ProfileUttar Pradesh

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi | मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना अलग स्थान रखने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव पूरे देश में किसान नेता व ‘धरती पुत्र मुलायम’ के नाम से जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई के एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र तक की राजनीति में अपना लोहा मनवाया है।

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

मुलायम सिंह यादव ने भारत सरकार में रक्षामंत्री जैसे बड़े पद पर कार्य किया है। मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक जीवन का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मुलायम सिंह द्वारा गठित समाजवादी पार्टी आज उत्तर प्रदेश की बड़ी पार्टियों मे से एक है। मुलायम सिंह यादव का नाम उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के बड़े नेताओं में शामिल किया जाता है।

एक शिक्षक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत करने वाले मुलायम सिंह यादव आज उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में से एक हैं। समाजवादी पार्टी ने कई बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। मुलायम सिंह यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं। आइये जानते हैं मुलायम सिंह यादव का जीवन परिचय (Mulayam Singh Yadav Biography In Hindi)…

Table of Contents

मुलायम सिंह यादव की जीवनी – Mulayam Singh Yadav Biography In Hindi

पूरा नाममुलायम सिंह यादव
जन्मतिथि22 नवंबर 1939
आयु82 वर्ष
जन्मस्थानसैफई, इटावा, उत्‍तर प्रदेश
पिता का नामसुघर सिंह यादव
माता का नाममूर्ति देवी
धर्महिन्दू
जातियादव
शिक्षापरास्नातक
वैवाहिक जीवनविवाहित
पत्नीमालती देवी (died)
साधना गुप्‍ता (died)
बच्चेअखिलेश यादव, प्रतीक यादव
भाई- बहन             भाई – शिवपाल यादव, रतन सिंह यादव, अभय सिंह यादव, राजपाल यादव
बहन – कमला देवी
पेशाराजनीति
पार्टीसमाजवादी पार्टी
पदसंरक्षक
राजनीतिक गुरुचौधरी नत्थूसिंह
निधन 10 अक्टूबर 2022

मुलायन सिंह यादव कौन हैं? – Who Is Mulayam Singh Yadav

किसान नेता कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। मुलायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का संस्थापक कहा जाता है। वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के संरक्षक और मैनपुरी सीट से लोकसभा सदस्य भी थे। 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वह 1996 में देश के रक्षा मंत्री भी रहे

मुलायम सिंह का जन्म व माता-पिता – Mulayam Singh Yadav Birth and Mother-Father

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। वह एक साधारण परिवार से थे । इनके पिता (Mulayam Singh Yadav Father) सुघर सिंह यादव पेशे से एक किसान थे। बात करें मुलायम सिंह की माता (Mulayam Singh Yadav Mother) की तो उनका नाम मूर्ति देवी था, जो एक ग्रहणी थी।

मुलायम सिंह के भाई-बहन – Mulayam Singh Yadav Brother-Sister in Hindi

मुलायम सिंह यादव के पांच भाई बहन (Mulayam Singh Yadav Brother’s and Sister’s) हैं। इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह यादव से छोटे हैं और अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव से बड़े। इन तीन भाइयों के अलावा एक बहन भी हैं, जिनका नाम था कमला देवी है जो मुलायम सिंह से छोटी हैं।  रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं।

मुलायम सिंह यादव का वैवाहिक जीवन – Mulayam Singh Yadav Married life in Hindi 

मात्र 18 साल की उम्र में ही मुलायम सिंह यादव की शादी कर दी गई थी। बताया जाता है कि मुलायम सिंह ने दो शादियां की थी। मुलायम सिंह की पहली शादी रायपुर गांव से हुई थी, जो सैफई से करीब 20 किलोमीटर दूर था। उनकी पत्नी का नाम मालती देवी था। मालती देवी ने साल 1973 में अखिलेश यादव को जन्म दिया।

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

मालती देवी का लम्बी बीमारी के चलते साल 2003 में उनका निधन हो गया। मुलायम सिंह ने पहली पत्नी के निधन के बाद उसी साल यानी 2003 साधना गुप्‍ता से विवाह कर लिया। साल 1988 में साधना गुप्‍ता ने प्रतीक यादव को जन्म दिया। शादी से पहले मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्‍ता के रिश्तों को लेकर तमाम तरह की बातें भी कही जाती थीं। मुलायम सिंह ने जब साधना से शादी की, तब वह तलाकशुदा थीं।

मुलायम सिंह यादव की शिक्षा – Mulayam Singh Yadav Education

बात करें मुलायम सिंह यादव की एजुकेशन की तो उन्होंने अपनी प्राम्भिक पढ़ाई इटावा से की। मैनपुरी से इंटरमीडिएट परीक्षा पास की। मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्नातक ही नही परास्नातक की डिग्री भी उन्होंने हांसिल की। राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव एक अध्यापक के रूप में भी काम किया। उन्होंने कई दिनों तक इंटर कॉलेज में पढ़ाया।

मुलायम सिंह यादव का करियर – Mulayam Singh Yadav Career

मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर (Mulayam Singh Yadav Wikipedia In Hindi) की शुरुआत 1976 से की थी। 1976 में पहली बार उन्हें विधानसभा के रूप में चुना गया था। यह उनके राजनीतिक करियर की पहली सीढ़ी थी। उनके क़दम राजनीतिक में बढ़ते ही गए और 1977 में वह उत्तर प्रदेश के पहले बार राज्यमंत्री बने। 1980 में लोकदल के नेताओं ने उन्हें लोक दल का अध्यक्ष  चुना। इसके बाद 1982 से 1985 तक मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधान सभा परिषद में विपक्ष नेता की भूमिका निभाई। 

1989 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए तब उनकी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीती थी और उनकी पार्टी में मुलायम सिंह यादव को 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुना। 1990 में मुलायम सिंह यादव लोक दल पार्टी से इस्तीफा देने के बाद, जनता दल पार्टी में शामिल हो गये। कन्नौज और संभल दोनों लोकसभा सीटें मुलायम सिंह यादव ने जीती थी। 2003 में मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। समाजवादी पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में मुलायम सिंह यादव की अहम भूमिका थी। मुलायम सिंह यादव की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी नेत्री  मायावती थीं।  समाजवादी पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बहुजन समाज वादी पार्टी मानी जाती है ।

पिता बनाना चाहते थे पहलवान

मुलायम सिंह यादव हमेशा अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहते थे। इसका मुख्य कारण था उनका पहलवान बनना। बचपन से ही मुलायम सिंह के पिता उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। उनके राजनीतिक गुरु की अगर बात करें तो चौधरी नत्थूसिंह को वह अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

विधायक के रूप में राजनीति में रखा अपना पहला कदम

मुलायम सिंह यादव में राजनीति में अपना पहला कदम विधायक के रुप में रखा। साल 1967 विधानसभा चुनाव में उन्हें जसवंत नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया और बड़ी जीत मिली थी। इस जीत में रामसेवक यादव का बड़ा हाथ था।  बता दें मुलायम सिंह यादव ने यह चुनाव संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर लड़ा था।

समाजवादी पार्टी का गठन

समाजवादी पार्टी की गिनती राजनीति की शीर्ष पार्टियों में की जाती है। इस पार्टी की नींव मुलायम सिंह यादव ने ही रखी थी।  साल 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया गया था। समाजवादी पार्टी आज पूरे देश में अपना जो मुकाम रखती है,  उसका पूरा श्रेय मुलायम सिंह यादव को ही जाता है। साल 2012 में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला था।

Mulayam Singh Yadav Biography in Hindi

तीन बार चुने गये UP मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश की जनता ने मुलायम सिंह यादव को तीन बार UP का मुख्यमंत्री चुना।  साल 1989 में वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उनका यह कार्यकाल एक साल 201 दिन का था। वहीं दूसरी बार मुलायम सिंह यादव साल 1993 में मुख्यमंत्री बने। उनका यह कार्यकाल 1 साल 6 महीने का रहा। वहीं तीसरी बार वह साल 2003 में मुख्यमंत्री चुने गए।

मुलायम सिंह यादव से जुड़े विवाद – Mulayam Singh Yadav Controversies

1990 – अयोध्‍या गोलीकांड

1994 – रामपुर तिराहा गोलीकांड

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव अभियान में मुलायम सिंह यादव ने अंग्रेजी और कंप्यूटर की शिक्षा समाप्त करने की बात कही थी। उनका कहना था कि इससे बेरोजगारी फैलती है। जिसकी वजह से वह विवादों में घिर गए थे।

साल 2015 में मुलायम सिंह यादव पर पूर्व आईपीएस अधिकारी ‘अमिताभ ठाकुर‘ को धमकाने का आरोप लगा था । इसका एक ऑडियो भी खूब वायरल हुआ था।  इस आरोप में सीजेएम सोमप्रभा मिश्रा लखनऊ ने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 156 (3) के तहत FIR दर्ज कराने का आदेश भी दिया था।  इसी साल यानी 2015 में ही भाषण के दौरान बलात्कार की घटनाओं को लेकर मुलायम सिंह यादव ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव को काफी ट्रोल किया गया था। 

मुलायम सिंह यादव का निधन – Mulayam Singh Yadav Death

समाजवादी पार्टी के संरक्षक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का लम्बी बीमारी के बाद 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। काफी समय से उनका इलाज गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में चल रहा था।

FAQ’s

मुलायम सिंह यादव कितने भाई हैं?

मुलायम सिंह यादव पांच भाई बहन हैं। इनमें मुलायम सिंह यादव, रतन सिंह यादव से छोटे हैं और अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव से बड़े। इन तीन भाइयों के अलावा एक बहन भी हैं, जिनका नाम कमला देवी है जो मुलायम सिंह से छोटी हैं।  वहीं रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं।

मुलायम सिंह यादव कितनी बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने?

मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चुने गए।

मुलायम सिंह यादव की कितनी पत्नियां हैं?

मुलायम सिंह यादव की दो पत्नियां थीं। उनकी पहली पत्‍नी का नाम मालती देवी था और दूसरी पत्‍नी साधना गुप्‍ता थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी