Uttar PradeshFeatured

Horror Places of Lucknow in Hindi | नवाबों के शहर लखनऊ की सबसे डरावनी जगहें

Horror Places of Lucknow in Hindi : हम सभी को अपने खाली समय में बाहर जाना और घूमना काफी पसंद होता है।  अक्सर हम अपने बिजी सिड्यूल से टाइम निकलते हैं और अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अक्सर हम में से ज्यादातर लोग घूमने के लिए पुरानी जगहों और ऐतिहासिक इमारतों के आस- पास जाना और उन्हें देखना बहुत पसंद करते हैं।

Horror Places of Lucknow in Hindi

जब बात आती है पुरानी और ऐतिहासिक इमारतों की तो हमारे दिमाग में हमेशा एक शहर का नाम जरूर आता है वो है नवाबों का शहर लखनऊ। लखनऊ मुस्कुराने के लिए मशहूर है क्योंकि यहाँ की एक लाइन बहुत फेमस है। वो है मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं। यूँ तो ये खूबसूरत शहर देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है।

लेकिन लखनऊ पुरानी इमारतों और अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और लोग यहाँ आकर घूमना बहुत पसंद करते हैं। आज हम लखनऊ की कुछ ऐसी जगहों की बात करेंगे जिन्हे भूतिया (Horror Places of Lucknow) कहा जाता है। कहते हैं कि इन जगहों पर लोगों ने अजीबो- गरीब डर का अनुभव किया है। आइये जानते हैं नवाबों के शहर लखनऊ की सबसे डरावनी जगहें (Horror Places of Lucknow in Hindi)…

नवाबों के शहर लखनऊ की सबसे डरावनी जगहें – Horror Places of Lucknow in Hindi

Horror Places of Lucknow in Hindi : ऐसे तो लखनऊ बहुत फेमस है और हमेशा से यह शहर रईसी और नवाबी के लिए जाना जाता रहा है। शहर में स्थित ऐतिहासिक जगहें इसकी खूबसूरती का प्रमुख कारण हैं। घूमने के लिए बहुत सुन्दर जगहें और इमारतें हैं। लेकिन इनमे से कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ आपको कुछ अलग ही रोमांच का अनुभव हो सकता है। कहा जाता है कि इन जगहों पर आपको अकेले होने पर भी किसी के होने का अहसास होगा। आप इन जगहों पर डर का एक अलग ही रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। आज हम लखनऊ की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में विस्तार से बात करेंगे (Horror Places of Lucknow) : –

बड़ा इमामबाड़ा  – Horror Places of Lucknow (Bara Imambara)

लखनऊ में स्थित बड़ा इमामबाड़ा अपनी खूबसूरती के लिए बहुत ही प्रसिद्द है। यह ऐतिहासिक इमारत लखनऊ में हुसैनाबाद रोड के पास स्थित है। बड़ा इमामबाड़ा का निर्माण मुगल शासक नवाब आशिफुद्दौला ने सन 1784 में कराया था। इस इमारत को ‘भूल भुलैया’ के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक इमारत लखनऊ का एक हॉन्टेड प्लेस है। कहा जाता है कि यह इमारत जब बन रही थी उस समय वहां पर अकाल के काऱण खाना न मिलने से बहुत से मजदूरों की मौत हो गई थी। 

Horror Places of Lucknow in Hindi

कहा जाता है कि उनकी आत्मा अब भी इस परिसर में मौजूद है। यह भी कहा गया है कि ब्रिटिश शासन के समय यहाँ पर एक तहखाने में कैदियों को रखा जाता था जिनमे से बहुत से कैदियों की मौत हो गई थी। यहाँ आने वाले और रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने यहाँ कैदियों के रोने की और चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं।

सिकंदर बाग़ पैलेस – Horror Places of Lucknow (Sikandar Bagh Palace)

सिकंदर बाग़ पैलेस लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इसका निर्माण नवाब वाजिद अली शाह ने अपने ग्रीष्मवास के तौर पर करवाया था। इस पैलेस का नाम उन्होंने अपनी पसंदीदा बेगम के नाम पर रखा था। यह इमारत वर्तमान में अशोक मार्ग, गोखले विहार, लखनऊ में स्थित है। यह इमारत अंग्रेजों की क्रूरता की जीती- जागती निशानी है। अंगेजों ने इस जगह पर बहुत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की हत्या कर दी थी और उनकी लाशों को गिद्धों को खाने के लिए वहीँ छोड़ दिया था।

Horror Places of Lucknow in Hindi

माना जाता है कि उनकी आत्माएं अभी भी इस पैलेस में मौजूद है, आने जाने वाले लोग यहाँ कुछ लोगों के होने का अहसास कर सकते हैं और रात के समय चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आती हैं। सिकंदर बाग़ पैलेस लखनऊ की भूतिया जगहों (Horror Places of Lucknow) में से एक प्रमुख स्थान है।

बलरामपुर अस्पताल – Horror Places of Lucknow (BalramPur Hospital)

लखनऊ में स्थित बलरामपुर हॉस्पिटल चिकित्सा के क्षेत्र में एक जाना-माना स्थान है। पूरे प्रदेश के लोग अलग-अलग बीमारियों का इलाज कराने के लिए यहाँ आते हैं। बलरामपुर हॉस्पिटल लखनऊ के कैसरबाग़ में स्थित है। कहा जाता है कि इस अस्पताल का निर्माण जिस जगह पर कराया गया वह एक कब्रिस्तान हुआ करता था। यह अस्पताल कब्रिस्तान पर बना है इस कारण से यह एक हॉन्टेड प्लेस है। यहाँ रहने वाले स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि उन्होंने यहाँ कुछ अजीबो – गरीब घटनाएं देखी हैं।

Horror Places of Lucknow in Hindi

मरीजों का कहना है कि उन्होंने यहाँ पर रात के समय रोने, चिल्लाने, चीखने और दरवाजा खटखटाने और कमरे में आने-जाने जैसी गतिविधियों को फील किया है। कहा जाता है कि बार एक मरीज की हालत बहुत खराब थी उसका आपरेशन होना था और डॉक्टर मौजूद नहीं थे तो डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन जब डॉक्टर आये तो डॉक्टर ने देखा की उस मरीज का आपरेशन हो चुका था और उसका आपरेशन किसने किया यह किसी को पता ही नहीं था। आपरेशन के बाद मरीज ठीक भी था। कहा जाता है कि अब ऐसी घटनाएँ यहाँ काफी समय से नहीं देखी गई हैं।

ओइल हाउस  – Horror Places of Lucknow (Oel House)

लखनऊ का ओइल हाउस वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति का आवास है। लेकिन आयल हाउस एक ऐतिहासिक इमारत है। यह लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह का आवास हुआ करता था। ओइल हाउस वर्तमान समय में राणा प्रताप मार्ग, न्यू हैदराबाद, लखनऊ में स्थित है। कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय में इस जगह पर अंगेजों ने आक्रमण कर दिया था।

Horror Places of Lucknow in Hindi

जिसमे बहुत से अंगेजी सैनिक मारे गए थे उनकी लाशों को पैलेस में मौजूद एक कुएं में फेंक दिया गया था। उन सैनिकों की आत्मा उस कुएं थी, एक बार किसी कुलपति के बेटे ने कुएं ने एक पत्थर डाल दिया था जिसके बाद अचानक से रहस्यमय तरीके से उसकी मौत हो गई थी। ऐसी विचित्र और डरावनी घटनाओं को देखते हुए बाद में उस कुएं को बंद करवा दिया गया था।

निराला नगर  – Horror Places of Lucknow (Nirala Nagar)

यह कोई ईमारत नहीं है बल्कि लखनऊ का एक फेमस रिहायसी इलाका है। कहा जाता है कि इस जगह पर पहले शमशान हुआ करता था इस पूरी कॉलोनी को शमशान पर सन 1960 के आस-पास बसाया गया था। कहा जाता है कि यहाँ पर शमशान की आत्मायें पूरी कॉलोनी में रहती हैं। 

Horror Places of Lucknow in Hindi

इस कॉलोनी में रहें वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने यहाँ पर अजीबो-गरीब घटनाओं को देखा है। यहाँ रहने वाले लोग अधिक समय तक नहीं रह पाते उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और लोगों ने यहाँ पर बच्चों के रोने की आवाजें सुनी हैं और बहुत सी अजीबो-गरीब और डरावनी घटनाएं भी देखी हैं। इस पूरी कॉलोनी को लखनऊ के हॉन्टेड प्लेसेस में माना जाता है।

रेजीडेंसी पार्क – Horror Places of Lucknow (Residency Park)

रेजीडेंसी लखनऊ में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है। यह लखनऊ के हजरतगंज के पास महात्मा गाँधी मार्ग के पास स्थित है। इस ऐतिहासिक इमारत के निर्माण का प्रारम्भ सन 1780 में आसफुद्दौला ने कराया था लेकिन इस इमारत को नवाब सआदत अली ने सन 1800 में पूरा कराया था। रेजीडेंसी पार्क मुग़ल काल की लखनऊ में स्थित एक खूबसूरत बिल्डिंग है। कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय इस बिल्डिंग में अंग्रेज अधिकारियों का निवास हुआ करता था।

Horror Places of Lucknow in Hindi

सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय पर कई ब्रिटिश अधिकारियों और उनके परिवारों की मौत हो गई थी। कहा जाता है कि उनकी आत्मा अभी भी इस जगह पर मौजूद है। यहाँ आने-जाने वाले लोगों ने यहाँ पर कुछ अनोखी गतिविधियों के बारे में बताया है। बिल्डिंग में एक तहखाना मौजूद है लोग दिन में भी उसमे जाने से डरते हैं। रेजीडेंसी वर्तमान में सरकार द्वारा संरक्षित एक इमारत है और एक हॉन्टेड प्लेस होनी की वजह से इसे शाम को रात होने से पहले घूमने आने वालों के लिए बंद कर दिया जाता है।

दिलकुशा गार्डन  – Horror Places of Lucknow (Dilkusha Garden)

दिलकुशा गार्डन पूरे लखनऊ में सबसे ज्यादा भूतिया जगह मानी जाती है। कहा जाता है कि दिलकुशा गार्डन का निर्माण अवध के नवाब सआदत अली खान ने सन 1800 में करवाया था। दिलकुशा कोठी और दिलकुशा गार्डन को ब्रिटिश इमारतों की तर्ज पर बनाया गया था। कहा जाता है कि एनाबेले नाम की एक अंग्रेज महिला ने अपने दो प्रीमियों की हत्या यहीं पर कर दी थी। क्योंकि वह महिला ह्यूग ड्रमंड नाम के एक शख्स के साथ रिश्ते में थी।

Horror Places of Lucknow in Hindi

लोगों का कहना है कि उन दोनों की आत्मा अभी भी यहां पर ब्रिटिश सैनिकों वेश में देखी जाती है। यदि कोई भी उनसे बात करना चाहता है तो वे अचानक से गायब हो जाते हैं।  इसीलिए दिलकुशा गार्डन को लखनऊ के मोस्ट हॉन्टेड प्लेस में गिना जाता है। वर्तमान समय में यह जगह हज़रत गंज के पास कैंट रोड पर स्थित है।

बटलर पैलेस   – Horror Places of Lucknow (Butlar Palace)

राजधानी लखनऊ में मौजूद बटलर पैलेस बहुत सी सुन्दर और बहुत बड़ी इमारत है। यह महल सन 1919 में राजा महमूदाबाद ने बनवाया था। कहा जाता है कि यह महल घने जंगल के बीच जंगल को काटकर बनाया गया था। इस जंगल में रहने वाली आत्माओं ने इस महल को अपना ठिकाना बना लिया।

Horror Places of Lucknow in Hindi

कहा जाता है कि महल बन रहा था उस समय गोमती नदी में बाढ़ आ गई थी जिसके कारण इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। बटलर पैलेस लखनऊ के जानकीपुरम में स्थित है। कहा जाता है कि यहां एक महिला की आत्मा को महल से निकलकर झील में कूदते हुए देखा जाता है। Also Read – List of 2023 Bollywood Hindi Movies : साल 2023 में आने वाली फ़िल्में

कोठी हयात बख्स (राज भवन) – Horror Places of Lucknow (Kothi Hayat Bakhsa, Raj Bhawan)

कोठी हयात बख्स दरअसल अब राज भवन है। यह लखनऊ में महात्मा गाँधी मार्ग, द माल एवेन्यू के पास स्थित है। कहा जाता है कि यह एक हॉन्टेड प्लेस है। इस कोठी की कहानी भी स्वतंत्रता संग्राम से जुडी हुई है। 1857 में हॉडसन नामक अंग्रेज अधिकारी ने बहादुर शाह जफ़र को गिरफ्तार किया था और उनके राजकुमारों की हत्या कर दी थी। 

Horror Places of Lucknow in Hindi

जिसके बाद हुए विद्रोह में वह घायल हो गया था।घायल हॉडसन को कोठी में लाया गया दूसरे दिन यहां उसकी मौत हो गई जिसके बाद से उसकी आत्मा इस महल में घूमती है। कहा जाता है कि यहां रहने वालों को किसी के होने अहसास होता है। 

रेलवे क्वार्टर  – Horror Places of Lucknow (Railway Quarter)

लखनऊ स्थित रेलवे क्वार्टर को हॉन्टेड प्लेस के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस इलाके में स्थित एक घर में अंग्रेज इंजीनियर बिल टर्नर अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसकी पत्नी बहुत सुन्दर थी लेकिन वह किसी और से प्रेम करने लगी थी।  एकदिन बिल टर्नर ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और उसने उस व्यक्ति की हत्या कर दी और खुद भी आत्मह्त्या कर ली। Also Read – Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

Horror Places of Lucknow in Hindi

तभी से इस क्वार्टर को भूतिया माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिल टर्नर की आत्मा उसी क्वार्टर में रहती है और वहां रहने वाले लोगों को परेशान करती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी