ProfileFeaturedNational

Shashi Tharoor Biography in Hindi | शशि थरूर का जीवन परिचय

शशि थरूर (Shashi Tharoor) कांग्रेस पार्टी के जाने- माने नेता हैं। शशि थरूर मुख्य रूप से केरल राज्य में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं। लन्दन में जन्मे शशि थरूर भारतीय राजनीति जाना- माना चेहरा हैं। वह देश भर के सभी सांसदों में अंगेजी का अच्छा ज्ञान रखने वाले सांसद हैं। शशि थरूर एक अच्छे लेखक भी हैं। उन्होंने कई उपन्यास लिखे हैं, उनके उपन्यास बेस्ट सेलर में रहे हैं। उन्होंने देश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर अपने उपन्यास लिखे हैं।

शशि थरूर बेबाकी से बोलने और बिना डरे किसी भी बात का जवाब देने और अपना पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं। शशि थरूर ने 2009 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और वे सांसद चुने गये। आइये जानते हैं शशि थरूर का जीवन परिचय (Shashi Tharoor Biography in Hindi)…

Shashi Tharoor

शशि थरूर की जीवनी – Shashi Tharoor Biography in Hindi  

नामडॉ. शशि थरूर
जन्म तिथि09 मार्च 1956
आयु66
जन्म स्थानलन्दन इंग्लैंड
पिता का नामचंद्रन थरूर
माता का नामलिली थरूर
बहनस्मिता थरूर, शोभा थरूर – श्रीनिवासन
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामतिलोत्तमा मुखर्जी (Divorce)
क्रिस्टा जाइल्स (Divorce)
सुनंदा पुष्कर (Died)
पुत्रईशान थरूर, कनिष्क थरूर
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
शैक्षिक योग्यताएमए, एमएएलडी, पीएचडी 
व्यवसायराजनेता, लेखक
पदसांसद (तिरुवनंतपुरम) 
राजनैतिक दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कुल सम्पत्तिलगभग 112 करोड़ रूपये (2019)

शशि थरूर कौन हैं? – Who is Shashi Tharoor

शशि थरूर (Shashi Tharoor Wikipedia in Hindi) वर्तमान में केरल राज्य की थिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद हैं। शशि थरूर कांग्रेस के जाने-माने नेताओं में से एक हैं। शशि थरूर केरल राज्य में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं ही साथ ही वे पूरे देश में कांग्रेस के नेता के रूप में प्रसिद्द हैं। शशि थरूर कांग्रेस सरकार में केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने विदेशी मामलों में संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

Shashi Tharoor

शशि थरूर जन्म, माता-पिता – Shashi Tharoor Birth, Mother- Father

शशि थरूर का जन्म इंग्लैंड में एक मलयाली परिवार में 9 मार्च 1956 को हुआ था। इनके पिता का नाम (Shashi Tharoor Father Name) चंद्रन थरूर और माता का नाम (Shashi Tharoor Mother Name) लिली थरूर है। शशि थरूर के पिता अपने काम की वजह से अलग-अलग देशों और शहरों में रहते थे। इसलिए इनका बचपन भी लंदन, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई शहरों में बीता। शशि थरूर के परिवार में इनकी दो बहनें भी हैं जिनका नाम (Shashi Tharoor Sister’s Name) स्मिता थरूर और शोभा थरूर है।

शशि थरूर की शिक्षा – Shashi Tharoor Education

शशि थरूर का बचपन अलग- अलग शहरों में बीता जिस कारण से इन्होने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई के कैम्पियन स्कूल और कलकत्ता के कॉलिजिएट स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद इन्होने अपनी स्नातक की शिक्षा सेंट स्टीफन कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद शशि थरूर (Shashi Tharoor Educational Qualification) ने अमेरिका के द फ्लेचर स्कूल ऑफ़ लॉ एंड डिप्लोमेसी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और मामलों में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। अमेरिका के द फ्लेचर स्कूल ऑफ़ लॉ एंड डिप्लोमेसी में उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए रॉबर्ट बी स्टीवर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शशि थरूर का करियर – Shashi Tharoor Career

शशि थरूर ने अपनी शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत सयुक्त राष्ट्र में काम किया। इनका यह सफ़र करीब 29 वर्ष तक चला। शशि थरूर ने 1978 में संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त में एक सदस्य के रूप में कार्य किया। इसके बाद इन्होने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यकारी सहायक के रूप में भी काम किया। इसके बाद उन्होने 2001 में संचार और लोक सूचना के महासचिव के रूप में काम किया। भारत सरकार में शशि थरूर ने साल 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में नामित किये गये। लेकिन बाद में इन्होंने इस पद पर कार्य नहीं किया।

शशि थरूर का वैवाहिक जीवन और पत्नियाँ – Shashi Tharoor Married Life & Wife’s

शशि थरूर अपनी शादियों और अफेयर्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहे हैं। शशि थरूर ने 3 शादियाँ की हैं। इन्होंने पहली बार विवाह किया। तिलोत्तमा मुखर्जी से ये न्यूयार्क में प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रही हैं। शशि थरूर और तिलोत्तमा मुखर्जी के दो बेटे भी हैं। इनके बेटों के नाम कनिष्क और ईशान हैं।

इन्होने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। जिसके बाद इन्होने कनाडाई मूल की क्रिस्टा गिल्स से दूसरी शादी की। जब शशि थरूर क्रिस्टा ग्रिल्स से मिले उस समय वह अमेरिका में कार्यरत थीं। लेकिन इनका यह विवाह भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका और इन्होने क्रिस्टा गिल्स से तलाक ले लिया।

Shashi Tharoor Biography in hindi
Shashi Tharoor With Sunanda Pushkar

शशि थरूर ने साल 2010 में केरल की रहने वाली सुनंदा पुष्कर से मलियाली रीति-रिवाज के साथ तीसरी शादी की। लेकिन इस बीच इनका नाम पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ भी जुड़ा। इनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर ने मेहर तरार पर आरोप लगाया की वह लगातार शशि थरूर के संपर्क में हैं लेकिन शशि थरूर ने यह साफ़ कर दिया कि उनका मेहर तरार से कोई रिश्ता नहीं है।

इसके बाद साल 2014 में शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक होटल में मृत पाई गईं। पहले खबरों में रहा की उन्होंने आत्महत्या की लेकिन कुछ समय बाद शशि थरूर पर ही अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा। परन्तु कुछ समय केश चलने के बाद इन्हें निर्दोष करार दिया गया।

Also Read – Rahul Gandhi Biography in Hindi | राहुल गांधी का जीवन परिचय

शशि थरूर का राजनैतिक जीवन – Shashi Tharoor Political Life

शशि थरूर ने भारत में रहते हुए राजनीति में कदम रखने का फैसला लिया और भारत  की कुछ बड़ी पार्टियों से सम्पर्क किया। जिसके बाद इन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। क्योंकि उन्हें लगता था कि कांग्रेस पार्टी उनके विचारों के अनुकूल काम करती है। शशि थरूर ने केरल की थिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर साल 2009 में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर सांसद बने।

इसके बाद शशि थरूर को कांग्रेस की सरकार तथा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री का पद दिया गया। इसके बाद इनके राजनैतिक जीवन में बदलाव आते रहे इन्हें साल 2012 में केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास विभाग में राज्यमंत्री बनाया गया। शशि थरूर अपने क्षेत्र में इतने लोकप्रिय रहे कि उन्होंने साल 2014 और साल 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और वे दोनों ही बार विजयी हुए।

शशि थरूर के विवाद – Shashi Tharoor Controversy

शशि थरूर का नाम विवादों की लिस्ट में हमेशा से रहा है। उनका बेबाकी से अपनी बात रखने का तरीका ही अक्सर विवाद का कारण बन जाता है। शशि थरूर पर अब तक कई आरोप लगे हैं।

  • साल 2014 में इनकी तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर के निधन के बाद इन पर आरोप लगाया गया कि इन्होने ही अपनी पत्नी की हत्या करवाई है। यह केश साल 2018 तक चला जिसके बाद इन्हें इस केश से बरी कर दिया गया।
  • शशि थरूर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ अफेयर की चर्चा की वजह से विवादों में रहे। इनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर ने मेहर तरार पर आरोप लगाया था कि वे लगातार शशि थरूर के सम्पर्क में हैं।
  • शशि थरूर ने अयोध्या राममंदिर निर्माण पर भी विवादित बयान दिया। जिसकी वजह से देश में लोगों ने उनका काफी विरोध किया। उन्होने कहा कि कोई अच्छा व्यक्ति दूसरों के पूजा स्थलों को तोड़कर राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहेगा।
  • शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी शिवलिंग पर बैठे उस बिच्छू की तरह हैं जिसे न हाथ से हटा सकते हैं और न चप्पल से मार सकते हैं।
  • शशि थरूर ने साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की थी जिसके कारण कांग्रेस ने इन्हें पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया था।  
  • शशि थरूर के कार्यालय की और से जारी एक घोषणा पत्र में भारत का नक्शा गलत दिखाने को लेकर ये विवादों में आ गये और फिर इन्होंने इस बात के लिए माफ़ी भी मांगी।
  • साल 2021 में उन्होंने लोकसभा में महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कैप्सन लिखा की कौन कहता है कि लोकसभा एक आकर्षक जगह नहीं है ? जिसके बाद इन्हें ट्रोल किया गया और इन्होने बाद में माफ़ी भी मांगी।   

शशि थरूर की कुल सम्पत्ति – Shashi Tharoor Net Worth

शशि थरूर के पास 2019 में दिए गये चुनावी हलफनामे के हिसाब से लगभग 112 करोड़ रूपये की कुल सम्पत्ति है। इसके साथ इनके पास कुछ महंगी करें और अमेरिका में घर भी है।   

शशि थरूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में

शशि थरूर कांग्रेस पार्टी के जाने-माने नेता हैं। वे लगातार तीन बार केरल के थिरुवनंतपुरम से सांसद रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव ही कार्य किये हैं। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना तय हुआ है। इसमें शशि थरूर ने भी नामांकन किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ ये भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं।  

Shashi Tharoor

शशि थरूर से जुड़े रोचक तथ्य – Shashi Tharoor Interesting Facts

  •  शशि थरूर भारतीय में सबसे अधिक अंगेजी जानने वाले सांसदों में से एक हैं।
  • शशि थरूर एक लेखक भी हैं उन्होंने अब तक 23 किताबें लिखी हैं। जिनमे से कुछ उपन्यास हैं उन्होनें अपनी किताबें देश से जुड़े अलग- अलग मुद्दों पर लिखीं हैं।
  • शशि थरूर को 4 भाषाओँ का ज्ञान है। उन्हें हिंदी, अंगेजी, फ्रेंच और मलयालम भाषों का अच्छा ज्ञान है।
  • शशि थरूर जब भारत आये और उन्होंने राजनीति में कदम रखा उस समय राजनीति से जुड़े लोग उन्हें अंगेज कहा करते थे। इन्होंने थिरुवनंतपुरम से सांसद बनकर इस बात को गलत ठहरा दिया।
  • शशि थरूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साल 2014 से पहले वह भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले नेता थे। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी इनसे आगे हैं।

शशि थरूर का जन्म कब हुआ था ?

09 मार्च 1956

शशि थरूर कहाँ से सांसद हैं?

थिरुवनंतपुरम, केरल

शशि थरूर की पत्नी का नाम क्या है?

तिलोत्तमा मुखर्जी (Divorce)
क्रिस्टा जाइल्स (Divorce)
सुनंदा पुष्कर (Died)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी