द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) भारत देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। 25 जुलाई 2022 को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमणा ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने द्रौपदी मुर्म को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया था। राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी टक्कर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ थी।
इससे पहले वह झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। झारखंड में राज्यपाल के रूप में उन्होंने साल 2015 से 2021 तक अपनी सेवाएं दीं। राष्ट्रपति बनने के बाद अब अधिकतर लोग उनके निजी और राजनीतिक जीवन के बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)…

Draupadi Murmu Biography in Hindi – द्रौपदी मुर्मू की संक्षिप्त जीवनी
पूरा नाम | द्रौपदी मुर्मू |
जन्मतिथि | 20 जून 1958 |
आयु | 64 वर्ष |
जन्मस्थान | मयूरभंज, उड़ीसा |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
पद | भारत की 15वीं राष्ट्रपति |
पिता का नाम | बिरंचि नारायण टुडू |
पति का नाम | श्याम चरण मुर्मू |
पुत्री | इतिश्री मुर्मू |
धर्म | हिंदू |
जाति | अनुसूचित जनजाति |
जन्म व माता-पिता
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 के दिन उड़ीसा के मयूरभंज में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडू है। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के पिता और दादा अपने गांव के प्रधान रह चुके थे।
शिक्षा
द्रौपदी मुर्मू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के ही एक विद्यालय से हासिल की। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए वह भुवनेश्वर चली आईं। भुवनेश्वर के रामा देवी महिला कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
ऐसे मिली पहली नौकरी
ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद ही द्रौपदी मुर्मू को अपनी पहली नौकरी भी मिल गई थी। उड़ीसा के बिजली विभाग में उन्हें जूनियर असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया। साल 1979 से 1983 तक उन्होंने यह नौकरी की। इसके बाद साल 1994 में द्रौपदी मुर्मू ने एक अध्यापिका के रूप में अपना करियर फिर से शुरू किया।
Also Read : Asia Cup 2022 : भारत में हो सकता है एशिया कप, पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
वैवाहिक जीवन
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है। इन दोनों की तीन संतानें हुईं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। अलग-अलग समय पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के दोनों बेटों का निधन हो गया था। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू के पति श्याम चरण मुर्मू ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। द्रौपदी मुर्मू के संघर्ष भरे जीवन में उनका सहारा उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू बनीं।
फिर चुनी गईं जिला पार्षद
साल 1997 में द्रौपदी मुर्मू ने अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा और जीता था। उन्होंने रायरंगपुर नगर पंचायत से जिला पार्षद के चुनाव में जीत हासिल (Draupadi Murmu First Election) की थी। जिला पार्षद के चुनाव में मिली जीत के बाद उनके राजनीति जीवन की शुरूआत हुई।
राजनीतिक जीवन
जिला पार्षद चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (Draupadi Murmu BJP) ने उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही वह बीजेपी की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं।
दो बार चुनी गईं विधायक
साल 2000 से 2009 के बीच उड़ीसा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर वह दो बार विधायक का चुनाव भी जीतीं। इसके साथ ही वह उड़ीसा में बीजू जनता दल और बीजेपी की गठबंधन सरकार में वाणिज्य, परिवहन और फिर बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री भी रहीं।
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल
साल 2015 में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Governor) झारखंड राज्य की 9वीं राज्यपाल नियुक्त की गईं। शपथ लेने के साथ ही उन्होंने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल होने का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी आदिवासी भी हैं जिन्होंने भारत के किसी राज्य के राज्यपाल पद की शपथ पहली बार ली।
भारत की 15वीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu President of India) ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का हरा दिया। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं। 25 जुलाई 2022 को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमणा ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत के इतिहास की अब तक की सबसे युवा राष्ट्रपति हैं।
भारत के राष्ट्रपति की सैलरी
साल 2018 तक भारत के राष्ट्रपति को हर महीने 1.50 लाख रुपए वेतन मिलता था, लेकिन साल 2018 में राष्ट्रपति का वेतन बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया था।
FAQ’s
द्रौपदी मुर्मू कौन हैं?
द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं। इससे पहले वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू किस दल की ओर से उम्मीदवार चुनी गई थीं?
राष्ट्रपति चुनाव 2022 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने द्रौपदी मुर्मू का अपना उम्मीदवार बनाया था।
द्रौपदी मुर्मू के पति कौन हैं?
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू है।