ProfileEntertainment

Shiv Thakre Biography in Hindi | शिव ठाकरे का जीवन परिचय

Shiv Thakre : शिव ठाकरे एक भारतीय टीवी एक्टर हैं। उनका पूरा नाम शिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगुजी गनुजी ठाकरे है। शिव ठाकरे अमरावती महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। शिव लग्जरीज लाइफस्टाइल जीते हैं। वह फिटनेस फ्रीक हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस विडियोज शेयर करते रहते हैं। इस वक्त शिव ठाकरे बिग बॉस में सुर्ख़ियां बटोर रहे हैं। वह दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट हैं।

शिव ठाकरे का जीवन परिचय

“बिग बॉस सीजन 2”, 2019 में शिव ठाकरे विनर रह चुके हैं। इस सीजन को महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था। अब एक बार फिर “बिग बॉस 16” के स्टेज पर भाई जान के साथ मस्ती और गेम खेलते नजर आ रहे हैं। शिव ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो “एमटीवी रोडीज राइजिंग सीजन 14” से की थी। शिव एक अभिनेता के साथ ही साथ एक अच्छे डांसर भी हैं। आइए जानते हैं शिव ठाकरे का जीवन परिचय (Shiv Thakre Biography in Hindi)…

शिव ठाकरे की जीवनी – Shiv Thakre Biography in Hindi

पूरा नामशिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगुजी गनुजी ठाकरे
जन्म9 सितम्बर 1989
जन्मस्थानअमरावती, महाराष्ट्र
उम्र33
माताज्ञात नही
पितामनोहर ठाकरे
बहनमनीषा ठाकरे
स्कूलसंत कवरम स्कूल,अमरावती महाराष्ट्र
कॉलेजजीएच रायसोनी कॉलेज ऑफ़ नागपुर, महाराष्ट्र  
शैक्षिक योग्यतास्नातक
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
पेशाकोरियोग्राफर
लोकप्रियताबिग बॉस मराठी सीजन 2
रोडीज राइजिंग सीजन 14
आदतेंजिम करना और पढ़ना
वैवाहिक जीवनअविवाहित
अफेयरश्वेता मेहता
पसंदीदा मोटरसाइकिलयमहा R15 और रॉयल एनफील्ड
पसंदीदा एक्टरइमरान हाशमी
पसंदीदा एक्ट्रेसनेहा धूपिया
पुरस्कारबिग बॉस मराठी सीजन 2 विजेता (17 लाख)
नेट वर्थलगभग 1.5 मिलियन

शिव ठाकरे कौन हैं? – Who is Shiv Thakre

शिव ठाकरे एक लोकप्रिय मराठी कोरियोग्राफर हैं। वह महाराष्ट्र में एक डांस स्टूडियो के मालिक भी  हैं, जहां बच्चों को डांस सिखाया जाता है। शिव एक मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हैं। बात करें उनके अभिनय की तो उन्हें नकारात्मक अभिनय करना पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह खलनायक की भूमिकाएं करना चाहते हैं।

शिव ठाकरे का जन्म और माता-पिता – Shiv Thakre Birth And Mother-Father in Hindi

टीवी एक्टर शिव ठाकरे का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती में 9 सितम्बर 1989 को हुआ था। वह एक हिंदू मध्यमवर्गी परिवार में जन्में थे। वह क्षत्रिय जाति से आते हैं। शिव के पिता का नाम मनोहर ठाकरे है। उनकी एक बहन भी है जिनका नाम मनीषा ठाकरे है। माता का नाम ज्ञात नही है।

Also Read- Tina Datta Biography in Hindi | टीना दत्ता का जीवन परिचय

शिव ठाकरे अफेयर्स – Shiv Thakre Girlfriend in Hindi

एक्टर ने अभी तक शादी नही की। कथिक तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड का नाम श्वेता मेहता है। टीवी शो रोडीज में वह अपनी सह- प्रतियोगी श्वेता को डेट कर रहे थे। कुछ जगहों पर दोनों एक साथ अक्सर नजर आते रहते हैं।  

shiv thakre

शिव ठाकरे की शिक्षा – Shiv Thakre Education in Hindi

शिव ठाकरे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमरावती, महाराष्ट्र के संत कवरम स्कूल से की। अपनी उच्चतम पढ़ाई के लिए शिव ने जीएच रायसोनी कॉलेज ऑफ़ नागपुर, महाराष्ट्र में दाखिला लिया जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी इसी कॉलेज से पूरी की। शिव का पढ़ाई में मन तो अच्छे से लगता ही था साथ में उनको बचपन से डांस करने का भी बहुत शौक था इसलिए वह कॉलेज टाइम में होने वाली सभी डांस प्रतियोगिताओं में भाग लेने में कभी पीछे नहीं हटते थे।

Also Read – Nimrat Kaur Ahluwaliya Biography in Hindi | निमृत कौर अहलूवालिया का जीवन परिचय

शिव ठाकरे का करियर और पुरस्कार – Shiv Thakre career in Hindi

शिव ठाकरे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो “एमटीवी रोडीज राइजिंग सीजन 14” से की थी। वह एक डांसर और कोरियोग्राफर हैं। शिव एक डांस क्लास भी चलाते हैं। इतना ही नही वह कई फिल्मों में कोरियोग्राफी भी कर चुके हैं। सितंबर 2019 में शिव ठाकरे “बिग बॉस मराठी सीजन टू” के विजेता रहे जिसमें उन्हें ट्राफी और 17 लाख रुपए की धनराशि से सम्मानित किया गया था। ठाकरे रोडीज राइजिंग सीजन 14 के फाइनलिस्ट में भी रह चुके हैं। एमटीवी रोडीस में इंट्री लेने के बाद वह अपने पसंदीदा एक्टर रणविजय सिंह की टीम में शामिल हुए और सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन वह उस समय विनर नही बन पाए थे।

shiv thakre

शिव ठाकरे की कुल सम्पत्ति – Shiv Thakre Networth in Hindi

एक दौर था जब शिव का परिवार चॉल में रहता था। खर्चा चलाने के लिए वह घर- घर जाकर सुबह अख़बार बेंचते थे। लेकिन आज शिव ठाकरे लग्जरीज लाइफ जीते हैं।फोर्ब्स और अन्य स्रोत के डाटा के अनुसार शिव ठाकरे की कुल सम्पत्ति लगभग 1.5 मिलियन है। शिव के पास वोक्सवैगन पोलो कार और यमहा R15 मोटरसाइकिल है। एक्टर शिव को रॉयल एनफील्ड बाइक भी पसंद है ।

Also Read – Kili Paul Biography In Hindi | किली पॉल का जीवन परिचय

शिव ठाकरे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां – Shiv Thakre intresting facts in Hindi

  •  शिव ठाकरे भगवान शिव के भक्त हैं।
  •  खाली समय में शिव बच्चों को डांस सिखाते है।
shiv thakre

FAQ’s

शिव ठाकरे का जन्म कहाँ हुआ था ?

अमरावती,महाराष्ट्र

शिव ठाकरे ने बिग बॉस मराठी में कितने लाख का पुरस्कार जीता था?

17 लाख

एक्टर के पास कौन-सी मोटरसाइकिल पसंद हैं ?

यमहा R15 रॉयल एनफील्ड

शिव ठाकरे क्या हैं ?

कोरियोग्राफर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी