LUCKNOW के इन चौराहों का बदला गया नाम, बर्लिंग्टन बना अशोक सिंघल चौराहा
LUCKNOW NEWS : उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के कुछ चर्चित पार्क और चौराहे अब अपने नए नामों से जाने जायेंगे। लखनऊ नगर निगम ने लखनऊ के चौराहों और पार्कों के पुराने नामों के बदलकर नये नामों की घोषणा की है।जिसमें मुख्य रूप से बर्लिंगटन चौराहे का नाम बदलकर अब अशोक सिंघल चौराहा कर दिया गया है।वहीँ लालबाग तिराहा अब सुहेलदेव राजभर तिराहे के नाम से जाना जायेगा।मिनी स्टेडियम का नया नाम अब सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम होगा।लखनऊ नगर निगम से पहले यह बदलाव गोरखपुर नगर द्वारा किये जा चुके हैं।

LUCKNOW के इन चौराहों के नाम बदले
पुराने नाम | नए नाम |
बर्लिंगटन चौराहा | अशोक सिंघल चौराहा |
लालबाग तिराहा | सुहेलदेव राजभर तिराहा |
विरामखण्ड राम भवन चौराहा | शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा |
टेढ़ी पुलिया | खालसा चौक |
सिकन्दराबाद चौराहा | वीरांगना उदादेवी वार्ड |
संजय गाँधी पुरम चौराहा | चन्द्रशेखर आजाद चौराहा |
LUCKNOW के इन पार्कों, सड़कों और स्टेडियम के नाम बदले
पुराने नाम | नए नाम |
मोहन भोग चौराहे से कोठारी बन्धु तक (सड़क) | कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग |
मिनी स्टेडियम (स्टेडियम) | सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियन |
तिकोनिया पार्क (पार्क) | श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क |
आजाद नगर कालोनी पार्क | मंगल पाण्डेय पार्क |
सर्वोदय नगर में बने द्वार का नाम | स्वातंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वार |
आशियाना स्थित एमएमडी1/237 दर्शन सिंह के घर के सामने का पार्क | गुरु नानक पार्क |
मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा (सड़क) | मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर मार्ग |
पिकैडली होटल से आशियाना पॉवर हाउस तक मार्ग (सड़क) | दिगंबर जैन मंदिर मार्ग |
आशियाना स्थित एसएस1/1163 संतोष त्रिपाठी के घर के सामने का पार्क | सरदार उधम सिंह पार्क |

उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH NEWS) में राजधानी Lucknow सहित अन्य नगरों में नगर निकाय के चुनाव होने को हैं।यह चुनाव इस वर्ष के नवम्बर या दिसम्बर महीने में होने वाले हैं।चुनाव से पहले शहर में नाम बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।वैसे भी उत्तर प्रदेश सरकार नाम बदलने के लिए खास तौर पर जानी जाती है।लखनऊ नगर निगम ने लखनऊ के पार्कों, चौराहों और कुछ मार्गों के नाम बदल दिए हैं। Lucknow नगर निगम ने मिनी स्टेडियम का नाम भी बदल दिया है।मिनी स्टेडियम अब सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा।
वहीं Lucknow का चर्चित बर्लिंगटन चौराहा अब अपने नये नाम अशोक सिंघल चौराहे (Lucknow ke chourahe) के नाम से जाना जायेगा।विरामखण्ड स्थित राम भवन चौराहा अब शहीद मेजर कमल कालिया चौराहे के नाम से जाना जायेगा।संजय गाँधी पुरम चौराहा अब चन्द्र शेखर आजाद चौराहा होगा। आजाद नगर कालोनी पार्क अब शहीद मंडल पाण्डेय पार्क के नाम से जाना जायेगा।सर्वोदय नगर स्थित पार्क को विनायक दामोदर सावरकर पार्क के नाम से जाना जाएगा।
ALSO READ – Uttar Pradesh Constable Bharti 2022 : 26 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
कानपुर रोड स्थित पिकैडली होटल से पॉवर हाउस रोड आशियाना तक के मार्ग को अब दिगम्बर जैन मंदिर मार्ग के नाम से जाना जायेगा।आशियाना के एसएस1/1163 के सामने कालोनी पार्क का नाम बदलकर सरदार उधम सिंह पार्क किया गया।मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा मार्ग को अब मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर मार्ग के नाम से जाएगा।आशियाना स्थित एमएमडी1/237 के सामने कालोनी पार्क का नाम बदलकर गुरु नानक पार्क कर दिया गया।तिकोनिया पार्क का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क किया गया है।
बर्लिंगटन चौराहे का नया नाम क्या है?
अशोक सिंघल चौराहा
मिनी स्टेडियम का नया नाम क्या होगा?
सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम
टेढ़ी पुलिया का नया नाम क्या है?
खालसा चौक
लखनऊ में नगर निकाय चुनाव कब हैं ?
नवम्बर या दिसम्बर में