NationalProfile

Rajendra Singh Gudha Biography in Hindi | राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जीवन परिचय

Rajendra Gudha : राजस्थान के उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक राजेंद्र गुढ़ा राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री हैं। राजेंद्र गुढ़ा हमेशा अपनी आक्रामक कार्यशैली के लिए चर्चा में रहते हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं। वह कई बार बसपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। वह बसपा पर लगाये अपने आरोपों की वजह से चर्चा में रहे थे।

Rajendra Gudha

इन दिनों राजस्थान सरकार में चल रहे बदलावों के बीच राजेंद्र सिंह गुढ़ा का नाम एक बार फिर चर्चा में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले हैं। इस कारण से राजस्थान में नया मुख्यमंत्री चुना जाना है। ऐसे में राजेंद्र सिंह गुढ़ा का नाम राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री बनने वाले लोगों में शामिल है। आइये जानते हैं राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) का जीवन परिचय (Rajendra Gudha Biography in Hindi)…

राजेंद्र गुढ़ा की जीवनी – Rajendra Gudha Wikipedia in Hindi

नामराजेंद्र सिंह गुढ़ा
जन्म की तारीख19 जुलाई 1968
जन्म स्थानपीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्‍थान
उम्र54 वर्ष
पिता का नाममाधो सिंह
माता का नामज्ञात नहीं
भाईरणवीर सिंह गुढ़ा
वैवाहिक स्थितविवाहित
पत्नी का नामनिशा कंवर
बच्चेशिवम गुढ़ा
शैक्षिक योग्यता12वीं पास 
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशाराजनीति
पदसैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री राजस्थान सरकार
राजनैतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
संपत्तिलगभग 94 लाख रूपये

राजेंद्र सिंह गुढ़ा कौन हैं – Who is Rajendra Singh Gudha

राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री हैं। वह राजस्थान की उदयपुरवाटी विधानसभा से विधायक हैं। राजेंद्र गुढ़ा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बहुत ही करीबी माने जाते हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस पार्टी में बसपा के विधायकों को सम्मिलित कराया। इस कारण से इन्हें राजस्थान कांग्रेस पार्टी में सम्मानजनक दर्जा प्राप्त है।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा जन्म और माता-पिता – Rajendra Singh Gudha Birth and Mother Father  

राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) का जन्म 19 जुलाई 1968 को राजस्थान के पीलीबंगा, हनुमानगढ़ में हुआ था। इनके पिता का नाम माधो सिंह है। इनके परिवार में इनके 12 भाई हैं। इन्होंने 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। अपने लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले गुढ़ा बचपन से ही राजनीति में जाने का शौक रखते थे। राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) के भाई रणवीर सिंह भी पहले राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष और बाद में 2003 में लोकजनशक्ति पार्टी से विधायक बने।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा पत्नी और बच्चे – Rajendra Singh Gudha wife and Children

राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Gudha) का विवाह निशा कंवर के साथ हुआ। इनकी पत्नी डेयरी उद्योग चलाती हैं। इनका एक बेटा भी है। जिसका नाम शिवम सिंह गुढ़ा है। इनका बेटा इनकी ही तरह राजनीति से जुड़ा हुआ है। वह इनके राजनैतिक कार्यों में इनकी सहायता करता है तथा अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करता है।

Also Read – Ashok Gehlot Biography in Hindi | अशोक गहलोत का जीवन परिचय

राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजनैतिक जीवन – Rajendra Singh Gudha Political Career  

अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) ने सबसे पहले 2008 में राजनीती में कदम रखा। गुढ़ा ने 2008 में बसपा के टिकट पर कांग्रेस के विजेंद्र सिंह और भाजपा के मदनलाल सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ा और करीब 8 हजार वोटों से जीत भी हांसिल की। 2008 में बसपा से चुनाव जीतने के बाद इन्होंने बहुजन समाज पार्टी को छोडकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

साल 2013 में राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राजेंद्र गुढ़ा को उनकी सीट उदयपुरवाटी से उम्मीदवार पद पर खड़ा किया। लेकिन इस बार ये चुनाव हार गये, जिस कारण से कांग्रेस पार्टी ने इनका टिकट काट दिया।

Rajendra Gudha

इसके बाद एक बार फिर 2008 की तरह बसपा ने इन्हे पार्टी में आने का एक और मौका दिया। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने इस ऑफर को अपना लिया।जिसके बाद बसपा ने इन्हें एक बार फिर टिकट देकर उदयपुरवाटी की सीट पर उम्मीदवार बनाया। इस बार इनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार शुभकरण चौधरी और कांग्रेस के भगवान राम सैनी से था। इस त्रिकोणीय चुनाव में राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने जीत हांसिल की।

चुनाव जीतने के बाद यह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस की गहलोत सरकार ने इन्हें राजयमंत्री बना दिया। राजेंद्र सिंह गुढ़ा राजस्थान की वतमान सरकार में सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री हैं। वह वर्तमान में उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।

Also Read – Sachin Pilot Biography in Hindi | सचिन पायलट का जीवन परिचय

राजेंद्र सिंह गुढ़ा विवाद – Rajendra Singh Gudha Controversy

राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बसपा छोड़ने के बाद बसपा पर बड़े आरोप लगाये। गुढ़ा ने बसपा के खिलाफ बयान दिया था, जिसमे इन्होंने कहा कि “बसपा पैसे लेकर टिकट देती है, पार्टी परचून है”। इसके बाद इन्होने बसपा में इनके साथी रहे विधायकों और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में सम्मिलित कराया।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा कुल सम्पत्ति – Rajendra Singh  Gudha Net Worth

साल 2018 चुनाव के दौरान दिए गये हलफनामे में इन्होंने अपनी कुल सम्पत्ति लगभग 94 लाख रूपये बताई थी।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा का जन्म कब हुआ?

19 जुलाई 1968

राजेंद्र सिंह गुढ़ा के पिता का नाम क्या है?

माधो सिंह

राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहली बार विधायक कब बने?

2008 में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी