Indian Navy Agniveer Bharti 2022 : 10वीं पास जल्द करें आवेदन
इंडियन नेवी में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। 10वीं पास स्टूडेंट्स अग्निवीर भर्ती 2022 (Indian Navy Agniveer Bharti 2022) के तहत आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 2800 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से भरा जा रहा है और इसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई तक है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर नोटिफीकेशन देख सकते हैं।

Indian Navy Agniveer Bharti 2022
पद | 2800 |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं या 12वीं पास |
आयुसीमा | 17 – 23 साल तक |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जुलाई |
सैलरी | 30 से 40 हजार |
शैक्षणिक योग्यता
ये भर्ती अग्निवीरों के पदों (Agniveer Bharti 2022) के लिए होनी है। जो इच्छुक उम्मीद्वार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन भारत के किसी भी राज्य में कर सकते हैं।
ये भी पढ़े- Draupadi Murmu बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी
आयुसीमा
आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स की उम्र 17 साल से लेकर 23 साल तक होनी चाहिए। तय नियमों के अनुसार कैंडीडेट्स को आयुसीमा में छूट भी मिलेगी।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक हो सकती है।
इस तरह करें आवेदन
भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं और Indian Navy Agniveer Online Form लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म में डिटेल्स भरें। फिर अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करें। आखिर में फॉर्म सबमिट कर दें और इसका प्रिंट ले लें।
किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
किस आधार पर होगा चयन
- फिजिकल टेस्ट
- रिटेन टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन