ProfileUttar Pradesh

Swatantra Dev Singh Biography in Hindi | स्वतंत्र देव सिंह का जीवन परिचय

Swatantra Dev Singh Biography : उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद को बखूबी सम्भाला और इसका प्रमाण यह है कि भाजपा लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई। स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश में अपने कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को निचले स्तर से मजबूत किया है।

Swatantra Dev Singh Biography in Hindi

मिर्जापुर में जन्मे स्वतंत्र देव सिंह ने अपने जीवन में बहुत सी कठिनाईयां देखी हैं। स्वतंत्र देव सिंह कई बार चुनावों में हारे लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। आइये जानते हैं स्वतंत्र देव सिंह का जीवन परिचय (Swatantra Dev Singh Biography in Hindi)…

Table of Contents

स्वतंत्र देव सिंह की जीवनी – Swatantra Dev Singh Biography in Hindi

नामस्वतंत्र देव सिंह
पूर्व नामकांग्रेस सिंह
जन्म13 फरवरी 1964
आयु58 वर्ष
जन्म स्थानउरई, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
पिता का नामअल्लर सिंह
माता का नामरामा देवी
भाईश्रीपत सिंह
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामकमला देवी
बच्चेपुत्र – एक पुत्री – दो
शैक्षिक योग्यतास्नातक (जीव विज्ञान में बीएससी) 
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
जातिकुर्मी
व्यवसायराजनेता
राजनैतिक दलभारतीय जनता पार्टी
पदकैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश
कुल सम्पत्तिलगभग 1 करोड़ रूपये से अधिक  

स्वतंत्र देव सिंह कौन हैं? – Who is Swatantra Dev Singh Wikipedia in Hindi

स्वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे वर्तमान में योगी आदित्यनाथ की सरकार में जल शक्ति मंत्री (कैबिनेट मंत्री) के पद पर कार्यरत हैं। साल 2019 से लेकर साल 2022 तक वे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता और एक संघर्षशील नेता के तौर पर देखा जाता है।

स्नातक की शिक्षा प्राप्त करते हुए उन्होंने छात्रनेता के रूप में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। स्वतंत्र देव सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ भी जुड़े रहे और विभिन्न पदों पर कार्य भी किया। साल 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव जीतने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने के कयास भी लगाये जा रहे थे।

स्वतंत्र देव सिंह जन्म और परिवार –  Swatantra Dev Singh Birth & Family

स्वतंत्र देव सिंह का जन्म (Swatantra Dev Singh Birth) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के उरई गाँव में 13 फरवरी 1964 को हुआ था। इनके पिता का नाम अल्लर सिंह और माता का नाम रामा देवी था। स्वतंत्र देव सिंह के परिवार में इनके एक बड़े भाई हैं जिनका नाम श्रीपत सिंह है। स्वतंत्र देव सिंह के माता – पिता ने इनका नाम कांग्रेस सिंह रखा था। भाजपा में आने के पहले वे कांग्रेस सिंह के नाम से जाने-जाते थे। ये एक मध्यमवर्गीय गरीब परिवार में जन्मे थे। इनसे पहले इनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था।

स्वतंत्र देव सिंह की शिक्षा – Swatantra Dev Singh Education

स्वतंत्र देव सिंह ने अपने गाँव उरई के प्राथमिक विद्यालय से अपनी प्राम्भिक शिक्षा प्राप्त की। उनके भाई पुलिस ऑफिसर थे इसलिए उनका तबादला हो गया और वे काल्पी थाने में आ गये। इसलिए स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी 12वीं की पढाई एमएसवी इंटर कॉलेज काल्पी से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने जीव विज्ञान में स्नातक (बीएसई) की शिक्षा झाँसी के बुंदेलखंड विश्विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन में डीएवी कॉलेज से छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ा लेकिन वे छात्रसंघ चुनाव में हार गये। स्वतंत्र देव सिंह ने स्नातक के बाद शिक्षा नहीं प्राप्त की क्योंकि वे आरएसएस के साथ जुडकर जनसेवा करना चाहते थे।

स्वतंत्र देव सिंह का वैवाहिक जीवन – Swatantra Dev Singh wife

स्वतंत्र देव सिंह का विवाह कमला देवी के साथ हुआ। उनकी पत्नी (Swatantra Dev Singh Wife) झाँसी जनपद के सिगार नाम गाँव की रहने वाली थीं। स्वतंत्र देव सिंह और उनकी पत्नी कमला देवी के एक पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं।

Swatantra Dev Singh Biography in Hindi

स्वतंत्र देव सिंह का करियर – Swatantra Dev Singh Career

स्वतंत्र देव सिंह अपनी शिक्षा प्राप्त करने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बन गये। इसके कुछ ही समय बाद वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी बन गये। स्वतंत्र देव सिंह आरएसएस के साथ जुडकर जनसेवा करना चाहते थे। उन्होंने आरएसएस में रहते हुए संघ के प्रचारक के तौर पर काम किया।

साल 1988- 89 में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके पहले स्वतंत्र देव सिंह ने कुछ समय के लिए स्वतंत्र भारत अखबार में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। लेकिन वे इस कार्य में ज्यादा समय तक नही रह सके और रिपोर्टिंग का करियर छोड़कर पूर्ण रूप से राजनीति में आ गये।

स्वतंत्र देव सिंह का राजनैतिक करियर – Swatantra Dev Singh Political Career

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री बनने के साथ इन्होने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की। स्वतंत्र देव सिंह एक गरीब परिवार में जन्मे थे जिस कारण से कड़ी मेहनत और संघर्ष का गुण उनके अन्दर उपस्थित था जिसके कारण संघटन के लोगों में वे लोकप्रिय हो गये। साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का के प्रभारी के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया। कुछ वर्षों तक उन्होंने इस पद पर कार्य किया।

साल 1994 में भाजपा ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बुंदेलखंड शाखा का प्रभारी नियुक्त किया। इसी के साथ वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में जाने-जाने लगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री के तौर पर भी काम किया।

साल 2001 में स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। साल 2004 में स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के जालौन- ललित और झाँसी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुना गया। साल 2004 में वे पहली बार भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री बनाए गये।

Swatantra Dev Singh Biography in Hindi

साल 2010 में उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। साल 2012 में स्वतंत्र देव सिंह ने काल्पी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन वे इस चुनाव को जीतने में असफल रहे। इसके बाद साल 2012 से 2017 तक वे एक बार फिर प्रदेश महामंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने भाजपा को बुंदेलखंड क्षेत्र में जीत भी दिलाई।

उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रभारी बनाया गया जिसमे उन्होने करीब एक करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर अपने नाम एक रिकॉर्ड बनाया। साल 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री, परिवहन मंत्री और प्रोटोकॉल मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। स्वतंत्र देव सिंह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बहुत ही करीब हैं। वे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सम्पर्क में अपने कार्यों की वजह से हैं।

स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में – Swatantra Dev Singh as BJP UP President

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने स्वतंत्र देव सिंह के कार्य और उनके नेतृत्व को देखते हुए उन्हें साल 2019 में भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को अपने अनुभव से मजबूत किया। भारतीय जनता पार्टी को स्वतंत्र देव सिंह ने पूरे उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर मजबूत किया।

उनके इसी परिश्रम का फल ही था कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2022 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयी। साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जितना कारण शीर्ष नेता थे उतना ही योगदान स्वतंत्र देव सिंह का भी था।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री – Swatantra Dev Singh as Cabinet Minister of UP

साल 2022 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया गया। स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

उनके पास जल शक्ति मंत्रालय, नमामि गंगे व ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय, सिंचाई यांत्रिकी विभाग, लघु सिंचाई विभाग, परती भूमि विकास मंत्रालय और बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय जैसे 7 महत्वपूर्ण मंत्रालय उन्हें दिए गये।

इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद भाजपा उत्तर प्रदेश ने भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

कांग्रेस सिंह से बने स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह के माता-पिता ने बचपन में इनका नाम कांग्रेस सिंह (Swatantra Dev Singh Old Name) रखा था। लेकिन जब वे भारतीय जनता पार्टी में नेता के तौर पर कार्य करने लगे तो सफलताओं के बीच उनके नाम का एक अलग ही असर था। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने नताओं ने उन्हें अपना नाम बदलने की राय दी जिस पर आरएसएस के ने उनका नाम बदल कर स्वतंत्र देव करने की सलाह दी। जिस पर उन्होंने अपना नाम बदला और वे भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह के तौर पर जाने-जाने लगे।

स्वतंत्र देव सिंह की कुल सम्पत्ति – Swatantra Dev Singh Net Worth

स्वतंत्र देव सिंह के पास वर्तमान समय में लगभग 1 करोड़ रूपये से अधिक की कुल सम्पत्ति बताई जाती है।   

FAQ’s

स्वतंत्र देव सिंह का जन्म कब हुआ?

13 फरवरी 1964 को  

स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कब बने?

साल 2019 में स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा का चुनाव कब लड़ा?

साल 2012 में (हार गये थे)

स्वतंत्र देव सिंह की पत्नी का नाम क्या है?

कमला देवी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी