Khajoor in Winters : खजूर अपने बेहतरीन स्वाद और अपने आप में समेटे पोषक तत्वों के लिए जाना जाना जाता है। खजूर खाने से हमारे शरीर को बहुत से पोषक तत्व मिलते हैं। वैसे तो खजूर खाया जाता है लेकिन लोग सर्दियों में खजूर का सेवन अधिकतर करते हैं। सर्दी के मौषम में खजूर के सेवन से हमारे शरीर को काफी फायदे होते हैं यह हमे ठंढ ऐसे होने वाली बीमारियों से बचाता है।

खजूर में बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने सहायता करते हैं। खजूर के अंदर न्यूट्रिएंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। रात में दूध के साथ खजूर लेने से शरीर मजबूर होता है और शरीर नहीं पनप पाती हैं। जाने सर्दी में खजूर खाने के फायदे (Khajoor in Winters)…
खजूर के अन्य भाषाओँ में नाम – Khajoor Other Names
अंगेजी नाम | Dates |
संस्कृत नाम | खजुर्रम |
वैज्ञानिक नाम | Phoenix Dactylifera |
खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Nutrition’s Found in Khajoor
- नैचुरल शुगर 85%
- विटामिन A,B और C
- खनिज पदार्थ
- कैल्शियम
- प्रोटीन
- पोटैशियम
- आयरन फाइबर
- कॉपर
- सोडियम (बहुत कम मात्रा में)
खजूर के प्रकार – Types of Khajoor
दुनिया भर में खजूर की लगभग दो सौ से अधिक प्रजातियां मौजूद हैं आज हम आपको कुछ आसानी पाए वाले खजूरों के नाम बताएंगे (Khajoor in Winters) –
- अजवा
- डेगलेट नूर
- मेडजूल
- हल्लवी
- बरही
- हयानी
- खदरावई
- डेयरी
- इतिमा
Khajoor in Winters
खजूर का सर्दियों में (Khajoor in Winters) नियमित सेवन आपको तमाम गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। खजूर में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। जिन लोगों स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहती हैं उन्हें खजूर नियमित रूप से खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है। आइये जानते हैं खजूर आपको कौन-कौन सी बीमारियों से बचा सकता है।

सर्दी
सर्दी का मौसम चल रहा है ऐसे में हम सभी को बहुत सी मौसमी बीमारियां का खतरा बना रहता है। जैसे सर्दी, जुखाम और खांसी आदि। इस सभी बीमारियों से खजूर हमे बचा सकता है। खजूर खाने से मौसमी बीमारियों खतरा कम हो जाता है और शरीर गर्म बना रहता है।
अक्सर खजूर का उपयोग मौसमी बीमारियों की दवाओं और आयुर्वेदिक औषधियों के रूप में किया जाता है। न्यूटीशियन्स का मानना है कि यदि आप रोजाना करीब चार खजूर दूध के साथ खाएं तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। खजूर को दूध में उबालकर भी खाया जा सकता है।
एनीमिया
खजूर में फाइबर, विटामिन – सी और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह एनीमिया में काफी फायदेमंद माना जाता है। एनीमिया में शरीर में खून जाती है इसलिए खजूर में मौजूद आयरन शरीर में खून बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही फायबर और मिटमिन सी भी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। Also Read –कलौंजी का सेवन करने के 10 बड़े फायदे, ऐसे करें उपयोग
डायबिटीज
अगर आप डायबिटीज के पेसेंट हैं तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि खजूर डायबिटिक पेसेंट्स के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। इसलिए खजूर डायबिटीज के पेसेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के पेसेंट्स को रिफाइनरी शुगर नहीं यूज करनी चाहिए सा सेवन जरूर करना चाहिए।
हाई बीपी
आज कल हाई बीपी की समस्या आम हो चुकी है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेसर की समस्या है उन्हें सर्दियों के मौसम में अपने खाने में खजूर को शामिल कर लेना चाहिए। खजूर में पोटैशियम और सोडियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेसर को कण्ट्रोल करता है। ऐसे में आपको रोजाना कम से कम चार खजूर का सेवन करना चाहिए इससे आपका ब्लड प्रेसर कण्ट्रोल में रहेगा। Also Read – पत्थरचट्टा या अजूबा का पत्ता है बेहद लाभदायक, इन 7 रोगों में है फायदेमंद
बैड कोलेस्ट्रॉल
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले पेसेंट्स को अपनी डाइट में खजूर को जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों से जुड़ा होता है। खजूर में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है। इसलिए बैड कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को कम से कम तीन से चार खजूर रोजाना खाने चाहिए।