NationalUttar Pradesh

हर घर तिरंगा अभियान क्‍या है? जानिए तिरंगा फहराने के क्‍या हैं नियम

Har Ghar Tiranga Abhiyan : 15 अगस्‍त 2022 के दिन देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इसके चलते भारत सरकार पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्‍सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मना रही है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) चलाया जा रहा है। इसके तहत भारत सरकार ने हर देशवासी से अपील की है कि वे अपने घरों पर 13 से 15 अगस्‍त के दौरान तिरंगा अवश्‍य फहराएं।

Har Ghar Tiranga Abhiyan

क्‍या है Har Ghar Tiranga Abhiyan

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan in Hindi) के तहत भारत सरकार की योजना है कि देश के हर घर पर तिरंगा फहराया जाए। इसके लिए भारत सरकार ने 20 करोड़ घरों का लक्ष्‍य भी तय किया है। सरकार की योजना है कि देश के हर घर पर 13 से 15 अगस्‍त के दौरान तिरंगा फहराया जाए।

आपको बता दें कि आज हर घर तिरंगा अभियान बहुत जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब हर घर पर तिरंगा लहराया नहीं जा सकता था। दरअसल साल 2002 में फ्लैग कोड में कुछ बदलाव होने के बाद अब आम आदमी को तिरंगा फहराने की इजाजत है।

Also Read : Online Voter ID Card Apply Process in Hindi : घर बैठे ऐसे करें आवेदन

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के क्‍लॉज 2.1 के मुताबिक, देश के हर नागरिक को स्‍वतंत्रता है कि वो सार्वजनिक, निजी या शैक्षणिक संस्‍थानों में तिरंगा फहरा सकें। तिरंगा फहराते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना बेहद आवश्‍यक है। दरअसल 1971 के Prevention Of Insults To National Honour Act (in HIndi) के तहत कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका ध्‍यान सभी को रखना चाहिए।

Har Ghar Tiranga Abhiyan

आम आदमी के लिए तिरंगा फहराने के नियम

  • तिरंगा फहराते समय सबसे ज्‍यादा ध्‍यान रखने योग्‍य बात यह है कि तिरंगे का सम्‍मान सर्वोपरि होना चाहिए। आपको कभी भी गंदा या फटा हुआ तिरंगा नहीं फहराना चाहिए।
  • तिरंगा फहराते समय ध्‍यान रखना चाहिए कि सबसे ऊपर केसरी रंग नजर आए। तिरंगे का कभी भूल से भी उल्‍टा नहीं फहराना चाहिए।
  • तिरंगा एकदम सीधा फहराना चाहिए। यह कभी भी किसी के भी समक्ष झुका हुआ न हो। इसके साथ ही इसके आसपास में कोई अन्‍य ध्‍वज इससे ऊंचा या इसकी बराबरी पर भी नहीं होना चाहिए।
  • तिरंगे का पोल हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए। इस पर फूल माला या प्रतीक चिन्‍ह या कोई भी अन्‍य वस्‍तु न रखी जाए।
  • तिरंगा फहराते समय इस बात का ध्‍यान जरूर रखना चाहिए कि वह न तो जमीन से छुए न पानी से।
  • आम आदमी के लिए तिरंगे को लेकर सबसे अहम नियम यह है कि कोई भी व्‍यक्ति किसी भी तरह के पहनावे में तिरंगे का इस्‍तेमाल नहीं कर सकता।
  • वहीं रुमाल, कुशन या किसी भी अन्‍य वस्‍तु पर तिरंगे का इस्‍तेमाल न किया जाए। इसके साथ ही तिरंगे पर कभी भी किसी भी स्थिति में कुछ न लिखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी