सावन में इन सिंपल मेहंदी डिजाइन से खूबसूरत होंगे हाथ, देखें तस्वीरें
Mehndi Designs 2022 : भगवान शिव का प्रिय माह सावन में हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। यह माह भोलेनाथ की आराधना को समर्पित है। कहा जाता है कि भक्त भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

इस महीने में मेहंदी लगाने की परंपरा (Mehndi Designs 2022) सदियों से चली आ रही है। ऐसे में कुंवारी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाना बहुत पसंद करती हैं। किसी भी फेस्टिवल या खुशनुमा माहौल में अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाना उनको बहुत भाता है।
हाथों पर सुर्ख मेहंदी का रंग खुशियों का इज़हार करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरियाली तीज का त्योहार 31 जुलाई 2022 को पड़ रहा है। इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Navy Agniveer Bharti 2022 : 10वीं पास जल्द करें आवेदन
इस दिन कुंवारी कन्याएं मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं ताकि उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिले। त्योहार के मौके पर सभी महिलाएं अपनी ड्रेस, साड़ी और जूलरी से लेकर मेहंदी डिजाइन्स सब तय कर लेती हैं।
हरे रंग का महत्व
हिंदू पंचांग के अनुसार हरा रंग खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। सफलता पाने में हरा रंग चमत्कारिक नतीजे देता है। इस ग्रह का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है और यह बुद्धि, कारोबार, धन का कारक ग्रह है। अगर यह ग्रह कुंडली में मजबूत हो तो मनुष्य बुद्धिमान और अमीर हो जाता है।
मेहंदी लगाने की परंपरा – Mehndi Designs 2022
इस महीने में चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं हाथों में हरे रंग की चूड़ियों के साथ हाथों पर मेहंदी (Mehndi Designs 2022) लगाती हैं। वैसे तो भारत में महिआओं के हाथों पर मेहंदी लगाने की सदियों से परंपरा चली आ रही है। भारत में सभी धर्मों के लोग मेहंदी लगाने की इस पुरानी परंपरा को निभा रहे हैं।
आज हम आपको कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन के बारे में जानकारी शेयर करेंगे। जिन्हें देखकर आप बहुत आसानी से अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं।