Raj Anadkat Biography in Hindi | राज अनादकट का जीवन परिचय
Raj Anadkat Biography in Hindi : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का नाम तो सभी ने सुना है। इस शो में काम करने वाले टीवी एक्टर्स को कौन नहीं जानता। राज अनादकट यह नाम आप में से कई लोगों ने शायद न सुना हो लेकिन तारक मेहता शो देखने वाला कोई भी शख्स ऐसा नहीं होगा जो टप्पू को नहीं जानता हो। जी हाँ टप्पू का असली नाम ही राज अनादकट है। राज अनादकट ने साल 2016 से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

साल 2017 में उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का मौका मिला। इस शो से राज अनादकट को दौलत और शोहरत सब कुछ दिलाया। अब खबर आ रही है कि टप्पू यानी की राज अनादकट ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया है। आइये जानते हैं राज अनादकट का जीवन परिचय…
राज अनादकट की जीवनी – Raj Anadkat Biography in Hindi
नाम | राज अनादकट |
निक नेम | राज, टप्पू |
जन्म | 07 नवम्बर 1996 |
आयु | 26 वर्ष |
जन्म स्थान | मुंबई महाराष्ट्र |
पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
माता का नाम | ज्ञात नहीं |
भाई बहन | ज्ञात नहीं |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
अफेयर्स | मुनमुन दत्ता |
शैक्षिक योग्यता | पत्रकारिता में स्नातक |
धर्म | हिन्दू |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
टीवी सीरियल्स | एक रिश्ता साझेदारी का 2016, तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2017 |
राज अनादकट जन्म और शिक्षा – Raj Anadkat Wikipedia in Hindi
राज अनादकट का जन्म 07 नवम्बर 1996 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। राज ने अपना बचपन मुंबई में ही व्यतीत किया। उनके परिवार में उनके माता पिता और एक बहन है। राज ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई से ही प्राप्त की। इसके बाद राज अनादकट ने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। Also Read – Abdu Rozik Biography In Hindi | अब्दू रोजिक का जीवन परिचय
राज अनादकट का करियर – Career
राज अनादकट को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। राज ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद साल 2016 से अपने करियर की शुरुआत की। राज ने साल 2016 में टीवी शो एक रिश्ता साझेदारी का से अभिनय की शुरुआत की।

इसके बाद साल 2017 में भव्य गाँधी के शो छोड़ने के बाद राज अनादकट को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू के रोल के लिए लिया गया। तबसे राज आनादकट इस शो का हिस्सा हैं। Also Read – Raju Srivastava Biography in Hindi | राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय
राज अनादकट को इस शो से काफी नाम और पैसा मिला साथ ही उन्हें फैन्स का प्यार भी भरपूर मिला। लेकिन अब खबर है कि राज अनादकट ने इस शो को अलविदा कह दिया है। दरअसल राज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के ख़त्म होने की बात कही है। Also Read – Shailesh Lodha Biography in Hindi | शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय
राज अनादकट अफेयर्स – Raj Anadkat Girlfriends (Affairs)

राज अनादकट के अफेयर्स की चर्चा अक्सर ही सोशल मीडिया और न्यूज़ में बनी रहती है। राज अनादकट को अक्सर ही एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ देखा गया और दोनों के अफेयर्स की ख़बरें भी आयीं लेकिन इस बारे में अब तक दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।