60 देश जहां बिना वीजा के जा सकते हैं भारतीय
कोरोना महामारी के दौर में विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर टूरिस्ट्स के लिए यात्रा को प्रारंभ कर दिया गया है। लेकिन किसी देश में जाने के लिए पासपोर्ट का रहना जरुरी होता है, इसके बिना कहीं एंट्री नहीं मिलेगी। जबकि भारतीय पासपोर्टधारक दुनिया (Indian Passport Ranking 2022) के 60 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं।

बता दें कि जिस देश का पासपोर्ट ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है, वहां के नागरिकों को दूसरे देशों में घूमने के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं होती। हाल ही में साल 2022 के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट को जारी किया गया है।
रैंकिंग लिस्ट में पावरफुल देश
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया के सभी 199 देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। साल 2022 की इस लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट में जापान, सिंगापुर और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को सबसे ज्यादा पावरफुल बताया गया है।
क्या है भारत की रैंकिंग । Indian Passport Ranking 2022
लेटेस्ट रैंकिंग लिस्ट में भारतीय पासपोर्ट को 87वीं रैंक मिली है। इससे पहले साल 2021 के क्वॉटर 3 और क्वॉटर 4 में भारत की रैंकिंग 90वें स्थान पर थी। भारतीय पासपोर्टधारक दुनिया के 60 देशों में बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो इसे लिस्ट में 109वां स्थान मिला है। यहां के पासपोर्ट धारक सिर्फ दुनिया के 32 देशों में ही बिना वीजा के एंट्री कर सकते हैं।
Also Read- जो बाइडेन सभी डोज के बाद भी कोरोना पॉजिटिव, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
इन सभी देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं भारतीय पासपोर्ट धारक
1. कुक आइलैंड
2. फिजी
3. मार्शल आइलैंड
4. माइक्रोनीशिया
5. नियू
6. पलाउ आइलैंड
7. समाओ
8. तुवालू
9. वनुआटू
10. ईरान
11. जॉर्डन
12. ओमान
13. कतर
14. अल्बानिया
15. सर्बिया
16. बारबाडोस
17. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
18. डोमिनिका
19. ग्रेनेडा
20. हैती
21. जमैका
22. मोंटेसेराट
23. सेंट किट्स एंड नेविस
24. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
25. त्रिनिदाद और टोबैगो
26. कंबोडिया
27. इंडोनेशिया
28. भूटान
29. सैंट लुसिया
30. लाओस
31. मकाओ
32.मालदीव
33.म्यांमार
34.नेपाल
35.श्री लंका
36.थाईलैंड
37.तिमोर-लेस्ते
38.बोलीविया
39.गैबॉन
40.गिनी-बिसाऊ
41.मेडागास्कर
42.मॉरिटानिया
43.मॉरीशस
44.मोजाम्बिक
45. रवांडा
56.सेनेगल
47.सेशल्स
48.सिएरा लियोन
49.सोमालिया
50.तंजानिया
51.टोगो
52.ट्यूनीशिया
53. युगांडा
54. इथोपिया
55.ज़िम्बाब्वे
56.केप वर्डे आइलैंड
57.कोमोरो आइलैंड
58. एल साल्वाडोर
59.बोत्सवाना
60. बुरुंडी