Uttar Pradesh

Mulayam Singh Yadav Family : मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार

Mulayam Singh Yadav Family : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हो गया। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव से निकल कर मुलायम सिंह ने न सिर्फ खुद को राजनीति का चेहरा बनाया बल्कि अपने परिवार को भी राजनीति में जगह दिलाई। पूरे देश में जब भी किसी राजनैतिक परिवार की बात की जाती है तो मुलायम सिंह यादव के परिवार का जिक्र सबसे पहले होता है।

मुलायम सिंह यादव के परिवार के लगभग 20 से भी ज्यादा लोग राजनीति में हैं, कुछ लोग राजनीति में पूरे तौर पर सक्रिय हैं तो कुछ लोग पहले राजनीति में रह चुके हैं। मुलायम सिंह के परिवार को सबसे बड़े राजनैतिक कुनबे के रूप में जाना जाता है। इनके परिवार के पुरुषों से लेकर महिलाओं तक सब राजनीति में हैं। इनके परिवार के सदस्य जिला पंचायत जैसे छोटे से पद से लेकर मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के पद तक रह चुके हैं।

आज हम आपको मुलायम सिंह के परिवार के बारे में जानकारी देंगे और बतायेंगे कि कौन-कौन है उनके परिवार में और कौन-कौन राजनीति में है और किसने बना रखी है राजनीति दूरी। आइये जानते हैं मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार (Mulayam Singh Yadav Family)…

mulayam singh yadav family
Mulayam Singh Yadav Family Tree

Table of Contents

मुलायम सिंह यादव के दादा और पिता – Mulayam Singh Yadav Family, Grandfather & Father

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Family) के परिवार की बात है तो हम शुरूआत करते हैं, उनके दादा मेवाराम से मुलायम सिंह यादव के दादा मेवाराम थे। जिनके दो पुत्र थे सुघर सिंह यादव और बच्ची लाल यादव। सुघर सिंह यादव उनके बड़े बेटे थे और बच्ची लाल यादव छोटे थे। सुघर सिंह यादव मुलायम सिंह के पिता थे।

सुघर सिंह यादव के 5 बेटे थे जिनमे अभयराम सिंह यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव हैं। वहीं सुघर सिंह यादव के भाई बच्ची लाल यादव के एक बेटा राम गोपाल यादव और एक बेटी गीता यादव हैं।

मुलायम सिंह के भाई – Mulayam Singh Yadav Family, Brother’s

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Family) पांच भाई थे। अभयराम सिंह यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव। मुलायम सिंह यादव अपने दो भाइयों से बड़े और दो भाइयों से छोटे थे। इनके सबसे बड़े भाई अभयराम सिंह यादव थे और सबसे छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव हैं।

अभयराम सिंह यादव

मुलायम सिंह के पांच भाइयों में सबसे बड़े भाई थे अभयराम सिंह यादव। अभयराम सिंह यादव के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बेटे धर्मेन्द्र यादव और अनुराग यादव तथा बेटी संध्या यादव तथा शीला यादव। इनका पूरा परिवार राजनीती में सक्रिय है।

रतन सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव से बड़े भाई और सुघर सिंह यादव के दूसरे पुत्र हैं रतन सिंह यादव। इनका परिवार भी राजनीति में सक्रिय है। इनके बेटे रणबीर यादव हैं और रणबीर यादव से इनके पौत्र तेज प्रताप यादव हैं, जिन्होंने विदेश में रहकर शिक्षा प्राप्त की है। इनका परिवार एक और बड़े राजनैतिक कुनबे से जुड़ा हुआ है। तेज प्रताप यादव का विवाह बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुआ है। वे लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। तेज प्रताप यादव मैनपुरी से सांसद भी रह चुके हैं।

मुलायम सिंह यादव का परिवार – Mulayam Singh Yadav Family

बात करें मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Family) की तो यह अपने पिता के तीसरे पुत्र हैं और अपने दो भाइयों से छोटे हैं और दो भाइयों से बड़े हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था। मुलायम सिंह यादव ने ही समाजवादी पार्टी की स्थापना की तथा वे उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री का पद सम्भाला था। मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन में दो विवाह किये। इनकी पहली पत्नी मालती देवी (Mulayam Singh Yadav Wife Malti Devi) थीं। मालती देवी और मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं अखिलेश यादव।

mulayam singh yadav

अखिलेश यादव का विवाह डिम्पल यादव से हुआ। अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और डिम्पल कन्नौज से 2 बार सांसद रह चुकी हैं। मुलायम सिंह की पहली पत्नी का निधन हो गया। जिसके बाद मुलायम सिंह यादव ने साल 2003 में दूसरा विवाह किया। इनकी दूसरी पत्नी का नाम साधना गुप्ता है। साधना गुप्ता और मुलायम सिंह के एक पुत्र हैं जिनका नाम है प्रतीक यादव है। प्रतीक यादव का विवाह अपर्णा यादव के साथ हुआ। प्रतीक ने राजनीति से दूरी बना रखी है लेकिन अपर्णा राजनीति में सक्रिय हैं।

राजपाल सिंह यादव

मुलायम सिंह से छोटे और चौथे भाई राजपाल सिंह यादव हैं। वे मुलायम सिंह यादव से छोटे और शिवपाल सिंह यादव से बड़े हैं। राजपाल यादव की पत्नी प्रेमलता यादव हैं। प्रेमलता यादव राजनीति में सक्रिय हैं। प्रेमलता यादव और राजपाल यादव का एक बेटा भी है। जिसका नाम अंशुल यादव है। इनका बेटा भी राजनीति में समाजवादी पार्टी में सक्रिय है। अंशुल यादव जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

शिवपाल सिंह यादव – Mulayam Singh Yadav Family, Brother Shivpal Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव हैं। शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव हमेशा के दूसरे के साथ रहे। कहा जाता है कि दोनों में बहुत प्रेम और निकटता थी, फिर चाहे उनका राजनैतिक जीवन हो या फिर परिवारिक जीवन हो। शिवपाल सिंह यादव का एक बेटा है जिसका नाम आदित्य यादव है। ये दोनों लोग भी राजनीति में सक्रीय हैं। लेकिन अखिलेश यादव के साथ उनका मतभेद हो गया जिसके चलते शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई। शिवपाल सिंह यादव प्रसपा के अध्यक्ष हैं और जसवंतनगर सीट से विधायक भी हैं।

mulayam singh yadav

 प्रो. राम गोपाल यादव – Mulayam Singh Yadav Family, Brother Ram Gopal yadav

मुलायम यादव (Mulayam Singh Yadav Family) के चाचा के बेटे रामगोपाल यादव हैं। रामगोपाल यादव के पिता बच्ची लाल मुलायम सिंह यादव के पिता सुघर सिंह यादव के छोटे भाई थे। रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी में अपनी राजनीति और रणनीति के लिए जाने जाते हैं। इनकी एक बहन भी है जिनका नाम गीता यादव है। रामगोपाल यादव ये दो पुत्र और एक पुत्री है।

राम गोपाल यादव राजनीति में आने से पूर्व अध्यापन कार्य कर चुके हैं, इसलिए ही वह डॉ और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के नाम से भी जाने जाते हैं। वे लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। इनके एक बेटे अक्षय यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं। इसके साथ ही इनकी बहन गीता यादव के पुत्र अरविन्द यादव भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय हैं।

mulayam singh yadav

अखिलेश यादव – Mulayam Singh Yadav Son Akhilesh Yadav

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Family) के बड़े बेटे अखिलेश यादव हैं। अखिलेश यादव मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती यादव के पुत्र हैं। अखिलेश यादव ने देश से लेकर विदेशों तक से शिक्षा प्राप्त की और फिर राजनीति से जुड़ गये उन्होंने प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कमान सम्भाली और कई बार सांसद और विधायक पद पर रहते हुए साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। अखिलेश वर्तमान में करहल सीट से विधायक और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। अखिलेश यूपी के सबसे कम उम्र से मुखमंत्री रहे हैं। इनका विवाह डिम्पल यादव के साथ हुआ।

mulayam singh yadav

डिम्पल यादव – Mulayam Singh Yadav Daughter in low Dimpal yadav

डिम्पल यादव मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव की पत्नी हैं। ये मुलायम सिंह के परिवार (Mulayam Singh Yadav Family) की बड़ी बहू हैं। डिम्पल यादव अपने पति अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी से राजनीति में सक्रिय हैं। वे 2 बार कन्नौज से सांसद भी रह चुकी हैं।  डिम्पल यादव और अखिलेश यादव के एक बेटा और दो बेटियां हैं।

mulayam singh yadav

साधना गुप्ता – Mulayam Singh Yadav Wife Sadhana Gupta

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता थीं। मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने 2003 में साधना गुप्ता के साथ शादी की। साधना गुप्ता इससे पहले समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता हुआ करती थीं। साधना गुप्ता और मुलायम सिंह का एक बेटा है जिसका नाम प्रतीक यादव है। मुलायम सिंह के निधन के करीब तीन महीने पहले साधना गुप्ता का निधन हो गया था।

mulayam singh yadav

प्रतीक यादव – Mulayam Singh Yadav Son Prateek Yadav

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Family) के छोटे बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक यादव मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के पुत्र हैं। कहा जाता है कि प्रतीक यादव साधना गुप्ता के बेटे हैं उनके पहले पति से, लेकिन मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से विवाह किया तो उन्होंने प्रतीक को अपने बेटे के रूप में स्वीकार किया था। प्रतीक यादव ने राजनीति से दूसरी बना रखी है। वह एक जिम का संचालन करते हैं। प्रतीक यादव का विवाह अपर्णा यादव के साथ हुआ।

mulayam singh yadav

अपर्णा यादव – Mulayam Singh Yadav Daughter in low Aparna Yadav

मुलायम सिंह के छोटे बेटे की पत्नी और यादव परिवार (Mulayam Singh Yadav Family) की छोटी बहू हैं अपर्णा यादव। अपर्णा यादव प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हैं। वे पहली बार समजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं थी। जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2022 के चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

mulayam singh yadav

धर्मेन्द्र यादव

मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav Family) के भाई अभयराम सिंह यादव के पुत्र धर्मेन्द्र यादव हैं। धर्मेन्द यादव अपने भाई बहनों में सबसे बड़े हैं। धर्मेन्द्र यादव राजनीति में पूरी तौर पर सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी का बड़ा चेहरा भी हैं। धर्मेन्द्र यादव सांसद रह चुके हैं। साल 2022 के उपचुनाव में खड़े हुए थे लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

mulayam singh yadav

तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव से पूरे यादव परिवार (Mulayam Singh Yadav Family) की तीसरी पीढ़ी की शुरुआत हुई है। वे मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव के पौत्र और रणबीर सिंह यादव के पुत्र हैं। तेज प्रताप ने साल 2014 में मैनपुरी और आजमगढ़ दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों पर जीत हासिल की। तेज प्रताप का विवाह लालू प्रसाद यादव की बेटी के साथ हुआ है।

mulayam singh yadav

अक्षय यादव

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रो. राम गोपाल यादव के पुत्र हैं अक्षय यादव। अक्षय यादव मुलायम सिंह के भतीजे हैं। अक्षय यादव समाजवादी पार्टी से ही राजनीति में सक्रिय हैं।

आदित्य यादव

मुलायम सिंह यादव के चहेते और छोटे भाई शिवपाल सिंह यदव के पुत्र हैं आदित्य यादव। आदित्य यादव शिवपाल सिंह यादव और सरला यादव के पुत्र हैं। पहले समाजवादी पार्टी में अपने पिता की तरह की राजनीति का हिस्सा रहे। लेकिन परिवारिक अनबन के बाद जब प्रगतिशीत समाजवादी पार्टी का गठन हुआ तबसे वे आपने पिता के साथ प्रगतिशील समजवादी पार्टी के कार्यों को सम्भालते हैं।

सरला यादव

सरला यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की पत्नी और आदित्य यादव की माँ हैं। सरला यादव भी राजनीति के सक्रिय हैं। साल 2007 में वे जिला सहकारी बैंक इटावा की राज्य प्रतिनिधि बनाई गई थीं।

प्रेमलता यादव

प्रेमलता यादव मुलायम सिंह यादव से छोटे उनके भाई राजपाल यादव की पत्नी हैं। प्रेमलता यादव अंशुल यादव की माँ हैं। प्रेम लता यादव राजनीति में अपना हाथ आजमा चुकी हैं। प्रेमलता यादव, यादव परिवार की सबसे पहली महिला थीं जो राजनीति में आयीं। साल 2005 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

संध्या यादव

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभयराम सिंह यादव की बेटी हैं संध्या यादव। संध्या यादव पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की बहन हैं। वह मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं। संध्या ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत जिला पंचायट अध्यक्ष के पद पर खड़े होकर की।

शीला यादव

शीला यादव मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई अभयराम सिंह यादव की छोटी बेटी हैं। वह धर्मेन्द्र यादव की बहन हैं। शीला यादव राजनीति में सक्रिय हैं। शीला दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।

अनुराग यादव

अनुराग यादव मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Family) के भतीजे हैं और धर्मेन्द्र यादव के छोटे भाई हैं। अनुराग राजनीति में समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव के साथ एक्टिव रहते हैं। उन्होंने साल 2017 में लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से चुनाव लड़ा और लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।  

FAQ’s

मुलायम सिंह यादव का निधन कब हुआ?

10 अक्टूबर 2022

मुलायम सिंह यादव ने कितनी शादियाँ कीं?

दो शादियाँ

मुलायम सिंह यादव की पत्नी का नाम क्या है?

मालती देवी और साधना गुप्ता

मुलायम सिंह यादव के कितने बेटे हैं?

दो बेटे, अखिलेश यादव और प्रतीक यादव

मुलायम सिंह कितने भाई थे?

मुलायम सिंह पांच भाई थे ।

राम गोपाल यादव मुलायम सिंह के कौन हैं?

राम गोपाल यादव मुलायम सिंह के चचेरे भाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी