Pooja Hegde Biography in Hindi | पूजा हेगड़े का जीवन परिचय
कर्नाटक में जन्मी पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भारतीय सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड, तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। पूजा हेगड़े अपनी खूबसूरती के लिए जानी-जाती हैं। साल 2012 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाली पूजा हेगड़े ने अब तक कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी ज्यादातर फ़िल्में साउथ इंडस्ट्री में की हैं।

पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड तथा तमिल के बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड की फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में काम किया था जो एक हास्य फिल्म थी। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया। पूजा हेगड़े का परिवार कर्नाटक राज्य का मूल निवाशी है। आइये जानते हैं पूजा हेगड़े का जीवन परिचय (Pooja Hegde Biography in Hindi)
पूजा हेगड़े की जीवनी – Pooja Hegde Biography in Hindi
नाम | पूजा हेगड़े |
जन्म | 13 अक्टूबर 1990 |
आयु | 32 वर्ष |
जन्मस्थान | मैंगलोर, कर्नाटक, भारत |
पिता का नाम | मंजुनाथ हेगड़े |
माता का नाम | लता हेगड़े |
भाई | ऋषभ हेगड़े |
वैवाहिक जीवन | अविवाहित |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक इन कॉमर्स |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
व्यवसाय | एक्ट्रेस, माडल |
लोकप्रियता | मिस इंडिया 2nd रनरअप (2010) |
फ़िल्में | मुगामुदी, मुकुंदा, मोहन जोदारो, रंगस्थलम, महर्षि, हाउसफुल 3 आदि |
कुल सम्पत्ति | लगभग 7 मिलियन (51 करोड़) |
पूजा हेगड़े कौन हैं? – Who is Pooja Hegde?
पूजा हेगड़े एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वे साल 2012 से फिल्मों में काम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पूजा हेगड़े ने मिस यूनिवर्स इंडिया और मिस इण्डिया प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन इन प्रतियोगिताओं में पूजा हेगड़े 2nd रनरअप रहीं थीं।
साल 2012 में तेलुगु फिल्म ‘मुगामुदी’ से उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। पूजा हेगड़े ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2016 में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘मोहनजोदड़ों’ से की थी। फिल्म ज्यादा नहीं चली थी लेकिन उनके काम को खूब सराहना मिली थी। Also Read : Sanjana Sanghi Biography in Hindi | संजना संघी का जीवन परिचय
पूजा हेगड़े का फ़िल्मी करियर 10 साल का ही है लेकिन उनकी सफलता अन्य फिल्म अभिनेत्रियों से कम नहीं हैं। पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री में काम करने वाली सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
पूजा हेगड़े जन्म और माता-पिता – Pooja Hegde Birthdate and Mother- Father
पूजा हेगड़े का जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में 13 अक्टूबर 1990 को हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता और उनका एक भाई है। पूजा हेगड़े के पिता का नाम मंजुनाथ हेगड़े और माता का नाम लता हेगड़े हैं। इनके पिता एक सरकारी वकील हैं और माता गृहणी हैं। उनके भाई का नाम ऋषभ हेगड़े हैं, वह वर्तमान में एक आर्थोपैडिक डॉक्टर हैं। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी नामक स्थान का निवासी है।
पूजा हेगड़े की शिक्षा – Pooja Hegde Education
पूजा हेगड़े ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मैंगलोर से पूरी की। उनकी भाषा प्रमुख रूप से तुलु है। लेकिन उन्हें हिंदी, कन्नड़, अंगेजी, तमिल आदि भाषाएँ आती हैं। वे इन भाषाओँ में बड़ी आराम से बोल सकती हैं और समझ भी सकती हैं। पूजा ने एमके कॉलेज से कॉमर्स में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। पूजा हेगड़े को पढाई के साथ-साथ नृत्य, नाटक आदि में बड़ी रूचि थी। इस कारण से उन्होंने नृत्य सीखा वे भारत नाट्यम में पारंगत अभिनेत्री हैं।
पूजा हेगड़े का करियर – Pooja Hegde Career
पूजा हेगड़े को बचपन से ही एक्टिंग का सौक था। वे स्कूल और कालेज के दिनों से ही प्रतियोगिताओं में भाग लिया करती थीं। पूजा हेगड़े बहुत सुन्दर हैं इस कारण से वे समय-समय पर ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी भाग लेती थीं। साल 2009 में उन्होंने मिस इण्डिया प्रतियोगिता में भाग लिया। लेकिन उन्हें इसमें कामयाबी हासिल नहीं हुई और वे बाहर हो गईं। पूजा हेगड़े ने साल 2009 में ही मिस इण्डिया टैलेंटेड का अवार्ड जीता भी था। साल 2010 में पूजा हेगड़े ने मिल यूनिवर्स इण्डिया में भाग लिया और वे इस प्रतियोगिता में सेकेण्ड रनरअप रहीं। पूजा हेगड़े की सुन्दरता और उनके खूबसूरत बालों के लिए उन्हें मिस इण्डिया साउथ ग्लैमरस हेयर 2010 का अवार्ड भी मिला।
पूजा हेगड़े का फ़िल्मी करियर – Pooja Hegde Wikipedia in Hindi
पूजा हेगड़े ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2012 में आई तमिल फिल्म ‘मुगामुदी’ से की। इसके बाद उन्होंने इसी साल तेलुगु इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाया और उन्होंने ‘ओका लैला कोसम’ फिल्म में काम किया। इस फिल में काम करने के लिए उन्होंने तेलुगु भाषा सीखी। वे इस फिल्म में लीड रोल में नज़र आयीं थीं। इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। जिसके कारण उन्हें साउथ के फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए भी चुना गया था।
पूजा हेगड़े ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ से की। इस फिल्म में वे बॉलीवुड सुपरस्टार और मोस्ट हैण्डसम एक्टर ऋतिक रोशन के साथ नज़र आयीं। यह फिल्म ज्यादा नहीं चली लेकिन पूजा हेगड़े बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरे देश में जानी-जाने लगीं। अब तक उनके बहुत से फैन्स पूरी दुनिया में हो चुके थे। पूजा हेगड़े को लोग उनके लुक्स के लिए काफी पसंद करते हैं।
स्माइली फेस और खूबसूरत बालों की वजह से वे और ज्यादा पसंद की जाती हैं। कहा जाता है कि मोहन जोदाड़ों फिल्म के लिए डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की पत्नी ने पूजा हेगड़े को नाम सजेस्ट किया था क्योंकि उन्होंने पूजा हेगड़े को एक एड में देखा था। पूजा हेगड़े ने बहुत से बड़े सुपर स्टार्स के साथ काम किया है।
पूजा हेगड़े अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म में वे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ नज़र आने वाली हैं।
पूजा हेगड़े की फ़िल्में – Pooja Hegde Movies
मुगामुदी (तमिल)
ओका लैला कोसम (तेलुगु)
मुकुंदा (तमिल)
मोहन जोदड़ों (हिंदी)
दुवदा जगन्नाथम (तेलुगु)
रंगस्थलम (तेलुगु)
साक्षीम (तेलुगु)
अरविंदा समीथा वीरा (तेलुगु)
राघवा (तेलुगु)
महर्षि (तेलुगु)
गड्डालकोंडा गणेश (तेलुगु)
हाउस फुल 3 (हिंदी)
अला वैकुंठपुरमलो (तेलुगु)
मोस्ट एलिजिबल बैचलर (तेलुगु)
राधे श्याम (तेलुगु, हिंदी)
बीस्ट (तमिल)
आचार्य (तेलुगु)
सर्कस (हिंदी)
किसी का भाई किसी की जान (हिंदी)
पूजा हेगड़े को मिले पुरस्कार – Pooja Hegde Awards
2013 अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साउथ
2015 62वां फिल्म फेयर अवार्ड
2016 स्टारडस्ट अवार्ड
2017 बेस्ट स्क्ट्रेस जी तेलुगु गोल्डन अवार्ड्स
2019 66वां फिल्म फेयर पुरस्कार
2020 9वां दक्षिण भारतीय अन्तरर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
2021 10वां अन्तरर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
पूजा हेगड़े की कुल सम्पत्ति – Pooja Hegde Net Worth
पूजा हेगड़े की कुल सम्पत्ति लगभग 7 मिलियन (51 करोड़) है। वे साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। पूजा हेगड़े अपनी एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रूपये फीस लेती हैं।
FAQ’s
पूजा हेगड़े का जन्म कब हुआ था?
13 अक्टूबर 1990
पूजा हेगड़े के पिता का नाम क्या है?
मंजुनाथ हेगड़े
पूजा हेगड़े की पहली फिल्म कौन सी है?
मुगामुदी (तमिल)