ProfileFeaturedUttar Pradesh

Raghuraj Singh Shakya Biography in Hindi | रघुराज सिंह शाक्य का जीवन परिचय

रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता हैं। रघुराज शाक्य दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके पहले वे शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में रघुराज शाक्य मंत्री भी रह चुके हैं।

Raghuraj Singh Shakya Biography in Hindi

उन्होंने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली थी। रघुराज सिंह शाक्य को भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में उमीदवार बनाया है। आइये जानते हैं रघुराज सिंह शाक्य का जीवन परिचय (Raghuraj Singh Shakya Biography in Hindi)…

रघुराज सिंह शाक्य की जीवनी – Raghuraj Singh Shakya Biography in Hindi

नामरघुराज सिंह शाक्य
जन्म01 जुलाई 1968
आयु54 वर्ष
जन्म स्थानधौलपुर खेड़ा, इटावा  
पिता का नामपतिराम शाक्य
माता का नामरामवती शाक्य
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह की तारीख़09 मई 1998
पत्नी का नामसीमा सिंह शाक्य
पुत्र पीयूष राज शाक्य, आयुष राज शाक्य
शैक्षिक योग्यताएम. कॉम
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायराजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, कृषक सलाहकार
राजनैतिक दलभारतीय जनता पार्टी
पदउम्मीदवार (मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022)
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

रघुराज सिंह शाक्य कौन हैं? – Who is Raghuraj Shakya Wikipedia in Hindi

रघुराज सिंह शाक्य वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं। वे इटावा सदर सीट से साल 2012 में विधायक चुने गए थे। इससे पहले वे दो बार सांसद भी रह चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी पार्टी के साथ की थी लेकिन साल 2017 में समाजवादी पार्टी में आपसी कलह होने के कारण उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था।

रघुराज सिंह शाक्य जन्म और माता-पिता – Raghuraj Singh Shakya Birth & Mother-Father

रघुराज सिंह शाक्य का जन्म 01 जुलाई 1968 को धौलपुर खेरा, इटावा में हुआ था। इसके पिता का नाम पतिराम शाक्य और माता का नाम रामवती शाक्य है। इनके पिता सांसद रह चुके हैं तथा माता गृहिणी हैं। इनका प्रारम्भिक जीवन इटावा में ही बीता।

रघुराज सिंह शाक्य की शिक्षा – Education

रघुराज सिंह शाक्य ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा इटावा से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एम कॉम की डिग्री आगरा विश्वविद्यालय शिकोहाबाद आगरा से प्राप्त की है।

रघुराज सिंह शाक्य का वैवाहिक जीवन – Married Life

रघुराज सिंह शाक्य का विवाह सीमा सिंह शाक्य के साथ 09 मई 1998 को हुआ था। रघुराज सिंह शाक्य और सीमा शाक्य के दो पुत्र पीयूष राज शाक्य और आयुष राज शाक्य हैं।

Raghuraj Singh Shakya Biography in Hindi

रघुराज सिंह शाक्य का राजनैतिक जीवन – Raghuraj Singh Shakya Political Life

रघुराज सिंह शाक्य ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने साल 1999 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2004 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। रघुराज सिंह शाक्य ने सपा सरकार में कई पदों पर कार्य किया। इसके बार साल 2012 में इटावा सदर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। साल  2017 तक सदर सीट से विधायक रहे और सपा सरकार में मंत्री भी रहे।

Raghuraj Singh Shakya Biography in Hindi

साल 2017 में पारिवारिक मतभेद को देखते हुए इन्होने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। कुछ समय बाद वे शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा में सम्मिलित हुए और प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सम्भाला। साल 2022 में उन्होने प्रसपा छोडकर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।

मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी

बीते कुल दिन पहले सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। वे मैनपुरी से सांसद थे। उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव 5 दिसम्बर को हुआ। इस सीट पर रघुराज सिंह शाक्य को भाजपा ने उप-चुनाव का प्रत्याशी घोषिट किया था। वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव के खिलाफ चुनाव लड़े। लेकिन रघुराज सिंह शाक्य इस चुनाव में जीत नहीं हासिल कर सकें। वे सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव से करीब 2.88 लाख वोटों से हार गये।

FAQ’s   

रघुराज सिंह शाक्य का जन्म कब हुआ था?

01 जुलाई 1968

रघुराज सिंह शाक्य के पिता का नाम क्या है?

पतिराम शाक्य  

मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किसे बनाया गया?

रघुराज सिंह शाक्य

रघुराज सिंह शाक्य कितनी बाद संसद रहे हैं?

2 बार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी