Sajid Khan Biography in Hindi | साजिद खान का जीवन परिचय
साजिद खान (Sajid Khan) भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। साजिद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर फ़िल्मकार के रूप में चर्चित हैं। फ़िल्मकार के साथ ही वह एक अच्छे कोरियोग्राफर भी हैं। साजिद खान ने 8-10 फिल्मों का निर्माण किया है। जिनमे से कुछ फ़िल्में तो सुपरहिट रही लेकिन तीन फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। साजिद मशहूर फ़िल्म निर्देशक फराह खान के भाई हैं। बता दें 2022 में कलर्स पर धूम मचा रहे ‘बिग बॉस 16’ के घर में साजिद की इंट्री हो चुकी है। आइये जानते हैं साजिद खान का जीवन परिचय (Sajid Khan Biography in Hindi)…

साजिद खान की जीवनी – Sajid Khan Biography In Hindi
पूरा नाम | साजिद खान |
जन्मतिथि | 23 नवम्बर 1970 |
जन्मस्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र, इंडिया |
आयु | 52 |
शिक्षा | स्नातक |
राष्ट्रीयता | राष्ट्रीयता |
धर्म | इस्लाम |
माता का नाम | मेनका ईरानी |
पिता का नाम | कामरान खान |
बहन | फरहान खान(फ़िल्म निर्देशक) |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड | जैकलीन फर्नांडिस |
पेशा | फिल्म निर्माता |
फिल्म | बॉलीवुड: कुंवारा बाप(1974), छोरी मेरा नाम(1975), गोलमाल(1979), हिम्मतवाला(1983) हॉलीवुड: डक सूप(1933), हॉफ टिकेट (1962) |
साजिद खान कौन हैं – Who is Sajid Khan
साजिद खान (Sajid Khan) भारतीय एक्टर और गायक हैं। साजिद खान बॉलीवुड के पूर्व फिल्म निर्माता कामरान खान के बेटे हैं। साजिद खान एक अच्छे एक्टर के साथ ही साथ अच्छे फ़िल्म निर्माता भी हैं। इतना ही नही वह एक मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं। साजिद ने टीवी एक्टर, फिल्म एक्टर और डारेक्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
साजिद खान का जन्म और जन्म स्थान – Sajid Khan birth and birthplace In Hindi
साजिद खान (Sajid Khan) का जन्म 23 नवम्बर 1970 में मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। साजिद खान का बचपन काफी चुनौतियों भरा रहा। जब वह मात्र 6 वर्ष के थे तब उनके माता-पिता का तलाक़ हो गया था। उनके पिता एक बड़े फ़िल्मकार थे लेकिन जब तक साजिद का जन्म हुआ तब तक उनके पिता की संपत्ति खत्म हो चुकी थी। इसके बाद उनके पिता कामरान खान को शराब की लत ऐसी लगी कि उनका लिवर खराब हो गया और उनकी मृत्यु हो गई। 14 साल की उम्र में साजिद खान के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता की मौत के बाद उनकी बड़ी बहन फराह खान ने उनको संभाला।
साजिद खान के माता-पिता – Sajid Khan Mother-Father In Hindi
साजिद खान (Sajid Khan) की माता का नाम मेनका ईरानी था और पिता का नाम कामरान खान था। उनके पिता एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर थे। साजिद ने चलना ही सीखा था कि उनके माता- पिता की राह अलग हो गई थी। उनका पूरा बचपन माता-पिता के बगैर ही गुजरा। पिता का साया भी उनके सिर पर ज्यादा दिनों तक नही रहा। साजिद 14 साल के ही थे जब उनके पिता की मौत हो गयी।
साजिद खान की शिक्षा – Sajid Khan Education In Hindi
फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनेकजी कपूर स्कूल मुम्बई से पूरी की। मुम्बई के मीठीबाई कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। बताया जाता है कि साजिद के बचपन में पिता की मौत का इतना बुरा असर पड़ा की वह हाईस्कूल में तीन बार फेल हुए। पैसे की तंगी के चलते महज 16 साल की उम्र से ही पार्टीज और इवेंट्स में डीजे का काम करना शुरू कर दिया था।
साजिद खान का करियर – Sajid Khan Career In Hindi
साजिद (Sajid Khan) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्देशन से की, साजिद खान ने सबसे पहले ‘डरना जरुरी है’ फिल्म को निर्देशित किया था। बाद में उन्होंने हे बेबी, हॉउस फुल, हॉउसफुल 2, हिम्मतवाला, हमशक्ल जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई। एक्सपर्ट्स बतातें हैं कि उनकी कुछ फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रहीं।

बताया जाता है कि भाईजान यानी सलमान खान साजिद के बहुत क़रीबी माने जाते हैं। 2018 में जब साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा रहे थे तब उनकी बहन फराह खान ने कहा था कि उनके भाई पर लगाए गये आरोप गलत हैं। सोशल मीडिया पर उनके साथ अच्छा नही हुआ।
Also Read – जानिए कौन हैं सुम्बुल तौकीर खान, जो ‘बिग बॉस 16’ में सबके दांत करेंगी खट्टे
यौन उत्पीड़न का लगा था आरोप – Sajid Khan #MeToo Controversy
साल 2017 और 2018 में #MeToo कैंपेन छिड़ा था। इस कैंपेन के जरिये कई लोगों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपियों का काला चिट्ठा दुनियां के सामने रखा। जिसमें कई बड़े नाम सामने आए। इन नामों में साजिद खान का भी नाम शामिल था, साजिद पर एक नही, दो नही बल्कि नौ महिलाओं ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे। इन आरोपों के बाद साजिद ने लाइमलाइट से दूरी बना ली।
सालों बाद एक बार फिर साजिद खान ‘बिग बॉस 16’ के जाइए टीवी स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं। जहां एक तरफ साजिद खान को फिर से पर्दे पर देखकर उनके फैंस खुश नज़र आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यौन उत्पीड़न की कहानियों की चिंगारी भड़क चुकी है। साल 2018 में साजिद पर #MeToo मूवमेंट के दौरान आरोप लगे थे। साजिद पर मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा अभिनेत्रियों के साथ-साथ पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने भी यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाया थे। इन आरोपों के बाद फिल्म एसोसिएशन ने साजिद खान पर बैन लगा दिया था। साजिद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से बे-बुनियाद बताया था।
बिग बॉस में इंट्री के साथ लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ‘बिग बॉस16’ में साजिद की इंट्री के लिए लोग कलर्स को भी कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि साजिद जैसे शख्स को बिग बॉस के घर में नही बल्कि जेल में होना चाहिए। इस स्टेज पर साजिद का होना बेहद ही शर्मनाक है। इन प्रतिक्रियाओं के बाद अब देखना यह होगा कि वह अपने खिलाफ आरोपों पर दुनियां के सामने किस तरह के तथ्य पेश करते हैं या चुप्पी साधे रहते हैं। क्या साजिद बिग बॉस के घर से फिर से सबके दिल में अपनी जगह बना पाएंगे या नही।
Also Read – Kili Paul Biography In Hindi | किली पॉल का जीवन परिचय
फिल्म निर्देशक फराह खान के भाई हैं साजिद
साजिद की बहन भी एक मशहूर फ़िल्म निर्देशक हैं। साजिद खान और फराह खान दोनों ने अपनी आंखों के सामने पिता को दम तोड़ते देखा था। दोनों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा था। साजिद उस वक्त केवल 14 साल के थे। बहन फराह ने ही उनको संभाला। घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए फराह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया।

जैकलीन फर्नांडिस को किया डेट
साजिद खान और जैकलीन फर्नांडिस की नजदीकियां हाउसफुल 2 के स्टेज से शुरू हुई थीं। धीरे-धीरे दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थीं। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि सजिद जैकलीन को लेकर काफी पॉजेसिव थे। वह एक्ट्रेस को लेकर प्रोटेक्टिव हो गए थे। वह उनके किरदार से लेकर उनके ड्रेस पर भी पाबंद लगाना चाहते थे।

साजिद ने जैकलीन को किसी भी फिल्म में बोल्ड सीन या किसिंग सीन देने से मना कर दिया था। जैकलीन को साजिद का इस तरह का बर्ताव पसंद नही आया। फिर धीरे-धीरे दोनों के रिलेशन में दिक्कते आने लगीं और देखते ही देखते एक दिन दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया।
भाईजान और अजय देवगन के क़रीबी हैं
ऐसा माना जाता है कि साजिद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे क़रीबी हैं। शायद इसलिए ही ‘बिग बॉस 16 में साजिद की इंट्री के बाद जब उनके खिलाफ़ आन्दोलन शुरू हुआ तो सलमान ने किसी भी तरह से साजिद की कंट्रोवर्सी की बात नही की। अजय देवगन के बारे में अगर बात करें तो साजिद और अजय दोनों बचपन के दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में साजिद ने बताया की अजय देवगन उनके खाने-पीने और सिगरेट का खर्चा उठाया करते थे।
FAQ’s
साजिद खान के पिता क्या थे?
फिल्म निर्माता
साजिद खान पर किस तरह का आरोप था?
यौन उत्पीड़न
साजिद 10वीं में कितनी बार फेल हुए?
3 बार
साजिद की गर्लफ्रेंड कौन थीं?
जैकलीन फर्नांडिस