहते हैं। नीरज बोरा उत्तर प्रदेश की लखनऊ उत्तर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं।
डॉ. नीरज बोरा जन्म और माता-पिता – Dr.Neeraj Bora Birth & Mother-Father
डॉ. नीरज बोरा (Dr. Neeraj Bora) का जन्म सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ में 31 मार्च 1967 को हुआ था। उनके पिता का नाम डी. पी. बोरा और माता का नाम सुशीला बोरा है। इनके पिता डी. पी. बोरा उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से दो बार विधायक रहे थे। डॉ. नीरज बोरा को राजनीति विरासत में मिली थी। इसलिए बचपन से ही उन्हें राजनीति में रूचि थी। उन्हें राजनीति का ज्ञान अपने पिता प्राप्त हुआ। नीरज बोरा के परिवार में उनके एक बड़े भाई पंकज बोरा और उनकी एक बहन कल्पना बोरा हैं।

डॉ. नीरज बोरा की शिक्षा – Dr. Neeraj Bora Education
डॉ. नीरज बोरा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लखनऊ के महानगर बॉयज स्कूल से प्राप्त की। जिसके बाद वे अपनी उच्च शिक्षा के लिए बंगलौर चले गये जहाँ रहकर उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज से अपनी मेडिकल की पढाई पूरी की। एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने बंगलौर से ही एमबीए किया और वे शिक्षक के तौर पर काम करने लगे।
डॉ. नीरज बोरा का वैवाहिक जीवन –Dr. Neeraj Bora Wife
डॉ. नीरज बोरा का विवाह साल 1992 में हुआ। उनकी पत्नी का नाम बिन्दू बोरा है। डॉ. नीरज बोरा और उनकी पत्नी बिन्दू बोरा के तीन बच्चे हैं। उनके तीन बचों में दो बेटियाँ कनुप्रिया बोरा, शिवांगी बोरा और एक बेटा वत्सल बोरा है। Also Read – भूपेंद्र सिंह चौधरी कौन हैं? जो यूपी में संभाल रहे भाजपा की कमान
डॉ. नीरज बोरा का करियर – Dr. Neeraj Bora Career
डॉ. नीरज बोरा ने अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद शिक्षण कार्य से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने लखनऊ में सेवा हॉस्पिटल और बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंसेज की शुरुआत की। नीरज बोरा को लायंस क्लब अन्तेर्राष्ट्रीय मंडल 321 का मंडलाध्यक्ष चुना गया। जिसके बाद वे लायंस क्लब के चेयर पर्सन भी रहे। इस दौरान उन्होंने करीब 25 हजार गरीब लोगों की आँखों का निशुल्क आपरेशन कराया। डॉ नीरज बोरा एक कुशल डॉक्टर, अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता हैं। Also Read – Keshav Prasad Maurya Biography in Hindi | केशव प्रसाद मौर्य का जीवन परिचय
डॉ. नीरज बोरा का राजनैतिक करियर – Dr. Neeraj Bora Political Career
नीरज बोरा ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। उन्हें राजनीति विरासत में उनके पिता से मिली थी। बचपन से ही उन्हें राजनीति का अच्छा ज्ञान भी था। इनके पिता डी. पी. बोरा लखनऊ विश्विद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष और 2 बार लखनऊ पश्चिम से विधायक रहे थे। साल 2002 से 2005 तक डॉ. नीरज बोरा लखनऊ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।
नीरज बोरा ने साल 2012 में अपना पहला चुनाव लखनऊ में मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिनेश शर्मा के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लड़ा। इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली वे करीब 171000 वोटों से दिनेश शर्मा से हार गये। इसके बाद वे लगातार कांग्रेस के साथ जुड़े रहे और समाजसेवा करते रहे। Also Read – Swatantra Dev Singh Biography in Hindi | स्वतंत्र देव सिंह का जीवन परिचय
डॉ. नीरज बोरा को बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी रूचि थी। वे समय-समय पर गरीब और जरूरतमंद लोगों से मिलकर उनकी सहायता करते हैं। डॉ. नीरज बोरा ने साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। इसी वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें लखनऊ की उत्तर सीट से टिकट देकर चुनाव में खड़ा किया। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और समाजवादी पार्टी के नेता अभिषेक मिश्र को हराया।

साल 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले इस सीट पर किसी अन्य नेता को टिकट देने की बात सामने आ रही थी लेकिन भाजपा ने एक बार फिर नीरज बोरा पर भरोसा जताया और उन्हें लखनऊ उत्तर सीट से टिकट दिया। इस बार भी नीरज बोरा ने अपनी सीट पर जीत दर्ज की। नीरज बोरा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। डॉ नीरज बोरा राज्य सेतु निगम उत्तर प्रदेश के (राज्यमंत्री स्तर) उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
डॉ नीरज बोरा की कुल सम्पत्ति –
डॉ. नीरज बोरा की कुल संपत्ति लगभग लगभग 1.5 मिलियन है। वे स्वयं विधायक हैं। उनके संस्थान सेवा हॉस्पिटल और बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ एलाइड हेल्थ साइंसेज लखनऊ में हैं। अधिक संपत्ति वाले विधायकों में से एक हैं।
FAQ’s
नीरज बोरा का जन्म कब हुआ?
31 मार्च 1967
नीरज बोरा के पिता का नाम क्या है?
डी पी बोरा (पूर्व विधायक लखनऊ)
नीरज बोरा पहली बार विधायक कब बने?
साल 2017 में
नीरज बोरा के बच्चों के नाम क्या हैं?
वत्सल बोरा, कनुप्रिया बोरा, शिवांगी बोरा