सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) एक सपने की तरह होती है। ये हर किसी को झोली में नहीं आती है। वे बहुत किस्मत वाले होते हैं जो मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी की सवारी करते हैं। ऐसे में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जहां स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से उम्र सीमा बढ़ाए जाने पर हजारों छात्रों को इसका फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में यह घोषणा की है कि भयंकर महामारी कोरोना की वजह से SSC की भर्ती (SSC Recruitment 2022) में काफी देरी हुई थी। लेकिन इस साल जो भी भर्ती निकाली जाएगी उसके लिए उम्मीदवारों की परीक्षा में उम्र की गणना के लिए 1 जनवरी 2022 की डेट तय होगी।
Table of Contents
50 हजार छात्रों को मिलेगा फायदा | Sarkari Naukri 2022
केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे करीब 50 हजार छात्रों को इसका लाभ मिल सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से कई युवाओं की उम्र सीमा एसएससी (SSC Bharti 2022) की परीक्षाओं के लिए समाप्त हो गई थी। इसी को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
Also Read- NHM UP CHO Bharti 2022 : यूपी में निकली बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
आयु सीमा में बदलाव
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र की गिनती टियर-2 एग्जाम के आयोजन के अनुसार 1 अगस्त 2022 या 1 जनवरी 2023 होनी चाहिए थी। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सिविल सेवा परीक्षा (civil services exam) में उम्मीदवारों को दिए जाने वाले अटेम्प्ट और अधिकतम उम्र सीमा में बदलाव करना बिल्कुल भी संभव नहीं है।
इस साल इन पदों पर निकलेगी होगी भर्ती
- एसएससी ट्रांसलेटर (SSC Translator Bharti 2022) के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी।
- दिल्ली पुलिस और CAPF SI bharti 2022 के लिए परीक्षा नवंबर में कराई जाएगी।
- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन 12 अगस्त को जारी किया जाएगा और टियर 1 की परीक्षा नवंबर में होगी।
- CGL 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसके लिए परीक्षा दिसंबर में कराई जाएगी।
- दिल्ली पुलिस MTF bharti 2022 की परीक्षा जनवरी-फरवरी 2023 में कराई जाएगी।
- SSC CHSL 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर को आएगा और परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में होगी।
UPSC उम्मीदवारों को तगड़ा झटका
वही, यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीद्वारों के लिए नाराजगी वाली खबर सामने आई है। सरकार ने उनकी मांगो को खारिज कर दिया है। जबकि इस मामले पर जानकारी देते हुए जितेंद्र सिंह ने बताया कि यूपीएससी में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।