EntertainmentFeaturedProfile

Mouni Roy Biography in Hindi | मौनी रॉय का जीवन परिचय

नागिन टीवी सीरियल से देश में लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) को आज शायद ही कोई न जानता हो। मौनी रॉय एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मॉडल और डांसर भी हैं। अपनी हसीन मुस्कुराहट से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय आज देश के हर घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Mouni Roy Biography in Hindi

हाल ही में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय विलेन के रोल में नजर आयीं। फिल्‍म में दर्शकों ने उनके अभिनय की काफी तारीफ की। आइये आज जानते हैं मौनी रॉय का जीवन परिचय (Mouni Roy Biography in Hindi)…

मौनी रॉय की संक्षिप्‍त जीवनी – Mouni Roy Biography in Hindi

पूरा नाममौनी रॉय
उपनाममान्या और मौन
जन्म28 सितम्बर 1985
आयु37 साल
जन्मस्थानकूंचबिहार, पश्चिम बंगाल, भारत
पिता का नामअनिल रॉय
माता का नाममुक्ति रॉय
भाई का नाममुखर रॉय
शिक्षा योग्यता स्नातक, मॉस कम्युनिकेशन
पेशामॉडल, एक्ट्रेस, डांसर
धर्महिन्दू
फेमस टीवी सीरियल्सनागिन, देवों के देव महादेव
डेब्यू फिल्मगोल्ड 2018 (हिंदी), हिटलर इन लव 2011 (पंजाबी)
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह की तारीख27 जनवरी 2022
पति का नामसूरज नाम्बियार
पुरस्कारगोल्ड अवार्ड, इन्डियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड,
स्टार स्क्रीन अवार्ड 
नेटवर्थलगभग 1 मिलियन डालर
आवासमुंबई

मौनी रॉय कौन हैं – Who is Mouni Roy

मौनी रॉय अभिनेत्री, माडल और डांसर हैं, इन्डियन टेलीविजन इंडस्ट्री में वह अपने काम के लिए काफी फेमस हैं। मौनी रॉय ने बहुत से टी वी सीरियल्स में काम किया है, जिनमे से नागिन और देवों के देव महादेव से उन्हें काफी ख्याति प्राप्त हुई। मौनी रॉय एक फेमस डांसर भी हैं वो कई डांस रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। और उन्हें जीता भी है। बहु चर्चित साउथ फिल्म केजीएफ चैप्टर वन में उन्होंने ‘गली गली’ आइटम सांग किया था जिसे काफी पसंद किया गया।

मौनी रॉय जन्म एवं माता पिता – Mouni Roy Birth and Parent’s in Hindi

मौनी रॉय का जन्म 28 सितम्बर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।उनके पिता अनिल रॉय ऑफिस सुपरिटेंडेंट हैं और माता मुक्ति रॉय थियेटर आर्टिस्ट हैं। मौनी रॉय के परिवार में उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम मुखर रॉय है। मौनी रॉय एक ऐसे परवार से हैं, जहाँ उनके दादा, दादी और माँ सभी अभिनय से जुड़े हुए थे। इसलिए बचपन से ही मौनी रॉय कोएक्टिंग में इंटरेस्ट था।

Also Read : Urvashi Rautela Biography : जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं उर्वशी रौतेला

मौनी रॉय शिक्षा – Mouni Roy Education in Hindi

मौनी रॉय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कूचबिहार के केन्द्रीय विद्यालय से पूरी की। प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त कर लेने के बाद वह दिल्ली आ गईं और दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने अंग्रेजी में स्नातक किया। मौनी रॉय बचपन से ही पढने लिखने में काफी एक्टिव थीं जिसकी वजह से उनके अभिभावक चाहते थे कि वह पत्रकारिता में अपनी शिक्षा पूरी करें। उनकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए मौनी रॉय ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म करने का फैसला किया।

मौनी रॉय की डांस में काफी रूचि थी जिस वजह से वह अपनी पढाई के साथ-साथ नृत्य भी सीखती थीं। वह बचपन से ही नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेती थी। पत्रकारिता की पढाई के दौरान मौनी रॉय (Mouni Roy) ने एक्टिंग में कदम रखने का फैसला किया और उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के लिए ऑडीसन दिया। जिसमे वह सफल रहीं और उन्होंने पत्रकारिता को बीच में ही छोड़ कर मुंबई का रुख कर लिया।

मौनी रॉय का करियर – Mouni Roy Wikipedia in Hindi

Mouni Roy Biography in Hindi

टीवी सीरियल्स की से शुरुआत

मौनी रॉय ने साल 2006 में अपने पहले सीरियल के लिए ऑडीसन दिया जिसके बाद वह मुंबई आ गईं। उन्होंने इस सीरियल में कृष्णातुलसी का किरदार निभाया जिसे उस समय काफी पसंद किया गया। उसके बाद उनका सीरियल्स में काम करने का सफ़र शुरू हो गया।

साल 2008 में मौनी रॉय ने कस्तूरी सीरियल में काम किया जिसमे उनके किरदार का नाम शिवानी था, उसी वर्ष मौनी रॉय टी वी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और जेनिफर विन्गेट के साथ ‘जरा नच के दिखा’ डांस रियालिटी शो में नजर आयीं और विजेता भी रहीं।

मौनी रॉय ने ‘पति पत्नी और वो’ एवं ‘दो सहेलियां… किस्मत की कठपुतलियां’ नाम के सीरियल्स में साल 2009 में काम किया। इसके बाद वह देवों के देव महादेव सीरियल में एक्टर मोहित रैना के साथ नजर आईं।इस सीरियल मेंमौनी रॉय ने सती, पार्वती। दुर्गा आदि देवियों का किरदार बखूबी निभाया और फैन्स ने उन्हें काफी पसंद भी किया।

इसके बाद उन्होंने नागिन सीरियल में काम किया जिसमे उनके नागिन के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया गया। यह सीरियल साल 2015 में टीवी पर आया।मौनी रॉय नागिन सीरियल में अर्जुन बिजलानी और अदा खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयीं।यह सीरियल लोगों को काफी पसंद आया जिस कारण से मौनी रॉय ने  नागिन दुसरे सीजन में भीकाम किया। इसके बाद भी व लगातार अलग-अलग टीवी सीरियल्स में नज़र आती रहीं।

बालीवुड में डेब्यू और फ़िल्में – Mouni Roy Bollywood debut and movies in Hindi

मौनी रॉय ने टीवी सीरियल्स में काम करते हुए ही बालीवुड में अपना हाथ आजमाया। साल 2018 में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ में काम किया। हिंदी सिनेमा में यह उनकी पहली फिल्म थी। ज्यादा तो नहीं चली लेकिन मौनी रॉय के अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।

इससे पहले वह साल 2011 में पंजाबी मूवी ‘हिटलर इन लव’ में काम कर चुकीं थीं। मौनी रॉय ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया। मौनी रॉय डांसर भी हैं कई हिंदी फिल्मों में उन्होंने गाने भी किये जिन्हें काफी पसंद किया गया। साउथ में 2018 में आई मूवी ‘केजीएफ चैप्टर वन’ में उन्होंने एक गाने में अभिनय किया जिसे काफी पसंद किया गया। इसके अलावा मौनी रॉय रोमिओ अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना, लन्दन कॉन्फिडेंशियल आदि फिल्मों में नजर आयीं।

Also Read : Shailesh Lodha Biography in Hindi | शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय

मौनी रॉय के अफेयर्स और शादी – Mouni Roy affaire’s & marriage

मौनी रॉय की रिलेशनशिप्स की बात करें तो वह अपने अफेयर्स के लिए काफी चर्चा में रही हैं। ‘पति पत्नी और वो’ सीरियल में मौनी रॉय के को-एक्टर रहे गौरव चोपड़ा के साथ उनका रिलेशनशिप रहा। लेकिन साल 2012 में उनका ब्रेकअप हो गया। ‘देवों के देव महादेव’ में उनके साथ काम कर रहे मोहित रैना के साथ भी उनका रिलेशन रहा, फैन्स को उम्मीद थी की वह दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया। मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को एक बिज़नेसमैन सूरज नाम्बियार से तमिल रीति-रिवाजों के साथ शादीकर ली।

मौनी रॉय पुरस्कार और उपलब्धियां – Mouni Roy Award’s and Achievement in Hindi

मौनी रॉय को उनके काम के लिए काफी पुरस्कार मिले। साल 2016 में उन्हें इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड दिया गया, 2017 में गोल्ड अवार्ड, बिग जी इंटरटेनमेंट अवार्ड, 2018 में फिल्म फेयर अवार्ड, स्टार स्क्रीन अवार्ड, निकलोडियन किड्स च्वाइस अवार्डजैसे तमाम पुरस्कारों से नवाजा गया।

मौनी रॉय कुल सम्पत्ति – Mouni Roy Net worth in Hindi

मौनी रॉय की कुल सम्पत्ति लगभग एक मिलियन डालर है। नागिन सीरियल के लिए मौनी रॉय एक एपिशोड के लिए करीब डेढ़ लाख रूपये चार्ज करती थीं, मौनी रॉय गानों के लिए करीब 40 लाख रूपये चार्ज करती हैं, हाल ही में उन्होंने ब्रह्मास्त्र फिल्म में अपने रोल के लिए 3 करोड़ रूपये फीसली थी।

Mouni Roy Biography in Hindi

मौनी रॉय पर्सनल लाइफ – Mouni Roy personal life in Hindi

  • मौनी रॉय कला प्रेमी हैं उन्हें पेंटिंग्स का काफी शौक है अपने फ्री टाइम में पेंटिग्स बनाना काफी पसंद करती हैं।
  • मौनी रॉय को किताबें पढने का काफी शौक है वह उपन्यास पढ़ता पसंद करती हैं, अक्सर जब वह यात्रा करती हैं तो वह अपने साथ नावेल्स रखती हैं।
  • मौनी रॉय काफी अच्छी वाइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं उन्होंने ‘महायोद्धा-राम’ एनीमेशन फिल्म में सीता के रोल के लिए अपनी आवाज भी दी है।
  • मौनी रॉय दोस्ती में काफी भरोषा रखती हैं, वह टेलीविजन एक्ट्रेस संजीदा सेख तो अपना काफी अच्छा दोस्त मानती हैं और उनके साथ अपना काफी समय बिताती हैं।
  • मौनी रॉय को क्रिकेट का काफी शौक है, उन्हें क्रिकेट देखना पसंद है वह अपनी लाइफ में काफी व्यस्त रहती हैं फिर भी क्रिकेट के लिए समय निकाल लेती हैं।

FAQ’s

मौनी रॉय का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

28 सितम्बर 1985, कूचबिहार, पश्चिम बंगाल में

मौनी रॉय के पति कौन है ?

सूरज नाम्बियार

मौनी रॉय की कुल सम्पत्ति क्या है ?

1 मिलियन डालर 

मौनी रॉय की डेब्यू मूवी कौन सी है ?

गोल्ड 2018

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी