ProfileFeaturedSports

Sania Mirza Biography in Hindi | सानिया मिर्जा का जीवन परिचय

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में मशहूर हैं। उन्हें भारतीय टेनिस स्टार कहा जाता है। मुम्बई में जन्मी सानिया मिर्जा ने साल 1999 में पहली बार विश्व जूनियर टेनिस चैंपियनशिप खेला। यहीं से उनके अन्तेर्राष्ट्रीय टेनिस करियर की शुरुआत हुई। सानिया मिर्जा ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारत के लिए टेनिस का प्रतिनिधित्व किया। इस बीच उन्होंने बहुत से सिंगल्स और डबल्स में भाग लिया और जीत भी हासिल की।

Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया मिर्जा को खेलों में उनके योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री अवार्ड्स भी दिए गये। साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से शादी कर ली थी। उन्हें अपनी शादी को लेकर बहुत से विवादों का भी सामना करना पड़ा। सानिया मिर्जा नवगठित राज्य तेलंगाना की ब्रांड अम्बेस्डर भी हैं। आइये जानते हैं सानिया मिर्जा का जीवन परिचय (Sania Mirza Biography in Hindi)…

सानिया मिर्जा की जीवनी – Sania Mirza Biography in Hindi

नामसानिया मिर्जा मलिक (विवाह से पूर्व सानिया मिर्ज़ा)
निक नेमसानिया, सैम
जन्म15 नवम्बर 1986
आयु36 वर्ष
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
पिता का नामइमरान मिर्जा
माता का नामनसीमा मिर्ज़ा
बहनअनम मिर्जा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह की तारीख12 अप्रैल 2010
पति का नामशोएब मलिक
बच्चेइजहान मिर्जा मलिक
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मइस्लाम
शैक्षिक योग्यतास्नातक
पेशाटेनिस खिलाड़ी
खेल का नामटेनिस
सम्मानअर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री, राजीव गाँधी खेल रत्न, पद्म भूषण
कुल सम्पत्तिकरीब 25 मिलियन डॉलर (184 करोड़ रूपये)

सानिया मिर्ज़ा कौन हैं? – Who is Sania Mirza

सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया मिर्ज़ा अपने खेल और अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में जानी जाती हैं। सानिया ने बचपन से टेनिस खिलाड़ी बनने के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया था। सानिया मिर्ज़ा ने भारत सहित तमाम अन्य देशों में टेनिस प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक अपने नाम किये।

सानिया मिर्ज़ा को खेलों में उनके योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च खेल अवार्ड अर्जुन अवार्ड से साल 2004 में सम्मानित किया गया। इसके बाद सानिया मिर्ज़ा को पद्मश्री, पद्म भूषण, राजीव गाँधी खेल रत्न आदि कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। सानिया मिर्ज़ा पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी शोएब मालिक की पत्नी हैं।

सानिया मिर्जा का जन्म और माता-पिता – Sania Mirza Birth & Mother-Father

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 15 नवम्बर 1986 को हुआ था। उनके परिवार में उनके माता- पिता और एक छोटी बहन है। सानिया मिर्जा के पिता का नाम इमरान मिर्जा और माता का नाम नसीमा मिर्ज़ा है। उनके पिता एक खेल पत्रकार के तौर पर काम करते हैं। उनकी माँ मुंबई में एक प्रिंटिंग के बिजनेस में काम करती थीं। सानिया मिर्ज़ा का परिवार उनके जन्म के कुछ समय बाद ही हैदराबाद आकर बस गया। यहीं पर उनके पिता ने भी प्रिंटिंग का बिजनेस कर लिया। उनकी बहन का नाम अनम मिर्जा है। सानिया मिर्ज़ा का बचपन हैदराबाद में ही बीता।

सानिया मिर्ज़ा की शिक्षा – Sania Mirza Education

सानिया मिर्ज़ा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हैदराबाद के नासर स्कूल से प्राप्त की। अपनी स्कूली शिक्षा के साथ ही सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस शिक्षा भी प्रारम्भ कर दिया था। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही टेनिस की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। सानिया ने टेनिस का प्रारम्भिक प्रशिक्षण निजाम क्लब से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने टेनिस की ट्रेनिंग सी.के. भूपति से प्राप्त की। उन्होंने इन्हें टेनिस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी।

इसके बाद सानिया मिर्ज़ा ने टेनिस अकादमी सिकंदरा से प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने टेनिस की ट्रेनिंग प्रसिद्द खिलाड़ी रोजर एंडरसन से प्राप्त की। सानिया मिर्जा ने सेंट मैरी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही सानिया ने साल 2008 में एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट चेन्नई से अपनी डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। Also Read – Saikhom Mirabai Chanu ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

सानिया मिर्जा का करियर – Sania Mirza Tennis Career

सानिया मिर्जा भारत की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्द हैं। सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में 6 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। सानिया मिर्जा अपने करियर में टेनिस की सिंगल और डबल दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रही हैं। उन्होंने 1999 में जकार्ता में पहला विश्व जूनियर चैम्पियनशिप जीता। साल 2003 में सानिया ने विंबलडन चैम्पियनशिप गर्ल्स डबल्स का ख़िताब जीता।

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय

2002 में सानिया ने एशियाई खेलों में लिंडर पेस के साथ मिक्स युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। साल 2003 में एफ्रो एशियाई खेलों में 4 स्वर्ण पदक जीते जिसके बाद साल 2004 में इन्होने 6 आईटीएफ एकल खिताब जीते। सानिया मिर्जा ने साल 2005 में आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम के तीसरे और लगातार चौथे राउंड में पहुंची और टेनिस के खिलाडी के तौर पर अपना नाम रौशन किया। साल 2006 में सानिया ने आस्ट्रेलिया ओपन में डबल ख़िताब अपने नाम किया।

इसके बाद सानिया मिर्जा ने एशियाई खेलों में मिश्रित डबल्स में गोल्ड पदक अपने नाम किया। महिला सिंगल्स में रजत पदक भी जीती। साल 2007 में सानिया ने सिंगल रैंकिंग में विश्व में 27वें नंबर पर अपनी जगह बना ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 21 आईटीएफ खिताब अपने नाम किये। साल 2009 में सानिया मिर्जा ने एक बाद फिर महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल्स में ग्रैंड स्लैम का ख़िताब अपने नाम किया। साल 2011 में वे फ़ाइनल में पहुंची। सानिया मिर्ज़ा का टेनिस का सफ़र लगातार चलता रहा। उन्होंने तमाम पदक और मेडल्स अपने नाम किये। Also Read – श्रेयसी सिंह जीवन परिचय | Shreyasi Singh biography in Hindi

सानिया मिर्जा का वैवाहिक जीवन – Sania Mirza Married Life

सानिया मिर्जा का विवाह उनके बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा के साथ तय हुआ था। उनकी सगाई भी हो गई लेकिन 3 साल के रिश्ते के बाद भी उनकी सगाई टूट गई। आधिकारिक तौर पर सानिया मिर्जा ने मिडिया को बताया कि वे दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं लेकिन जीवन साथी नहीं बन सकते हैं। इसके बाद दोनों अलग हो गये। इसके बाद सानिया मिर्जा आस्ट्रेलिया में पहली बार पाकिस्तानी क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से मिलीं।

Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया मिर्जा को शोएब मलिक पसंद आ गये दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन शोएब मलिक पाकिस्तानी थे इसलिए दोनों शादी को लेकर काफी परेशान थे। लेकिन बहुत सी कठिनाइयों के बाद भी सानिया मिर्जा और शोएब मालिक ने 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में शादी कर ली। दोनों को इस शादी को लेकर बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बेटा भी है जिसक नाम इजहान मिर्जा है। Also Read – Hima Das Biography : जानिए कौन हैं हिमा दास? जिन्होंने भारत को दिलाए कई गोल्ड

सानिया मिर्जा को मिले पुरस्कार – Sania Mirza Award’s

  • अर्जुन अवार्ड (2004)
  • पद्मश्री अवार्ड (2006)
  • डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ़ द इयर का (2005)
  • राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड (2015)
  • पद्म भूषण अवार्ड (2016)
Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया मिर्ज़ा के विवाद – Sania Mirza Controversies

सानिया मिर्ज़ा का नाम अक्सर विवादों में बना रहता है आइये जानते हैं सानिया मिर्जा के कुछ प्रमुख विवाद :-

  • सानिया मिर्ज़ा भारतीय खिलाडियों के साथ डबल्स खेलने को मना करने पर विवादों में रहीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने महेश भूपति और लिंडर पेस के साथ डबल्स खेला भी था।
  • सानिया मिर्जा साल 2008 में तिरेंगे को पैर से छूने के लिए भी विवादों में आयीं। इस वजह से उन पर केस भी चला था।
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी को लेकर भी सानिया मिर्जा विवादों ने रहीं। उन्हें कई बाद कथित तौर पर ‘पाकिस्तानी बहू’ भी कहा गया।  
  • उनकी छोटी स्कर्ट को लेकर मुस्मिल समुदाय ने फतवा जारी कर दिया था। लोगों का कहना था की खेलने से आपत्ति नहीं है लेकिन खेलते समय पोशाक का ध्यान रखा जाये।

FAQ’s

सानिया मिर्जा का जन्म कब हुआ था?

15 नवम्बर 1986

सानिया मिर्जा के पिता का नाम क्या है?

इमरान मिर्जा

सानिया मिर्जा का विवाह कब हुआ?

12 अप्रैल 2010

सानिया मिर्जा के पति का नाम क्या है?

शोएब मलिक

सानिया मिर्जा के कितने बच्चे हैं?

एक बेटा (इजहान मिर्जा मलिक)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी