Ganesh Chaturthi 2022 : श्री गणेश भगवान की कब होगी स्थापना और विसर्जन
Ganesh Chaturthi 2022 : देवताओं में ईष्ट भगवान गणेश का सबसे बड़ा पर्व गणेशोत्सव आने वाला है। इसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। हर साल देशभर में यह त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के तहत भक्तजन भगवान गणेश को अपने घर लाते हैं, और 10 दिन गणेश विसर्जन करते हैं।

Ganesh Chaturthi 2022
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। इस चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी, कलंक चतुर्थी और डण्डा चतुर्थी या चौथ के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के मुताबिक, इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था।
कब होगी भगवान गणेश की स्थापना
गणेश चतुर्थी 2022 में 31 अगस्त, बुधवार के दिन पड़ रही है। इस बार भक्त अपने आराध्य देव भगवान गणेश की स्थापना 31 अगस्त के दिन ही करें। बता दें कि 31 अगस्त के दिन चतुर्थी तिथि दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक ही रहेगी। गणेश चतुर्थी के मेंहदी डिजाइन यहां देखें।
गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त को दोपहर से हो रही है जो 31 अगस्त 2022 के दिन दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। ऐसे में गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त के दिन ही रहेगा। श्री गणेश स्थापना और पूजन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
कब होगा भगवान गणेश का विसर्जन
कुछ लोग भगवान गणेश की स्थापना तीन दिन या पांच दिन के लिए भी करते हैं। वहीं वैसे यह पर्व 10 दिनों का होता है। इसमें भगवान गणेश 9 दिन आपके घर में वास करते हैं, और 10वें दिन उनका विसर्जन किया जाता है। इस बार भगवान गणेश का विसर्जन 9 सितंबर 2022 के दिन होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी होती है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के पूजन का महत्व होता है। इसी दिन भगवान गणेश का विसर्जन किया जाता है।