ProfileInternational

Kili Paul Biography In Hindi | किली पॉल का जीवन परिचय

Kili Paul : ‘बिग बॉस 16’ के घर में एक के बाद एक कंटेस्टेंट ‌‌की धमाकेदार एंट्री हो रही है। अब्दू रोजिक के साथ ही तंजानिया के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल (Kili Paul) भी इस शो में सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। किली पॉल बॉलीवुड के हिन्दी गानों पर रील्स बनाकर टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। रील्स में उनकी बहन नीमा पॉल भी उनके साथ में नजर आती हैं। किली भले ही तंजानियां के रहने वाले हों लेकिन उनके फैंस भारत में सबसे ज्यादा हैं।

उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। किली पेशे से एक किसान हैं। किली बताते हैं कि जब वह भेड़ बकरियां चराने जाते हैं तब वहीं रील्स बनाते हैं। गले और पैर में आभूषण पहने किली, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर सबसे यूनिक नजर आते हैं।

kili paul

किली को इंटरनेशनल इंग्लिश का अच्छा ज्ञान है इसलिए वह खटाखट इंग्लिश बोल लेते हैं। बॉलीवुड फिल्म शेरशाह के हिट गाना ‘राता लम्बिया’ पर लिप-स्मैग बनाने के बाद किली रातों-रात स्टार बन गए। वह और उनकी बहन नीमा दोनों जुबिन नौटियाल के फैंस हैं। दोनों अक्सर उनके गानों पर रील्स बनाते हैं। आइये जानते हैं किली पॉल का जीवन परिचय (Kili Paul Biography In Hindi)…

किली पॉल की जीवनी – Kili Paul Biography In Hindi

पूरा नामकिली पॉल
जन्मतिथि 9 अक्टूबर 1995
जन्म स्थानमंज़रो तंजानिया
उम्र27
माताज्ञात नही
पिताज्ञात नही
बहननीमा पॉल
धर्मइस्लाम
राष्ट्रीयतातंजानिया, साउथ अफ्रीका
स्कूलिंगअरुशा टेक्निकल कॉलेज
शैक्षिक योग्यतास्नातक
भाषाअंग्रेजी, स्वाहिली
व्यवसायकिसान
प्रसिद्धइंस्टाग्राम पर हिंदी गानों में रील्स बनाकर
ख़िताबहाई कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा सम्मानित
वर्तमान पताडार एस सलाम, तंजानिया
वैवाहिक जीवनअविवाहित

किली पॉल कौन हैं – Who is Kili Paul

किली पॉल (Kili Paul Wikipedia) सोशल मीडिया पर डांस और एक्टिंग करते हैं। वह बॉलीवुड के हिन्दी गानों पर रील्स बनाकर टिकटॉक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर पोस्ट करते हैं। किली पेशे से एक किसान हैं और वह भेड़ बकरियां चराते हुए रील्स बनाते हैं। किली ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक ऐसे पिछड़े इलाके में रहते हैं, जहां लाइट नही आती है।

उन्हें मोबाइल चार्ज करने के लिए 1 किलोमीटर दूर गाँव में पैदल जाना पड़ता है। किली हिंदी गानों पर बेहतरीन लिपसिंग करते हैं। उनकी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उनको काफी पसंद करते हैं। किली की वीडियो वायरल होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि अब भारत में उन्हें हर कोई जानता हैं।

किली पॉल जन्म और माता-पिता – Kili Paul Birth And Mother – Father

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर किली पॉल (Kili Paul) का जन्म 9 अक्टूबर 1995 मंज़रो तंजानिया, साउथ अफ्रीका में हुआ था। वर्तमान में किली अपने परिवार के साथ डार एस सलाम, तंजानिया में रह रहे हैं। घर में उनके माता-पिता और बहन नीमा है। उनके परिवार का मुख्य कार्य खेती-किसानी और गाय बकरी चराना है। किली का परिवार मिट्टी से बने घर में रहता है। उनकी बहन का नाम नीमा पॉल है, जो अक्सर किली द्वारा बनाई गई वीडियो में नजर आती हैं। किली ने अभी तक शादी नही की है।

Also Read – जानिए कौन हैं सुम्बुल तौकीर खान, जो ‘बिग बॉस 16’ में सबके दांत करेंगी खट्टे

किली पॉल की शैक्षिक योग्यता – Kili Paul Education

आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद भी किली के माता-पिता ने उन्हें अच्छे स्कूल से शिक्षा दिलाई। वह एक शिक्षित युवा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मोरोगोरो सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। बात करें उच्च शिक्षा की तो उन्होंने अरुशा टेक्निकल कॉलेज, तंजानिया से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। किली को अंग्रेजी, स्वाहिली भाषा की अच्छी जानकारी है। नेशनल ही नही बल्कि इंटरनेशनल स्तर पर किली को अंग्रेजी भाषा में महारथ हासिल है।

kili paul

किली पॉल के करियर की शुरुआत – Kili Paul Career In Hindi

किली को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का बहुत शौक था। साल 2019 से किली ने वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया था। उस समय उनकी वीडियो ज्यादा नहीं चली। बाद में किली ने जब साल 2022 से हिंदी और साउथ गानों पर लिपसिंग और एक्टिंग करना शुरू किया तो, उनकी वीडियो धीरे-धीरे वायरल होने लगी और लोग उन्हें जानने लगे।किली को उनके फैंस लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर सर्च करते हैं।

टिकटॉक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। फिल्म पुष्पा का डायलॉग जब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था, तब किली ने भी इस डायलॉग पर गजब की लिपसिंग की, जिसके बाद उनका यह वीडियो जमकर वायरल हुआ और लोग किली को पहचानने लगे।उनको भारत में फेम तब मिला जब उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ के मशहूर गाने ‘राता लम्बिया’ पर लिपसिंग कर वीडियो बनाया।

किली के इस वीडियो को करोड़ो लोगों ने देखा जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई।बड़े-बड़े स्टार और सुपरस्टार से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके फैन हैं। नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किली पॉल और उनकी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों भाई-बहन ने भारतीय गानों पर लिपसिंग करके सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

बिग बॉस में किली की एंट्री खास मकसद से हुई है। बता दें कंटेस्टेंट्स ‌‌अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन के बीच घर में एक टास्क होना है। किली ने इसी टास्क को किक-स्टार्ट करने के लिए घर में एंट्री की है। इसके अलावा वो घर में रील्स भी बनायेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में किली पॉल का जिक्र किया था।

किली पॉल से जुडी रोचक जानकारियां

  • किली लोगों के बीच इतना मशहूर हैं कि कई बड़ी-बड़ी कम्पनियां उनसे संपर्क कर रही हैं। इन कम्पनियों में पेप्सी, कॉस्मेटिक आदि ब्रांडेड कम्पनियां शामिल हैं।
  • देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यकम में कहा कि वह तंजानिया के दो भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल से मिलना चाहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके काम को देखकर लगता है कि दोनों कितने मेहनती हैं। भारतीय गीतों को लेकर उनके अंदर जूनून है, दीवानगी है इसी वजह से वह देश में इतना लोकप्रिय हैं।

किली पॉल को किया गया सम्मानित  

भारतीय फ़िल्मी गानों पर डांस और लिपसिंग करने वाले तंजानिया के भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल ने भारतीय लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किली को तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित किया गया है।

किली पॉल की कुल संपत्ति – Kili Paul Net Worth

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किली पॉल की संपत्ति 15 लाख से 20 लाख बताई जा रही है। किली एक किसान हैं लेकिन वह ब्रांड प्रमोशन करके अच्छी कमाई करते हैं। किली के इंस्टाग्राम पर 4.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं जिसके माध्यम से हजारों रुपए की उनको स्पोंसरशिप मिलती है।

किली पॉल कौन हैं?

तंजानिया के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर

किली पॉल ने स्नातक की पढाई किस कॉलेज से की है?

अरुशा टेक्निकल कॉलेज,तंजानिया

किली पॉल  की बहन का क्या नाम है?

नीमा पॉल

किली पॉल को फेम किस भारतीय हिंदी गाने से मिला ?

राता लम्बिया

किली पॉल का जन्म कब हुआ ?

9 अक्टूबर 1995

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी