Kiara Advani Biography in Hindi | कियारा आडवाणी का जीवन परिचय
Kiara Advani Biography in Hindi : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम आज कल लोगों की जुबान पर छाया हुआ है इसकी वजह हैं उनकी लगातार हिट फ़िल्में। कियारा आडवाणी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी लेकिन साल 2022 आते-आते वे बॉलीवुड की टॉप स्क्ट्रेसेज में शामिल हो गईं। पिछले कुछ समय से कियारा आडवाणी लगातार फिल्मों में नज़र आ रही हैं और उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही हैं।

कियारा आडवाणी ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। अक्सर ही वे बॉलीवुड और साउथ के टॉप एक्टर्स के साथ नज़र आती हैं और हर बार उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलता है, वह चाहे एमएस धोनी की साक्षी हो या कबीर सिंह की प्रीती या फिर भूल-भुलैय्या-2 की रीत और मंजुलिका। उनके फैन्स अब पूरी दुनिया में मौजूद हैं। आइये जानते हैं कियारा अडवाणी का जीवन परिचय (Kiara Advani Biography in Hindi)…
कियारा आडवाणी की जीवनी – Kiara Advani Biography in Hindi
नाम | कियारा आलिया आडवाणी |
वास्तविक नाम | आलिया आडवाणी |
जन्म | 31 जुलाई 1992 |
आयु | 30 वर्ष |
जन्मस्थान | मुंबई महाराष्ट्र, भारत |
पिताका नाम | जगदीप आडवाणी |
माता का नाम | जेनेवीव जाफरी |
भाई | मिशाल आडवाणी |
अफेयर्स | मोहित मारवाह, सिद्धार्थ मल्होत्रा |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
शैक्षिक योग्यता | जर्नलिज्म में स्नातक |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | माडल, अभिनेत्री |
डेब्यू फिल्म | फुगली 2014 |
फेमस फ़िल्में | एम.एस. धोनी, कबीर सिंह, भूलभुलैय्या-2, शेरशाह |
पुरस्कार | 2018 – एमर्जिंग स्टार ऑफ़ द इयर अवार्ड 2020 – वीमेन ऑफ़ द इयर अवार्ड 2021 – दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड |
कुल सम्पत्ति | करीब 3 मिलियन डॉलर (23 करोड़ रूपये) |
कियारा आडवाणी कौन हैं ? – Who is Kiara Advani Wikipedia in Hindi
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भारतीय फिल्म अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। कियारा बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मो में मुख्य रूप से अभिनय करती हैं। कियारा अपनी खूबसूरती और अपने अच्छी व्यवहार की वजह से बहुत पसंद की जाती हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है।
पिछले 4 सालों में कियारा आडवाणी ने सबसे अधिक हिट फ़िल्में दी हैं। इन्हीं फिल्मों से उन्हें उनकी नाम पहचान और शोहरत हासिल हुई। कियारा अडवाणी ने साल 2014 से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। साल 2016 में एमएस धोनी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आयीं फिल्म खूब चली। कियारा वर्तमान में बॉलीवुड की अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हर साल उनकी कई फिल्मे रिलीज होती हैं।
कियारा आडवाणी का जन्म और माता-पिता – Kiara Advani Birth & Mother-Father
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का जन्म महाराष्ट्र के मुम्बई में 31 जुलाई 1992 को हुआ था। कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। उनका जन्म एक सिन्धी हिन्दू परिवार में हुआ था। कियारा आडवाणी के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। कियारा आडवाणी के पिता का नाम जगदीप आडवाणी और माता का नाम जेनेवीव जाफरी है। कियारा के पिता एक बिजनेस मैं हैं और भारतीय सिंधी हिन्दुओं से सम्बन्ध रखते हैं।
कियारा की माँ एक शिक्षिका हैं जो कि पुर्तगाली स्पेनिश और मुस्लिम समुदाय से बिलोंग करती हैं। कियारा के भाई का नाम मिशाल अडवाणी है। कियारा आडवाणी बचपन से ही मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने साथ ही शिक्षा भी प्राप्त की है। कियारा आडवाणी दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं तो वहीं भारत के दिग्गज अभिनेता रह चुके सैय्यद जाफरी की नातिन भी हैं।
कियारा आडवाणी की शिक्षा – Kiara Advani Education
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से प्राप्त की। कियारा आडवाणी पढाई में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करती थीं, कियारा ने 12वीं की परीक्षा 92% अंकों से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद कियारा आडवाणी ने मुंबई स्थित जय हिन्द कॉलेज फॉर मास कम्युनिकेशन से स्नातक की डिग्री हासिल की।
कियारा को बचपन से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था इसलिए अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद कियारा ने अनुपम खेर और रोशन तनेजा एक्टिंग एकैडमी से एक्टिंग भी सीखी। लेकिन पिता की अनुमति न होने के कारण वे फिल्मों में नहीं जा पाई थी। उनके पिता ने 3 इडियट्स फिल्म देखने के बाद उन्हें एक्टिंग करने की अनुमति दे दी।
कियारा आडवाणी करियर – Kiara Advani Career
कियारा आडवाणी ने साल 2014 में बॉलीवुड फिल्म फगली से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन यह फिल्म ज्यादा नहीं चली। जिसके कारण कियारा को बॉलीवुड में ज्यादा पहचान तो नहीं मिली। लेकिन उनकी एक्टिंग को सराहा गया। इसके बाद साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने का मौका मिला।
इस फिल्म में कियारा महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत की भूमिका में नज़र आयीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की और दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गई। इसके बाद कियारा आडवाणी ने फिल्म मशीन में मुख्य भूमिका में काम किया।

कियारा ने बॉलीवुड के बाद तेलुगु फिल्मों में भी हाथ अजमाया और भारत अने नेनू में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नज़र आयीं। उनकी इस फिल्म ने पूरे तेलुगु सिनेमा में खूब धमाल मचाया और इससे कियारा को तेलुगु इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई।
इसके अलावा कियारा ने साल 2018 में एक वेबसीरीज लस्ट स्टोरीज मे काम किया। इस वेब सीरिज से वे युवाओं के बीच खूब फेमस हो गई। इसके बाद साल 2019 में कियारा आडवाणी बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह में एक्टर शाहिद कपूर के साथ नज़र आयीं। इस फिल्म में उनकी मासूमियत भरी भोली-भाली लडकी की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। Also Read- Samantha Ruth Prabhu Biography in Hindi | समांथा रुथ प्रभु का जीवन परिचय
इसी साल कियारा आडवाणी की एक और मूवी आई जो थी गुड न्यूज़। इस फिल्म में कियारा करीना कपूर, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ नज़र आयीं। यह फिल्म भी खूब चली और लोगों ने कियारा की एक्टिंग को खूब सराहा। साल 2019 में कियारा तेलुगु फिल्म विनय विधेया रामा में नज़र आयीं साथ ही इसी साल कलंक फिल्म में कैमिओ रोल में नज़र आयीं।
साल 2020 में कियारा आडवाणी अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी और अंग्रेजी मीडियम और इन्दू की जवानी में नज़र आयीं। लक्ष्मी इस साल की उनकी हिट फिल्म साबित हुई। साल 2021 में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी नज़र आयीं। इस फिल्म में कियारा की एक्टिंग के लोग दीवाने ही हो गये। यह फिल्म साल की हिट फिल्म साबित हुई। यह फिल्म आर्मी ऑफिसर मेजर विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी। Also Read- Pooja Hegde Biography in Hindi | पूजा हेगड़े का जीवन परिचय
साल 2022 में कियारा भूलभुलैय्या-2 और जुग-जुग जियो फिल्म में नज़र आयीं। साल 2022 में भूलभुलैय्या-2 हिट रही और लोगों ने कियारा को रीत ठाकुर और मंजुलिका के रोल में काफी पसंद किया। इस फिल्म में कियारा के साथ एक्टर कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नज़र आये। इसके अलावा कियारा आडवाणी की कुछ फिल्मे आने वाले समय में रिलीज होने वाली हैं।
कियारा आडवाणी अफेयर्स- Kiara Advani Affairs, Boyfriends
कियारा आडवाणी का नाम पहली बार फिल्म फगली में उनके साथ काम कर चुके एक्टर मोहित मारवाह के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किये गये। लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गये।

साल 2021 में आई फिल्म शेरशाह में को-एक्टर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा की केमेस्ट्री देखने को मिली इसके बाद दोनों की रियल लाइफ केमेस्ट्री के भी चर्चे होने लगे। फैन्स दोनों को साथ में काफी पसंद करते हैं। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आयीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंध सकते है। Also Read- Rashmika Mandanna Biography in Hindi | रश्मिका मंदाना का जीवन परिचय
कियारा आडवाणी की फ़िल्में – Kiara Advani Movies
- फगली (2014)
- एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016)
- मशीन (2017)
- भारत अने नेनू (2018)
- विनया विधेया रामा (2019)
- कलंक (2019)
- कबीर सिंह (2019)
- गुड न्यूज (2019)
- गिल्टी (2020)
- अंग्रेजी मीडियम (2020)
- लक्ष्मी (2020)
- इन्दू की जवानी (2020)
- शेरशाह (2021)
- भूल भुलैय्या -2 (2022)
- गोविंदा मेरा नाम (2022)
- जुग जुग जियो (2022)
- आरसी15 (2023)
कियारा आडवाणी वेब सीरिज – Kiara Advani Web Series
- लस्ट स्टोरीज (2018)
कियारा अडवाणी म्यूजिक वीडियो – Kiara Advani Music Videos
- उर्वशी (2018)
- मुस्कुराएगा इंडिया (2020)
कियारा अडवाणी की कुल सम्पत्ति – Kiara Advani Net Worth
कियारा आडवाणी वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों मे गिनी जाती हैं। वेबसाइट सीए नॉलेज के अनुसार साल 2022 में कियारा आडवाणी की कुल सम्पत्ति करीब 3 मिलियन डॉलर (23 करोड़ रूपये) है। इसके अलावा कियारा अपनी एक फिल्म के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं। कियारा आडवाणी की मंथली इनकम करीब 25 लाख रूपये है। कियारा कई बड़े ब्रांड्स के लिए ब्रांड इंडोर्समेंट भी करती हैं जिसके लिए वो करीब 1 करोड़ रूपये चार्ज करती हैं।