Munakka Benefits & Side Effects in Hindi : किशमिस जैसा मुनक्का दिखने में जितना आम है इसके फायदे इससे कहीं अधिक हैं। मुनक्का में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण इसके बहुत से बेनेफिट्स हैं। मुनक्का आम तौर पर पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। पेट की प्रोब्लम्स जैसे गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

मुनक्का को आम बोलचाल की भाषा में सूखे हुए अंगूर या काली किशमिश भी कहा जाता है। मुनक्के में ग्लूकोज, विटामिन्स, फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसलिए मुनक्का खाने से शरीर में पोषक तत्वों की मात्रा बनी रहती है। जिसके कारण तमाम बीमारियों से राहत मिलती है। इसके नियमित सेवन से मुख्य रूप से एसिडिटी और गैस की समस्या कम हो जाती हैं। आइये जानते हैं मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान (Munakka Benefits & Side Effects in Hindi)…
भारत में मुनक्का के नाम- Other Names of Munakka
हिंदी | मुनक्का, दाख |
अंगेजी | Raisin, Grapevine |
संस्कृत | द्राक्षा, मधुररसा, स्वादफुला, गोस्तनी, म्रद्वीका |
मलयालम | मुंदिरिंग, चारुफल, गोस्तनी |
गुजराती | द्राख |
लैटिन | Vitis vinifera |
मुनक्का क्या है? – What is Munakka Wikipedia in Hindi
मुनक्का अंगूर से बनता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से खाने और आयुर्वेदिक औषधियों के लिए किया जाता है। बड़े साइज के अंगूर को उबाकर मुनक्का बनाया जाता है। यह मुख्यतः काले और भूरे रंग का होता है। मुनक्का को बीज वाले अंगूर से बनाया जाता है।

इसका इस्तेमाल व्यंजनों में बहुत कम ही होता है। जिसका कारण यह है कि ज्यादातर खाद्य सामग्रियों में किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। मुनक्का देखने में बिलकुल किशमिश जैसा होता है दोनों स्वाद में मीठे होते हैं लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं।
मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व – Nutrients Present in Munakka
मुनक्का में बहुत से पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिसके कारण यह आयुर्वेदिक औषधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से शरीर में बहुत सी बीमारियाँ कम हो जाती हैं। मुनक्का में मुख्य रूप से ग्लूकोज, विटामिन्स, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसीलिए मुनक्का का इस्तेमाल ज्यादातर औषधियों के लिए होता है।
मुनक्का के फायदे – Benefits of Munakka
सर्दियों के मौसम में मुनक्का आपकी हेल्थ को सही बनाये रखने में काफी मदद कर सकता है। मुनक्का आपको मौसमी बीमारियों को से बचा सकता है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से वायरल इन्फेक्शन से बचा जा सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं मुनक्का खाने के फायदे …
मुनक्का हड्डियों को मजबूत बनाता है – Munakka For Bones
मुनक्का खाने से हमारे शरीर की हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि मुनक्का में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जो कि दातों और हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करता है। मुनक्का में बोरान नाम का एक पोषक तत्व मौजूद होता है जो कल्शियम को अब्जार्ब करता है और हमारे शरीर की हड्डियों तक पहुंचा देता है। नियमित रूप से मुनक्का खाने वालों को हड्डियों सम्बन्धी बीमारियाँ नहीं होती हैं।
मुनक्का इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करता है – Munakka For Immune System
मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व हमारे इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में मौसमी बीमारियों की वजह से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, इसलिए सर्दियों में खासकर के इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। नियमित रूप से मुनक्का खाने वालों का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो जाता है जिससे हम मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
मुनक्का से दूर होती है खून की कमी – Munakka for Blood
यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से 8 से 10 मुनक्का खाता है तो उसके शरीर में खून की कमी नही होगी। मुनक्का में मौजूद आयरन एनीमिया को दूर कर देता है जिसके कारण शरीर में खून की कमी नही रहती है। मुनक्का शरीर में खून की कमी को कम करने में फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आँखों की रौशनी बढाता है।
मुनक्का हृदय के लिए के लिए फायदेमंद – Munakka for Heart
मुनक्का में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में तमाम समस्याओं को रोकने में सहायक है। नियमित रूप से इसका सेवन हमारे हार्ट को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से हृदय सम्बन्धी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके लिए डेली एक ग्लास दूध में 8,10 मुनक्का और एक चम्मच घी डालकर सुबह शाम पीने से हृदय सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। Also Read – कलौंजी का सेवन करने के 10 बड़े फायदे, ऐसे करें उपयोग
मुनक्का पेट के लिए है फायदेमंद – Munakka for Stomach
मुनक्का खाने से पेट सम्बन्धी समस्याओं में आराम मिलता है। खासकर कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। मुनक्का में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को सुधार देता है। 10 मुनक्का को डेली सुबह दूध के साथ लेने से पेट सम्बन्धी समस्याओं में आराम मिलता है। जल्द से जल्द आराम पाने के लिए इस प्रक्रिया को करीब 1 हफ्ते तक नियमित रूप से करें। Also Read –पत्थरचट्टा या अजूबा का पत्ता है बेहद लाभदायक, इन 7 रोगों में है फायदेमंद
मुनक्का वजन बढ़ाने के लिए है फायदेमंद – Munakka for Weight gain
यदि किसी का वजन नहीं बढ़ता और शरीर में खाना नहीं लगता तो ऐसे लोगों के लिए मुनक्का रामबाण उपाय है। इसका नियमित इस्तेमाल वजन बढाने में कारगर है। मुनक्का में मौजूद फ्रुक्टोज और ग्लूकोज शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। 10 मुनक्का और 5 छुहारे को डेली शाम और सुबह दूध में उबालकर पीने से तेजी से वजन बढ़ता है। इसलिए मुनक्का का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। Also Read – Khajoor in Winters : जाने सर्दी में खजूर खाने के फायदे, इन बीमारियों से बचाएगा खजूर
मुनक्का से होने वाले नुकसान – Disadvantages of Munakka
किसी भी चीज को खाने पीने से जितने फायदे होते हैं। उतने ही नुक्सान भी होते हैं। इसलिए हर एक चीज को आवश्यकता के अनुसार जाँच परख कर खाना चाहिए। मुनक्का का ज्यादा इस्तेमाल आपको नुक्सान भी पहुंचा सकता है। इसलिए हमेशा अपने शरीर की जरूरतों को समझकर ही इसका इसका सेवन करें। आइये जानते हैं मुनक्का से होने वाले नुक्सान के बारे में …

- मुनक्का अधिक मात्रा में खाने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्र बढ़ सकती है।
- जिन लोगों का वजन अधिक है वे यदि नियमित रूप से मुनक्का का सेवन करते हैं तो उनका वजन और अधिक बढ़ सकता है।
- मुनक्का स्वाद में मीठा होता है इसलिए अधिक मात्रा में इसके सेवन से डायबिटीज, ह्रदय रोग और फैटी लीवर की समस्या हो सकती है।
- मुनक्का को अधिक मात्र में खाने से हमेशा बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दस्त,उल्टी,बुखार आदि की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।
- यदि आपको जल्दी ही एलर्जी होने की आशंका रहती है तो भी आप मुनक्का का सेवन अधिक मात्रा में न करें।