जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। एक किसान परिवार में जन्मे जयराम ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जगह बनाई है। साल 2017 में वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्नातक की शिक्षा ग्रहण करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से छात्र नेता के रूप में चुनाव लड़कर की थी।

जयराम ठाकुर ने 26 साल की उम्र में अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तमाम कठिनाइयों भरे सफ़र को तय करते हुए जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। आइये जानते हैं जयराम ठाकुर का जीवन परिचय (Jairam Thakur Biography in Hindi)…
जयराम ठाकुर की जीवनी – Jairam Thakur Biography in Hindi
पूरा नाम | जयराम ठाकुर |
निक नेम | राम |
जन्म | 06 जनवरी 1965 |
आयु | 57 वर्ष |
जन्म स्थान | तांदी गाँव, मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश |
पिता का नाम | जेठूराम ठाकुर |
माता का नाम | बिक्रमू देवी |
भाई-बहन | भाई – बीरी सिंह, अनंत राम, वीर सिंह बहन – पुरनू देवी, अनु ठाकुर |
वैवाहिक स्थित्ति | विवाहित |
पत्नी का नाम | डॉ. साधना ठाकुर |
बच्चे | बेटी – प्रियंका ठाकुर, चन्द्रिका ठाकुर बेटा – कोई नहीं |
शैक्षिक योग्यता | एमए (लोक प्रशासन) |
व्यवसाय | राजनेता |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाति | राजपूत |
राजनैतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
पद | मुख्यमंत्री (हिमाचल प्रदेश) |
गृह नगर | तांदी गाँव, मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश |
कुल सम्पत्ति | लगभग 3 से 4 करोड़ (2017) |
जयराम ठाकुर कौन हैं? – Who is Jairam Thakur
जयराम ठाकुर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ चेहरा माने जाते हैं। जयराम ठाकुर ने अपने जीवन में राजनीति की शुरुआत तब की जब वे अपनी स्नातक की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। वे हिमाचल प्रदेश की सिराज विधानसभा से साल 1998 में पहली बार विधायक बने तब से लेकर अब तक वे इसी सीट पर विधायक हैं। जयराम ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उप-सचिव भी रहा चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जयराम ठाकुर का जन्म और माता- पिता – Jairam Thakur Birth, Mother – Father
जयराम ठाकुर का जन्म 06 जनवरी 1965 को तांदी गाँव, मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम जेठूराम ठाकुर और माता का नाम बिक्रमू देवी था। इनका जन्म एक मध्यमवर्गी परिवार में हुआ था। इनके पिता एक मिस्त्री थे और माता गृहिणी थीं। इनका बचपन बहुत ही गरीबी में और बहुत सी कठिनाइयों में बीता। जयराम ठाकुर के परिवार में इनके माता-पिता के अलावा इनके तीन भाई बीरी सिंह, अनंत राम, वीर सिंह और दो बहने पुरनू देवी और अनु ठाकुर हैं।
Also Read – Himanta Biswa Sarma Biography in Hindi | हेमंत बिस्वा सरमा का जीवन परिचय
जयराम ठाकुर की शिक्षा – Jairam Thakur Education
जयराम ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की। उनका बचपन बहुत ही कठिनाइयों भरा रहा। इन्होने अपनी मैट्रिक की शिक्षा भी मंडी से ही प्राप्त की। कहा जाता है कि वह इस दौरान करीब 14 किलोमीटर पैदल चलकर अपने विद्यालय जाया करते थे। 10वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद इनके पिता का अचानक निधन हो गया। जिसकी वजह से घर की सभी जिम्मेदारियां उनके सिर आ गईं।
इस कारण से उन्होंने अपनी पढ़ाई रोक दी और घर में खेती बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने लगे। इसके बाद उन्होंने काम करके पैसे जुटाए और दो साल बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी पढ़ाई प्रारम्भ की। उन्होंने वल्लभ कॉलेज मंडी में एडमिशन लिया और अपनी स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने पंजाब के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में एमए किया। उनका शैक्षिक जीवन सामान्य नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
जयराम ठाकुर का वैवाहिक जीवन – Jairam thakur Married Life
जयराम ठाकुर का विवाह साल 1995 में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम डॉ. साधन ठाकुर है। इनकी पत्नी पेशे से एक चिकित्सक हैं। साधना ठाकुर का जन्म राजस्थान के अलवर जिले में हुआ था। यहीं से उन्होंने शिक्षा भी प्राप्त की। साधना ठाकुर का परिवार राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहता है। जयराम ठाकुर और साधना ठाकुर की दो बेटियां प्रियंका ठाकुर और चन्द्रिका ठाकुर हैं। कहा जाता है कि जयराम ठाकुर एक खुश-मिजाज इंसान हैं उन्हें परिवार के साथ समय बिताना पसंद है।

Also Read – Pushkar Singh Dhami Biography in Hindi | पुष्कर सिंह धामी का जीवन परिचय
जयराम ठाकुर का राजनैतिक जीवन – Jairam Thakur Political Career
जयराम ठाकुर ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की थी। उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा के दौरान छात्र नेता का चुनाव लड़ा और वे विजयी हुए। जयराम ठाकुर अपने कॉलेज के दिनों से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। जयराम ठाकुर एक किसान परिवार में जन्मे थे और बहुत-सी कठिनाइयों का सामना उन्होंने पहले ही कर रखा था यही कारण था कि वे संघर्ष करने से कभी नहीं कतराते थे।
साल 1986 में जयराम ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश की साखा के संयुक्त सचिव के पद पर कार्य किया। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जम्मू-कश्मीर शाखा में भी कार्यरत रहे। जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की राजनैतिक युवा विंग भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी सम्भाला।
इस दौरान जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी पहचान बना ली थी। जयराम ठाकुर साल 2000 में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये। जयराम ठाकुर ने इस पद पर वर्ष 2003 तक कार्य किया।

साल 1993 में जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन यह पहला चुनाव था जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा और इसे उनके अब तक के जीवन की पहली और आखरी हार कहा जा सकती है। जयराम ठाकुर ने जब विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा तब वे सिर्फ 26 साल के थे। जयराम ठाकुर ने एकबार फिर सिराज सीट से साल 1998 में चुनाव लड़ा और उन्होंने जीत दर्ज की।
इसके बाद वे कोई चुनाव नहीं हारे वे मंडी जिले की सिराज सीट से अबतक पांच बार विधायक रह चुके हैं। अपने विधायक के कार्यकाल के दौरान जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सरकार में कई राज्य मंत्री पद और कैबिनेट मंत्री पद भी सम्भाले हैं। साल 2010 में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के पद पर कार्य किया।
Also Read – अजय सिंह बिष्ट कैसे बने योगी आदित्यनाथ? यहां जानिए पूरी कहानी
जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में – Jairam Thakur as A Chief Minister of Himachal Pradesh
जयराम ठाकुर ने राजनीति में अपना अच्छा समय व्यतीत किया। वे हमेशा सादगी पूर्व स्वभाव वाले व्यक्ति के रूप में कार्य करते रहे तथा पार्टी और देश के प्रति समय – समय पर उन्होंने अपनी वफादारी भी दिखाई यही कारण था कि साल 2017 में हिमाचल प्रदेश में जब भाजपा ने एक बार फिर विजय हासिल की तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने स्वयं उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया। 27 दिसम्बर 2017 को जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और इस तरह तब से लेकर अब तक वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

जयराम ठाकुर ने अपनी सीट पर जीता चुनाव लेकिन भाजपा हारी हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव दिसम्बर के महीने में हुआ। 05 दिसम्बर को हिमाचल में वोटिंग हुई और 08 दिसम्बर को रिजल्ट घोषित किये गये। जिसमे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की जबकि भाजपा मात्र 25 सीटें ही जीत सकी। जयराम ठाकुर ने भाजपा की हार को स्वीकार किया और 09 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
जयराम ठाकुर की कुल सम्पत्ति – Jairam Thakur Net Worth
जयराम ठाकुर का जन्म एक गरीब परिवार हुआ था। उन्होंने अपना बचपन बहुत ही गरीबी और कठिनाइयों के बीच बिताया।लेकिन अब वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनकी कुल सम्पत्ति लगभग 3 से 4 करोड़ है जो कि उन्होंने अपने 2017 के हलफनामे में बताई थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें 3 लाख 10 हजार रूपये मासिक वेतन के रूप में मिलता है।
जयराम ठाकुर के सोशल मीडिया एकाउंट्स – Jairam Thakur Social Media Handle’s
Jairam Thakur Facebook | https://www.facebook.com/jairamthakurbjp |
Jairam Thakur Twitter | https://twitter.com/jairamthakurbjp |
Jairam Thakur Instagram | https://www.instagram.com/jairamthakurhimachal/ |
FAQ’s
जयराम ठाकुर का जन्म कब हुआ था?
06 जनवरी 1965
जयराम ठाकुर के पिता का नाम क्या है?
जेठूराम ठाकुर
जयराम ठाकुर की पत्नी का नाम क्या है?
डॉ. साधना ठाकुर
जयराम ठाकुर किस राज्य के मुख्यमंत्री हैं?
हिमाचल प्रदेश
जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कब बने?
27 दिसम्बर 2017 को
जयराम ठाकुर कितनी बार विधायक रह चुके हैं?
5 बार