NationalFeatured

Gujarat Assembly Elections 2022 Dates : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग और रिजल्‍ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के मुताबिक, राज्‍य में दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। राज्‍य में पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को, वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Gujarat Assembly Elections 2022 Dates

Gujarat Assembly Elections 2022 Dates

गुजरात विधानसभा चुनाव प्रथम चरण1 दिसम्बर 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव द्वितीय चरण5 दिसम्बर 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे8 दिसम्बर 2022
कुल मतदाता4.9 करोड़
नए मतदाता3,24,422

बता दें कि राज्‍य में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। इससे पहले साल 2017 में हुए असेंबली इलेक्‍शन भी दो चरणों में कराए गए थे। गुजरात असेंबली इलेक्‍शन 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी से भाजपा को कड़ी टक्‍कर मिली थी। कांग्रेस पार्टी को साल 2017 में यहां 77 सीटों पर जीत मिली थी। राज्‍य में साल 1995 से अब तक लगातार 27 साल से भाजपा की सरकार है।

Also Read : Bhupendrabhai Patel Biography in Hindi | भूपेंद्रभाई पटेल का जीवन परिचय

राज्‍य में कुल 4.9 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। बता दें कि इसमें तीन लाख चौबीस हजार से भी ज्यादा मतदाता ऐसे होंगे जो पहली बार वोट करेंगे। राज्‍य में पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे और दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होगा।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम भी 8 दिसंबर के दिन ही आएगा।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी