Jacqueline Fernandez Biography in Hindi | जैकलीन फर्नांडिस का जीवन परिचय
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। जैकलीन फर्नांडिस मॉडल और एक्ट्रेस हैं। बहरीन में पली-बढ़ी जैकलीन ने बहुत ही कम समय में भारत के लोगों के दिलों में अपनी एक ख़ास जगह बनाई है। जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंकाई मूल की हैं, बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने काफी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।

उन्होंने अपनी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकार के साथ की थी। हाल ही में आई खबरों में सुकेश चन्द्रशेखर के साथ 200 करोड़ की मनीलांड्रिंग केस की वजह से वह काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। आइये जानते हैं जैकलीन फर्नांडिस का जीवन परिचय (Jacqueline Fernandez Biography in Hindi)…
जैकलीन फर्नांडिस की जीवनी – Jacqueline Fernandez Biography in Hindi
पूरा नाम | जैकलीन फर्नांडिस |
जन्म | 11 अगस्त 1985 |
आयु | 37 वर्ष |
जन्मस्थान | मनामा, बहरीन |
पिता का नाम | एलॉय फर्नांडिस |
माता का नाम | किम फर्नांडिस |
शिक्षा योग्यता | स्नातक, मॉस कम्यूनिकेशन |
पेशा | मॉडल, एक्ट्रेस |
धर्म | ईसाई |
डेब्यू फिल्म | अलादीन 2009 |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गृहनगर | कोलम्बो, श्रीलंका |
निवास | मुंबई, भारत |
प्रसिद्ध फ़िल्में | किक, मर्डर 2, जुड़वा 2, रेस 3, रॉय |
पुरस्कार | आईफा अवार्ड (2010), स्टारडस्ट, बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड (2012) |
नेटवर्थ | लगभग 13 मिलियन डॉलर (101 करोड़ रूपये) |
जैकलीन फर्नांडिस कौन हैं – Who is Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नांडिस मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वह श्रीलंका की रहने वाली हैं, जैकलीन फर्नांडिस 2016 में ‘मिस यूनिवर्ष श्रीलंका’ भी रह चुकी हैं। उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए श्रीलंका में न्यूज एंकर के रूप में भी काम किया है।
Also Read : Urvashi Rautela Biography : जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं उर्वशी रौतेला
वह मॉडलिंग के प्रोजेक्ट के लिए भारत आयीं और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाथ आजमाने का मन बनाया और फिल्म ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया। उस फिल्म में उन्हें काम मिल गया। इस फिल्म से जैकलीन फर्नांडिस का फ़िल्मी करियर शुरू हो गया। फिल्म फ्लॉप हो गई लेकिन जैकलीन को ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड मिला।
जैकलीन फर्नांडिस जन्म एवं माता पिता – Jacqueline Fernandez Birth and Parent’s in Hindi
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा, बहरीन में हुआ था। वह श्रीलंकाई मूल की हैं। उनके पिता का नाम एलॉय फर्नांडिस है जो श्रीलंका के मूल निवासी हैं और माँ किम फर्नांडिस मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन फर्नांडिस के पिता एक व्यवसायी हैं और माँ एयर होस्टेस थीं।
श्रीलंका में कुछ समस्याओं की वजह से उनके पिता श्रीलंका छोड़ कर बहरीन चले गये थे, उनका जन्म बहरीन में ही हुआ था। जैकलीन फर्नांडिस के 2 भाई और 1 बहन भी हैं। वह अपने भाई बहनों में सबसे छोटी हैं, जैकलीन फर्नांडिस का बचपन बहरीन में अपने परिवार के साथ बीता। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भी बहरीन से प्राप्त की। वह ईशाई धर्म को मानती हैं।
जैकलीन फर्नांडिस शिक्षा – Jacqueline Fernandez Education in Hindi
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की प्रारम्भिक शिक्षा बहरीन में हुई। उन्होंने बहरीन के सेक्रेड हार्ट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद वह बहरीन से ऑस्ट्रेलिया आ गईं और सिडनी में रहकर उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय से ‘बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC)’ में स्नातक की शिक्षा पूरी की। जैकलीन फर्नांडिस को अलग-अलग भाषाओँ में रूचि थी, इसलिए उन्होंने बर्लिट्स स्कूल ऑफ़ लैंग्वेजेस से स्पेनिश, फ़्रांस और अरबी भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया।
जैकलीन फर्नांडिस का करियर – Jacqueline Fernandez Wikipedia in Hindi
शिक्षा पूरी करने के बाद जैकलीन फर्नांडिस ने श्रीलंका में टीवी शो से अपने करियर की शरुआत की। टीवी शो में काम करने के साथ-साथ वह अलग-अलग ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेती रहीं। अपनी ख़ूबसूरती और टैलेंट के दम पर उन्होंने साल 2006 में ‘मिस यूनिवर्ष श्रीलंका’ में भाग लिया और ख़िताब भी हासिल किया।
जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी शिक्षा पत्रकारिता में पूरी की थी। जिस कारण से उन्होंने श्रीलंका में एक टीवी चैनल में टीवी एंकर के रूप में काम किया। साल 2006 में जैकलीन फर्नांडिस ने लॉस एंजिल्स में आयोजित मिस यूनिवर्ष प्रतियोगिता में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व भी किया।

साल 2010 में जैकलीन फर्नांडिस अपने माडलिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए भारत आयीं। उस दौरान उन्होंने भारत में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मन बनाया और उन्होंने एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। यह फिल्म थी ‘अलादीन’। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और एक्टर रितेश देशमुख के साथ उन्हें काम करने का मौका मिला। यहाँ से जैकलीन फर्नांडिस के बॉलीवुड करियर की शरुआत हुई।
Also Read : Mouni Roy Biography in Hindi | मौनी रॉय का जीवन परिचय
हालांकि फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन जैकलीन के काम को लोगों ने खूब सराहा। इस फिल्म के लिए उन्हें बॉलीवुड में उस साल का बेस्ट डेब्यू फीमेल अवॉर्ड भी मिला। फिल्म भले ही ना चली हो लेकिन जैकलीन का करियर तो चल पड़ा था भारतीय फिल्म जगत में, इस फिल्म के बाद उन्हें कई ऑफ़र मिले और उन्होंने काम भी किया।
जैकलीन फर्नांडिस की फ़िल्में – Jacqueline Fernandez Movies in Hindi
जैकलीन फर्नांडिस ने भारतीय फिल्म जगत में महज 10-12 वर्षों में अपने लिए खास जगह बनाई है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनके काफी फैंस हैं। वह अपने लुक्स के लिए काफी पसंद की जाती हैं। हर फिल्म में अपने अलग अंदाज से वह अपने फैन्स का दिल जीत लेती हैं।
उन्होंनें भारतीय सिनेमा को कई हिट फ़िल्में दी हैं। इनमें से किक, रेस-3, जुड़वा-2, मर्डर-2, हाउसफुल-2, हाउसफुल-3, भूत-पुलिस, रॉय, फ्लाईंग जट, ब्रदर्स के साथ कई और भी फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ फ़िल्में अभी रिलीज नहीं हुईं हैं जोकि इस साल रिलीज होंगी।
जैकलीन फर्नांडिस का बचपन से सपना था कि वह हॉलीवुड फिल्म में भी काम करें। उन्होंने हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पे साझा किया। इस मूवी का नाम ‘टेल इट लाइक अ वीमेन’ है। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी और इस फिल्म के साथ जैकलीन फर्नांडिस का हॉलीवुड सिनेमा जगत में काम करने का सपना भी पूरा हो जाएगा।
जैकलीन फर्नांडिस पुरस्कार और उपलब्धियां – Jacqueline Fernandez Award’s and Achievement in Hindi
- जैकलीन फर्नांडिस को साल 2010 में उनकी पहली फिल्म ‘अलादीन’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्शन/थ्रिलर अभिनेत्री के लिए स्टारडस्ट अवार्ड भी मिला।
- साल 2015 में उन्हें मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
- साल 2013 में उन्हें फिल्म हाउसफुल-3 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।
- साल 2015 में उन्हें सलमान खान के साथ आई उनकी फिल्म किक के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आभिनेत्री का अवार्ड मिला। किक मूवी के लिए उन्हें मोस्ट इंटरटेंनिंग डांसर का अवार्ड भी मिला।
- 2016 में उन्हें ग्लोबल एंटरटेनर अवार्ड मिला। इसके साथ-साथ जैकलीन फर्नांडिस को उनकी खूबसूरत अदाकारी और उनके लुक्स के लिए भी कई पुरस्कार मिले हैं।
जैकलीन फर्नांडिस कुल सम्पत्ति – Jacqueline Fernandez Net worth in Hindi
वेबसाइट सीए नॉलेज के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस की कुल सम्पत्ति लगभग 13 मिलियन डालर (101 करोड़ रूपये) है। जैकलीन फर्नांडिस अपने एक प्रोजेक्ट के लिए करीब 10 करोड़ रूपये फीस चार्ज करती हैं और वह बहुत से फेमस ब्रांड्स के विज्ञापन में भी नज़र आती रहती हैं। इससे उनकी एक महीने की कमाई करीब 1 करोड़ रूपये है।
जैकलीन फर्नांडिस के विवाद – Jacqueline Fernandez controversy in Hindi
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का नाम विवादों में समय-समय पर आता रहता है। साल 2016 में उन्होंने फिल्म ढिशूम में एक गाना किया था ‘सौ तरह के रोग ले लूँ…’ जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने कृपाण को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इस पर आपत्ति जताई थी।
साल 2021 में सुकेश चंद्रशेखर के महाठगी के केस में उनका नाम आया। 200 करोड़ के मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ की। सुकेश चन्द्रशेखर ने बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों को पैसों और महंगे उपहारों से अपने जाल में फंसाया। जिसमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इस केस की वजह से जैकलीन फर्नांडिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जैकलीन फर्नांडिस पर्सनल लाइफ – Jacqueline Fernandez personal life in Hindi
- जैकलीन फर्नांडिस एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी इंसान भी हैं। वह पेटा एनजीओ की बहुत अच्छी समर्थक हैं। उन्होंने पेटा से जुड़कर जानवरों की रक्षा के संकल्प के लिए नॉनवेज खाना छोड़ दिया।
- जैकलीन फर्नांडिस ने श्रीलंका में गरीब लोगों की सहायता के लिए एक गैर सरकारी एनजीओ की स्थापना की। इसके द्वारा वह श्रीलंका में रह रहे गरीब लोगों की मदद करती हैं।
- जैकलीन फर्नांडिस को कई भाषाओं का ज्ञान है, वो हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी भाषा का अच्छा ज्ञान रखती हैं।
- जैकलीन फर्नांडिस बहरीन के राजकुमार शेख हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
- इसके बाद वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में निर्देशक साजिद खान के साथ रिलेशन में रहीं, लेकिन साजिद खान उन्हें लेकर काफी ज्यादा पोजेसिव थे। इसकी वजह से जैकलीन फर्नांडिस ने उनसे भी ब्रेकअप कर लिया।
- जैकलीन फर्नांडिस ने मशहूर एक्टर सलामन खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। लोग उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और सलमान खान के साथ उनकी केमेस्ट्री काफी अच्छी है।
- वह श्रीलंका में कामा सूत्रा नाम से एक रेस्टोरेंट चलाती हैं।
- जैकलीन फर्नांडिस को खुद को फिट रखना काफी पसंद है, जिम, तैराकी और डांसिंग उनका शौक है।
FAQ’s
जैकलीन फर्नांडिस का जन्म कब हुआ?
11 अगस्त 1985
जैकलीन फर्नांडिस की आयु क्या है?
37 वर्ष
जैकलीन फर्नांडिस की कुल सम्पत्ति कितनी है?
13 मिलियन डालर