घर के बड़े-बुजुर्ग हों या डॉक्टर, स्वस्थ रहने के लिए चीनी से ज्यादा गुड़ (Gud ke fayde) खाने की सलाह देते हैं। यह मसलन, माइग्रेन, डाइजेशन, चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्या को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। लेकिन कई बीमारियों के लिए गुड़ को सेहतमंद माना गया है। कहा जाता है कि गुड़ से भोजन जल्दी हजम होता है और पाचन तंत्र ठीक रहता है। साथ ही इसमें औषधीय गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

गुड़ के फायदे | Gud ke fayde
त्वचा के लिए सहायक
महिलाएं अपनी त्वचा को सुंदर बनाने के लिए कई तरह की उपाय करती हैं। अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालकर आपकी त्वचा को साफ और स्वस्थ रखता है। गुड़ त्वचा को पोषण देता है। इसके अलावा गुड़, मुंह के मुहांसों का इलाज करने में भी मदद करता है।
हड्डियों में दर्द से राहत
एक बार उम्र ढ़लने के बाद शरीर में जोड़ो का दर्द शुरु हो जाता है। जिससे लोगों को परेशानिओं का सामा करना पड़ता है। गुड़ में कैल्शियम के साथ फॉस्फोरस भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। वहीँ चीनी हड्डियों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। यदि आप अपने जोड़ों में दर्द से परेशान हैं तो गुड़ खाने से राहत (Gud ke fayde) मिल सकती है। एक्सपर्टस का कहना है कि हर दिन गुड़ के साथ एक गिलास दूध पीना भी हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
Also Read : चौंका देंगे आपको मेथी के फायदे, इन बीमारियों के लिए है रामबाण
पेशाब संबंधित समस्याओं से राहत
गन्ना एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है और गुड़ भी इसी की तरह काम करता है। यह पेशाब को उत्तेजित करने में मदद करता है और मूत्राशय की सूजन को कम करने में भी सहायता करने के साथ साथ गुड़ पेशाब करने में हो रही कठिनाई को काम करने में मदद करता है। पर यह प्रोस्टेट ग्रंथि अतिवृद्धि में मदद नहीं कर सकता है। विशेषज्ञ मूत्र संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए और मूत्र प्रवाह में सुधार लाने के लिए गुड़ के साथ एक गिलास गर्म दूध पीने की सलाह देते हैं।
शारीरिक कमजोरी के लिए गुड़ के लाभ
गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह सफेद शक्कर के विपरीत है। यह धीरे-धीरे आपके शरीर द्वारा पच जाता है और अवशोषित हो जाता है। इससे शरीर में रक्त शर्करा का स्तर अचानक से ज़्यादा नहीं बढ़ता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। शारीरिक कमजोरी में गुड़ के साथ दूध का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है।
गुड़ के साथ दूध का उपयोग दुर्बल शरीर को मजबूत बनाता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। अगर आप को दूध के साथ गुड़ नहीं पसंद है तो एक कप पानी में 5 ग्राम गुड़, 10 मिलीलीटर नींबू का रस, 1 ग्राम काला नमक मिला कर सेवन करें। यह शारीरिक कमजोरी और सामान्य दुर्बलता को दूर करने में बहुत लाभदायक है।
हिचकी के लिए गुड़ के फायदे | Gud ke fayde
गुड़ हिचकी के लिए एक अच्छा घरेलु उपाय है, लेकिन यह सूखे अदरक पाउडर के साथ प्रयोग किया जाता है। 3 ग्राम गुड़, 500 मिलीग्राम सूखे अदरक पाउडर को लें। अब गुड़ को पीस कर उसमें अदरक पाउडर के साथ मिश्रण करें। अब गर्म पानी के साथ इस मिश्रण को खाएं। हिचकी से छुटकारा मिल जायगा।
माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या
गाय के घी के साथ गुड़ का उपयोग (Gud ke fayde) माइग्रेन और सिरदर्द में मदद करता है। आप सोने से पहले और सूर्योदय से पहले सुबह में खाली पेट 5 मिलीलीटर गाय के घी के साथ 10 ग्राम गुड़ एक दिन में दो बार लें। यह माइग्रेन और सिरदर्द से आराम दिलाएगा। यह उपाय आम तौर पर पंजाब भारत में प्रयोग किया जाता है।
गुड़ के लाभ पेट संबंधित समस्या में
गुड़ के फायदों (Gud ke fayde) की बात करें तो इसका सबसे बडा फायदा है कि इससे पेट संबंधित समस्या खत्म हो जाती है। अगर आप गैस या एसिडिटी से परेशान हैं तो खाने के बाद थोड़ा गुड़ जरूर खाएं ऐसा करने से गैस या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। गुड़, सेंधा नमक, काला नमक मिलाकर चाटने से खट्टी डकार भी बंद हो जाती है।
गुड़ के उपयोग दिमाग के लिए
गुड़ का हलवा खाने से दिमाग तेज़ होता है और शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। गुड़ का हलवा सर्दियों में शरीर के तापमान को नियमित रखता है। इसे खाने से याददाश्त कमजोर नही होती है। इसलिए आप अपनी याददाश्त को अच्छा रखना चाहते हैं तो इसका नियमित सेवन कीजिए।
सर्दी,जुकाम और खांसी
सर्दी, जुकाम और खांसी आम समस्या होती है। इससे कोई अछुता नही है। लेकिन गुड़ सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में काफी असरदार है। खांसी से बचने के लिए चीनी के बजाए गुड़ (Gud ke fayde) खाना चाहिए। गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश और जलन में लाभ मिलता है। गुड़ पुरानी से पुरानी खांसी में भी फायदेमंद है। हालांकि किसी को अगर सांस की परेशानी है तो वह गुड़ का सेवन कर सकता हैं।
अस्थमा से बचने के लिए कारगर
अस्थमा से बचने के लिए भी गुड़ (Gud ke fayde) का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं। इसमें एंटी-एलर्जिक विशेषतायें मौजूद होती है। जिन लोगों को अस्थमा होता है उनके शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होती है, गुड़ का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है।
खून की कमी को करे दूर
गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत होता है। साथ ही इसमें फोलेट भी मौजूद होते हैं। अगर आपका हिमोग्लोबिन कम है, तो रोजाना गुड़ खाने से तुरंत लाभ मिलने लगेगा। गुड़ खाने से शरीर में लाल रक्त़ कोशिकाओं की मात्रा बढ़ जाती है। गुड़ का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। इसके अलावा, गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है। अगर आपके शरीर में रक्त की कमी है तो आप प्रतिदिन गुड़ का सेवन कीजिए।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
गुड़ (Gud ke fayde) में औषधीय गुण की मात्रा होती है जो आपके रक्तचाप को नियंत्रण करने में कारगर है। साथ ही जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की बहुत अधिक शिकायत होती है उन्हें इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ (Gud ke fayde) में पोटेशियम और सोडियम भी शामिल होते हैं, जो शरीर में एसिड के स्तर को सामान्य बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर बना रहे।
दिल की बीमारी में कारगर
दिल की बीमारी से बचने के लिए आपको गुड़ (Gud ke fayde) का सेवन फायदेमंद है। गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मददगार है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है, जो बदले में, विभिन्न प्रकार के रक्त विकारों और बीमारियों को रोकने में बेहतर है।
आँखों के लिए गुड़ के फायदे
अगर आपकी आँखों में कमजोरी है तो आपको रोज़ाना गुड़ (Gud ke fayde) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह आँखों की कमजोरी के लिए दवा के रूप में काम करता है। गुड़ का सेवन आपकी आँखों की रोशनी को तीव्रता से बढ़ाता है।
गुड खाने के नुकसान | Gud ke nukasan
गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए ज्यादातर लोग चीनी के बदले गुड़ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन माना गया है कि इसका अधिक सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
वजन का तेजी से बढ़ना
अगर आप एक दिन में बहुत सारा गुड़ खा लेते हैं तो इसकी वजह से आपका वजन तेजी से बढ सकता है। आपको बता दें कि 10 ग्राम गुड में 9.7 ग्राम शुगर मौजूद होता है।
शुगर बढ़ने का खतरा
गुड़ चीनी के तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है। लेकिन आप अधिक गुड़ खाएं तो आपके ब्लड शुगर को ये बढा देता है जिसकी वजह से कई समस्याएं शुरू हो जाएंगी।
शरीर का फूल जाना
पहले से अगर शरीर में सूजन रहती है तो आपके लिए गुड़ का सेवन बहुत ही नुकसानदेह है। गुड़ में सुक्रोज काफी अधिक होता है जो सूजन को अधिक बढ़ा सकता है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि शरीर में सुक्रोज, ओमेगा-3 फैटी एसिड जब एक साथ मिलते हैं तो शरीर में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है।
नाक से खून आना
गुड़ की तासीर काफी गर्म होती है। ऐसे में इसका बहुत अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे नाक से खून आ सकता है।
बदहजमी
कई लोगों को गुड़ खाने से बदहजमी और पेट खराब की समस्या हो जाती है। इस लिए खरीदते समय अधिक सचेत होकर गुड़ खरीदें। नया गुड़ डायजेशन में दिक्कत करता है। अगर आपको गुड़ खाने के बाद इस तरह की समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
नोट- यहां दिए गए गुड़ के फायदे और नुकसान सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इनका उपयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
FAQ’s
क्या गुड़ चीनी से अधिक पौष्टिक होती है?
जी हां, गुड़ में चीनी से ज्यादा मिनरल्स होते हैं, जिस वजह से इसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है।
क्या गुड़ चीनी से बेहतर होता है?
हां, गुड़ चीनी से बेहतर होता है।
गुड़ की तासीर कैसी होती है?
गुड़ की तासीर गर्म होती है।
क्या हम रोजाना गुड़ खा सकते हैं?
सीमित मात्रा में प्रतिदिन गुड़ का सेवन किया जा सकता ह