JobsNational

Indian Army Agniveer Bharti 2022 की रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती 2022 के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 5 अगस्‍त 2022 से शुरू (Agniveer Bharti 2022 Date) हो रही है और यह 3 सितंबर 2022 तक चलेगी।

Indian Army Agniveer Bharti 2022

क्‍या है अग्‍निपथ योजना

बता दें कि भारत सरकार ने इसी साल 16 जून 2022 को अग्निपथ योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत अब सशस्‍त्र बलों की तीनों सेवाओं यानी थलसेना, वायुसेना और जलसेना में कमीशन अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती चार साल के लिए की जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा।

भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती 2022

अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थलसेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट (joinindianarmy.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। यह रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया 3 सितंबर 2022 तक होगी।

Also Read : Indian Navy Agniveer Bharti 2022 : 10वीं पास जल्द करें आवेदन

मिली जानकारी के मुताबिक, Indian Army Agniveer Bharti 2022 के‍ तहत राजौरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी, रामबन, किश्‍तवाड़, डोडा, सांबा, जम्‍मू और कठुआ जिलों के कैंडडेट्स के लिए भर्ती रैली 07 अक्‍टूबर से जोरावर स्‍टेडियम, सुंजवान सैन्‍य स्‍टेशन, जम्‍मू में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर पीआरओ ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय थलसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रैली आयोजित की जाएगी। इसकी विस्‍तृत जानकारी भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट से मिल जाएगी।

कैसे करें रजिस्‍ट्रेशन : Indian Army Agniveer Bharti 2022 online Registration

  • भारतीय थलसेना की ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Agniveer के सेक्‍शन में जाएं और रजिस्‍ट्रेशन का लिंक ओपेन करें।
  • अब नए पेज पर दिए सभी निर्देशों को ध्‍यानपूर्वक पढ़ें और आगे की प्रक्रिया पर क्लिक करें।  
  • अब अपनी पूरी जानकारी यहां दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आप रजिस्‍ट्रेशन डिटेल्‍स की सहायता से आगे लॉगिन कर पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी