ProfileNational

Eknath Shinde Biography in Hindi | एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। एकनाथ सिंदे महाराष्ट्र में शिव सेना के बड़े नेता हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में शिव सेना के साथ कई चुनाव लड़े और जीत भी दर्ज की। एकनाथ शिंदे एक समय में मुंबई में रिक्शा चालक का कार्य किया करते थे। उस दौरान उनकी मुलाक़ात शिवसेना के जाने-माने नेता आनंद दिघे से हुई। उन्होंने इन्हें शिव सेना का कार्यकर्ता बनाया और राजनीति का अच्छा ज्ञान दिया। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने से पहले कई मंत्री पदों पर कार्य भी कर चुके हैं।

Eknath Shinde Biography in Hindi

एकनाथ शिंदे साल 2004 में महाराष्ट्र की ठाणे जिले की कोपरी पछपाखड़ी सीट से पहली बार विधायक बने और उसके बाद वे इसी सीट से लगातार 3 बार और विधायक रहे। साल 2022 में 30 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के खिलाफ खड़े हो गये जिससे उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा जिसके बाद ये मुख्यमंत्री के बने। इस घटना के बाद एकनाथ शिंदे पूरे देश में जाने-जाने लगे। आइये जनते हैं एकनाथ शिंदे का जीवन परिचय (Eknath Shinde Biography in Hindi)…

Table of Contents

एकनाथ शिंदे की जीवनी – Eknath Shinde Biography in Hindi

पूरा नामएकनाथ संभाजी शिंदे
निक नेम  एकनाथ शिंदे
जन्म09 फरवरी 1964
आयु58 वर्ष
जन्म स्थानपहाड़ी जवाली, सतारा जिला, महाराष्ट्र
माता का नाम  गंगुबाई शिंदे
पिता का नामसंभाजी नवलू शिंदे
भाई – बहनभाई- प्रकाश संभाजी शिंदे
बहन – ज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामलता एकनाथ शिंदे
बच्चेबेटा- श्रीकांत शिंदे, दीपेश शिंदे(निधन2 जून 2000)
बेटी – शुभदा शिंदे (निधन2 जून 2000)
शैक्षिक योग्यतास्नातक
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायराजनेता और व्यवसायी
राजनैतिक दलशिवसेना
पदमुख्यमंत्री (महाराष्ट्र)
गृह नगरमुंबई, महाराष्ट्र
कुल सम्पत्ति                    लगभग 7.82 करोड़ (2019 के अनुसार)

एकनाथ शिंदे कौन हैं? – Who is Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद सम्भाल रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया इसके बावजूद वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, यह उनकी मेहनत और कठिन परिश्रम का ही नतीजा है। एकनाथ शिंदे ने शिवसेवा मात्र 18 वर्ष की उम्र में ज्वाइन कर ली थी।

Eknath Shinde Biography in Hindi

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र से अब तक चार बार विधायक के पद पर रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत एक नगर पंचायक के प्रत्याशी के रूप में की थी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उनका बहुत ज्यादा सपोर्ट है। लोग उन्हें हिन्दूवादी नेता के रूप में जानते हैं।

एकनाथ शिंदे का जन्म, माता – पिता – Eknath Shinde Birth & Mother – Father

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले के पहाड़ी जवाली गाँव में 09 फरवरी 1964 को हुआ था। इनके पिता का नाम संभाजी नवलू शिंदे और माता का नाम गंगुबाई शिंदे था। इनका परिवार एक मध्यमवर्गी गरीब परिवार था इसलिए इनका बचपन बहुत सी कठिनाइयों के बीच बीता। एकनाथ शिंदे के परिवार में इनके माता-पिता के अलावा इनके एक भाई प्रकाश संभाजी शिंदे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनके बचपन से ही संघर्ष प्रारम्भ हो गया था।

एकनाथ शिंदे की शिक्षा – Eknath Shinde Education

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने महाराष्ट्र के सतारा से ही अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूरी की। उनका परिवार बहुत ही गरीब था जिसके कारण उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का कोई बड़ा अवसर तो नही मिला लेकिन कठिनाइयों के बावजूद भी उन्होंने अपनी मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त की।

जिसके बाद आगे की पढाई के लिए वे ठाणे आ गये लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्होंने 11वीं कक्षा में ही अपनी पढाई छोड़ दी और मुंबई में ऑटो ड्राईवर के रूप में काम करने लगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें एक शराब की फैक्ट्री में भी काम करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा वाशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र से मराठी और राजनीतिक विषयों में प्राप्त की।

Also Read – Narendra Modi Biography in Hindi | नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे का वैवाहिक जीवन – Eknath Shinde Wife

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का विवाह लता शिंदे के साथ हुआ था। इनका विवाह बहुत ही कम उम्र में हो गया था। एकनाथ शिंदे और लता शिंदे के दो बेटे श्रीकांत शिंदे, दीपेश शिंदे और एक बेटी शुभदा शिंदे हुए। लेकिन साल 2000 में इनके जीवन में एक बहुत ही दुखद घटना हुई जब उनके दो बच्चे बेटा दीपेश शिंदे और बेटी शुभदा शिंदे नौका विहार के समय पानी डूब गये। एकनाथ शिंदे ने अपनी आँखें के सामने ही अपने दोनों बच्चों को खो दिया था।

एकनाथ सिंदे का जीवन परिचय

इस घटना के बाद उन्हें घहरा आघात लगा। जिससे वे और उनकी पत्नी डिप्रेशन का शिकार हो गये थे। एकनाथ शिंदे के परिवार में उनकी पत्नी और बेटे के अलावा उनके बेटे की पत्नी और उनके बेटे का एक बेटा भी है। एकनाथ शिंदे की पत्नी एक बिजनेस वुमेन हैं और बेटा डॉक्टर है।

Also Read – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे का राजनैतिक जीवन – Eknath Shinde Political Career

 एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत तब की जब वे मुंबई में ऑटो ड्राईवर के रूप में काम कर रहे थे। उस दौरान उनकी मुलाक़ात शिवसेना के वरिष्ठ नेता आनंद दिघे से हुई। आनंद दिघे ने उनके अन्दर एक नेता की छवि देखी और फिर उन्होंने एकनाथ शिंदे की मुलाक़ात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से करवाई। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने शिवसेना ज्वाइन की। एकनाथ शिंदे ने साल 1980 से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।

एकनाथ सिंदे का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे का शिवसेना ज्वाइन करने के पीछे एक बड़ा कारण यह था कि वे बाल ठाकरे के हिन्दूवादी विचारों से बहुत प्रभावित हुए थे। साल 1997 में एकनाथ शिंदे ने अपने चुनावी सफ़र की शुरुआत एक छोटे से पार्षद पद से की। वे ठाणे नगर निगम की सीट से पार्षद का चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।

यह पहली बार था कि जब एकनाथ शिंदे ने कोई चुनाव लड़ा था। इसके बाद एकनाथ शिंदे साल 2001 में ठाणे नगर निगम के सदन के नेता के रूप में चुने गये। धीरे-धीरे शिवसेना में एकनाथ शिंदे का कद बढ़ता गया और साल 2004 में उन्होंने महाराष्ट्र की ठाणे जिले की कोपरी पछपाखड़ी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा यह समय उनके जीवन का अच्छा समय शाबित हुआ और उन्होंने जीत दर्ज की।

एकनाथ शिंदे को विधायक का चुनाव जीतने के बाद साल 2005 में शिवसेना के ठाणे जिले के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया और यह अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे लगातार 3 बार और महाराष्ट्र की ठाणे जिले की कोपरी पछपाखड़ी सीट से विधायक के रूप में चुने गये। साल 2014 में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन से सरकार बनी और देवेन्द्र फडनवीस को मुख्यमंत्री बनाया गया।

देवेन्द्र फडनवीश की सरकार में एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके बाद साल 2019 में देवेन्द्र फडनवीस के कार्यकाल में ही इन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सम्भाला। जिसके बाद साल 2019 में एक बार फिर चुनाव हुआ और महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की मिली जुली सरकार बनी।

Eknath Shinde Biography in Hindi

उद्धव ठाकरे को राज्य के मुख्यमंत्री का पद दिया गया। इस सरकार में भी एकनाथ शिंदे कैबिनेट मंत्री बनाए गये। लेकिन उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच दूरियां आने लगीं जिसका असर बाद में साल 2022 में देखने को मिला। एकनाथ शिंदे को पूरे देश में और खास कर महाराष्ट्र में एक हिन्दूवादी नेता के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को बालासाहब ठाकरे के बाद एक मजबूत हिंदूवादी नेता के रूप में देखा जाता है।

Also Read – Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi | हेमंत बिस्वा सरमा का जीवन परिचय

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में – Eknath Shinde Chief Minister of Maharashtra

एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे के साथ बढ़ती दूरियों की वजह से उन्होंने महाराष्ट्र की मिली जुली सरकार के खिलाफ खड़े होने का फैसला कर लिया। एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 37 विधायकों को लेकर गुजरात के सूरत शहर का रुख किया यह पहली कड़ी थी उनके मुख्यमंत्री बनने की लेकिन इस बात का अंदाजा उन्हे भी नहीं था। एकनाथ शिंदे और उनके साथी विधायकों ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार के पास बहुमत न होने का दावा भी किया।

Eknath Shinde Biography in Hindi

जिसके बाद वे सभी असम के गुवाहाटी चले गये और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद 30 जून 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने एकनाथ शिंदे का नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये बताया। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री बने।

एकनाथ शिंदे की कुल सम्पत्ति – Eknath Shinde Net Worth

एकनाथ शिंदे ने अपने प्रारम्भिक जीवन में बहुत ही गरीबी देखी थी लेकिन राजनीति के निचले पायदान से कदम रखते हुए वे वर्तमान में भारत की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। एकनाथ शिंदे की कुल सम्पत्ति लगभग 7.82 करोड़ है जो कि उन्होंने अपने 2019 के हलफनामे में बताई थी। इसके अलावा एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में 3 लाख 40 हजार रूपये मासिक वेतन मिलता है।

एकनाथ शिंदे के सोशल मीडिया एकाउंट्स – Eknath Shinde Social Media Handle’s

Facebook https://www.facebook.com/mieknathshinde
Twitter https://twitter.com/mieknathshinde
Instagram https://www.instagram.com/mieknathshinde/

FAQ’s

एकनाथ शिंदे का जन्म कब हुआ था?

09 फरवरी 1964

एकनाथ शिंदे के पिता का नाम क्या था?

संभाजी नवलू शिंदे

एकनाथ शिंदे के राजनैतिक गुरु कौन थे?

आनंद दिघे

एकनाथ शिंदे की पत्नी का नाम क्या है?

लता एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे कितनी बार विधायक रह चुके हैं?

4 बार

एक नाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कब बने ?

30 जून 2022 को

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी