ProfileFeaturedNational

Mallikarjun Kharge Biography in Hindi | मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के गुलबर्गा में कांग्रेस की कमान करीब 50 वर्षों से भी अधिक समय से सम्भाल रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार 9 बार विधायक रहे हैं। वह कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे पेशे से वकील हैं इन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन से ही छात्रनेता के रूप में अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की थी।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे अपने 50 वर्षों से अधिक के राजनैतिक जीवन में कई बार कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की सरकार में केंद्र में रेलमंत्री का पद भी सम्भाला। आइये जानते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन परिचय (Mallikarjun Kharge Biography in Hindi)…

मल्लिकार्जुन खड़गे की जीवनी | Mallikarjun Kharge Biography in Hindi

नाममल्लिकार्जुन खड़गे
जन्म तिथि21 जुलाई 1942
जन्म स्थानवारवट्टी, भल्कि तालुक, बिदर, कर्नाटक 
उम्र80 वर्ष
पिता का नाममपन्ना खड़गे
माता का नामसाईंभवा खड़गे  
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह की तिथि13 मई 1968
पत्नी का नामराधाबाई खड़गे
बच्चे3 पुत्र, 2 पुत्र
धर्मबौद्ध धर्म
राष्ट्रीयताभारतीय
शैक्षिक योग्यताएलएलबी, स्नातक
पेशाराजनेता, वकील
पदविपक्ष के नेता (राज्यसभा), राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष (कांग्रेस)
राजनैतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सम्पत्तिलगभग 9.48 करोड़

मल्लिकार्जुन खड़गे कौन हैं? Who is Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार नौ बार के विधायक रहे हैं। ये केंद्र की कांग्रेस सरकार में रेल मंत्री का पद सम्भाल चुके हैं। इन्होने कर्नाटक राज्य की सरकार में अपने विधायक के कार्यकाल में अनेक विभागों में मंत्री का पद सम्भाला है। इन्होंने साल 2009 में गुलबर्गा से लोकसभा चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर वे सांसद बन गये। इन्होंने कर्नाटक राज्य में मंत्री रहते हुए कई बड़े सुधार किए।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म, माता-पिता – Mallikarjun Kharge Birth, Mother-Father

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का जन्म 21 जुलाई 1942 को वारवट्टी के भल्कि तालुक, जिला बिदर, कर्नाटक में हुआ था। इनके पिता का नाम मपन्ना खड़गे और माता का नाम साईंभवा खड़गे है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। इनका पूरा परिवार बौद्ध धर्म को मानता है।

Also Read – Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी का जीवन परिचय

मल्लिकार्जुन खड़गे की शिक्षा – Mallikarjun Kharge Education

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी शिक्षा कर्नाटक में ही प्राप्त की। इन्होंने सरकारी आर्टस एंड साइंस कॉलेज गुलबर्गा से बीए एलएलबी किया। स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद इन्होंने लॉ कॉलेज गुलबर्गा कर्नाटक विश्वविद्यालय धारवाड से अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त की।

 मल्लिकार्जुन खड़गे का वैवाहिक जीवन – Mallikarjun Kharge Married Life

मल्लिकार्जुन खड़गे का विवाह 13 मई 1968 को हुआ था। इनकी पत्नी का नाम राधा बाई खड़गे है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राधा बाई खड़गे के पांच बच्चे हैं। जिनमे से तीन पुत्र और 2 पुत्रियाँ हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे का राजनैतिक जीवन – Mallikarjun Kharge Political Career

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी स्नातक की शिक्षा के समय से ही छात्र राजनीति में भाग लेना शुरू कर दिया था। इन्होने छात्र नेता के रूप में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने इन्हें कर्नाटक में साल 1969 में कर्नाटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने साल 1972 में कर्नाटक के गुरमितकाल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे गुरमितकाल विधानसभा सीट से लगातार नौ बाद विधायक रहे। यह 2009 तक लगातार इस सीट पर विधायक बने रहे।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक की सरकार में साल 1976 से लेकर 1978 तक राज्य मंत्री बनाया गया। वह प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे। जिसके बाद कर्नाटक सरकार में ही इन्होंने 1979 में ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी। इसके बाद इन्होंने कर्नाटक सरकार में राजस्व मंत्री, ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री, सहकारिता मध्यम और वृहद उद्योग मंत्री, गृह,  आधारभू संरचना एवं लघु सिंचाई मंत्री, जल संसाधन एवं परिवहन मंत्री आदि मंत्री पदों पर काम किया।

जिसके बाद ये साल 2009 में गुलबर्गा लोकसभा सीट से लोकसभा के चुनाव में खड़े हुए और इन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद यह एक बाद फिर 2014 में गुलबर्गा सीट से सांसद चुने गये। 2009 में सांसद बनने के बाद जब यह लोकसभा पहुंचे तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में इन्हें श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया। इसके बाद जून 2013 में इन्हें केंद्र में ही कैबिनेट मंत्री रेल, सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्री (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया।

राज्य और केंद्र सरकार में इन्होने लगातार सेवाएं दीं। 2014 के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी की प्रत्याशी रेवू नाइक बेलागामी को बड़े अंतर से हराया था। साल 2020 में मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुना गया तथा साल 2021 में मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किये गए। वह वर्तमान में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

Also Read – Sachin Pilot Biography in Hindi | सचिन पायलट का जीवन परिचय

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने अपना नया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुन लिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्‍यक्ष होंगे। चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए। वहीं शशि थरूर को 1072 वोट ही प्राप्‍त हुए। जबकि 416 वोटों को रद्द कर दिया गया था। बता दें कि ऐसा 24 साल बाद हुआ है जब कांग्रेस पार्टी की कमान कोई गांधी परिवार के बाहर का सदस्‍य संभालने वाला है। इससे पहले गांधी परिवार से बाहर के कांग्रेस अध्‍यक्ष सीताराम केसरी रह चुके हैं।

FAQ’s

मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म कहाँ हुआ था?

वारवट्टी, भल्कि तालुक, बिदर, कर्नाटक 

मल्लिकार्जुन खड़गे कितनी बार विधायक रहे?

नौ बार

मल्लिकार्जुन खड़गे के कितने बच्चे हैं?

5, 3 पुत्र, 2 पुत्रियाँ

मल्लिकार्जुन खड़गे वर्तमान में क्या है?

राज्य सभा में विपक्ष के नता और कांग्रेस अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी