ProfileEntertainmentFeatured

Tejasswi Prakash Biography in Hindi | तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय

Tejasswi Prakash Biography inHindi : तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन की अभिनेत्री हैं | साल 2012 से टीवी एक्ट्रेस रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली तेजस्वी साल 2021 में प्रसिद्द टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-15 की विनर रहीं। तेजस्वी ने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया टीवी सीरियल स्वरागिनी में रागिनी माहेश्वरी की भूमिका में तेजस्वी को घर-घर में पसंद किया गया।

Tejasswi Prakash Biography in Hindi

तेजस्वी वर्तमान में कलर्स पर आने वाले फेमस सीरियल नागिन -6 में लीड रोल में नजर आ रही हैं। तेजस्वी को उनकी क्यूट स्माइल के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। तेजस्वी प्रकाश अपने काम की वजह से तो फेमस हैं ही साथ ही वह एक्टर करण कुंद्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फैन्स इस टीवी की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। आइये जानते हैं तेजस्वी प्रकाश का जीवन परिचय (Tejasswi Prakash Biography in Hindi)…

तेजस्वी प्रकाश की जीवनी – Tejasswi Prakash Biography in Hindi

नामतेजस्वी प्रकाश
पूरा नामतेजस्वी प्रकाश वयंगंकर
निक नेमतेजा भाई और तेजू
जन्म10 जून 1992
आयु30 वर्ष
जन्म स्थानजेद्दाह, सऊदी अरब
पिता का नामप्रकाश वयंगंकर
माता का नामज्ञात नहीं
भाई – बहनप्रतीक वयंगंकर
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
अफेयर्सकारन कुंद्रा
शैक्षिक योग्यताइलेक्ट्रोनिक्स और जन संचार में इंजीनियरिंग  स्नातक
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयता                                                                   भारतीय
व्यवशायमाडल, एक्ट्रेस
प्रसिद्धिबिग बॉस – 15 विनर
शुरुआत2012 में लाइफ ओके पर प्रसारित ‘2612’ से    
कुल सम्पत्तिकरीब 3 से 5 मिलियन डॉलर

तेजस्वी प्रकाश कौन हैं? – Who is Tejasswi Prakash Wikipedia in Hindi

तेजस्वी प्रकाश प्रसिद्द भारतीय टीवी एक्ट्रेस हैं। तेजस्वी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। पूरे देश में उनके तमाम फैन्स हैं तेजस्वी को उनकी क्यूट स्माइल और ख़ूबसूरती के लिए लोग काफी पसंद करते हैं। तेजस्वी वर्तमान में कलर्स पर नागिन-6 में लीड रोल में नज़र आ रही हैं।

Tejasswi Prakash Biography in Hindi

तेजस्वी ने अब तक तमाम टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जिनमे से स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, कर्ण संगिनी, खतरों के खिलाड़ी सीजन-10, बिग-बॉस- 15, नागिन-6 से उन्हें काफी पहचान मिली। तेजस्वी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। तेजस्वी ने कई म्यूजिक अल्बम्स में भी काम किया उनके गानों को लोग बहुत पसंद करते हैं।

तेजस्वी प्रकाश जन्म और माता-पिता – Tejasswi Prakash Birth & Mother-Father         

तेजस्वी प्रकाश का जन्म सऊदी अरब के जद्दाह शहर में 10 जून 1992 को हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं। उनके पिता का नाम प्रकाश वयंगंकर है जो कि एक प्रसिद्द गायक हैं। तेजस्वी के भाई का नाम प्रतीक वयंगंकर है जो कि एक इंजीनियर हैं। तेजस्वी का बचपन मुंबई में बीता। यहीं रहकर तेजस्वी ने अपनी शिक्षा भी पूरी की। तेजस्वी को उनका परिवार और दोस्त तेजू या तेजा भाई कहकर पुकारतें हैं। तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वयंगंकर है।

तेजस्वी प्रकाश की शिक्षा – Tejasswi Prakash Education

तेजस्वी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा (Tejasswi Prakash Education) मुंबई महाराष्ट्र में ही पूरी की। जिसके बाद तेजस्वी ने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन मे स्नातक की डिग्री प्राप्त की। तेजस्वी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था जिसके कारण तेजस्वी ने 18 साल की उम्र में टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू कर दिया था। Also Read – Ishita Dutta Biography in Hindi | इशिता दत्ता का जीवन परिचय

तेजस्वी प्रकाश का करियर – Tejasswi Prakash Career

तेजस्वी प्रकाश को बचपन से ही अभिनय में रूचि थी। उनका सपना एक्ट्रेस बनना था जिसके कारण तेजस्वी ने अपनी पढाई पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। साल 2012 में तेजस्वी ने लाइफ ओके पर आने वाले शो ‘2612’ से अपने अभिनय करियर की शरुआत की। इस टीवी सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद तेजस्वी को टीवी इंडस्ट्री में लगातार काम मिलता रहा।

साल 2013 में तेजस्वी ने कलर्स पर आने वाले सीरियल संस्कार – धरोहर अपनों की में काम किया। लेकिन यह सीरियल ज्यादा दिन नहीं चल सका जिसके कारण बाद में इसे बंद कर दिया गया था। साल 2015 में कलर्स पर ही आने वाले एक और सीरियल ‘स्वरागिनी’ में रागिनी महेश्वरी की भूमिका में लीड रोल में तेजस्वी नज़र आयीं। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया। इससे तेजस्वी को पहचान और शोहरत दोनों ही हासिल हुई। यह सीरियल लम्बे समय तक टीवी पर चला इसके लिए तेजस्वी को अवार्ड्स भी मिले।

इसके बाद तेजस्वी प्रकाश ने साल 2017 में ‘पहरेदार पिया की’ सीरियल में काम करना शुरू ही किया था कि यह सीरियल विवादों में आ गया। इस सीरियल में तेजस्वी एक 9 साल के बच्चे की पत्नी का रोल कर रही थीं। जिसकी वजह से तेजस्वी को भी विवादों का सामना करना पड़ा और सीरियल कुछ समय बाद बंद कर दिया गया।

Tejasswi Prakash Biography in Hindi

साल 2023 में स्टार प्लस पर आये बहु चर्चित शो कर्ण संगिनी में तेजस्वी ने उरुवी की भूमिका निभाई। इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया। तेजस्वी प्रकाश के किरदार को इस सीरियल में उनके फैन्स ने खूब पसंद किया।

इसके बाद तेजस्वी प्रकाश साल 2020 में खतरों के खिलाड़ी- फियर फैक्टर 10 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आयीं। तेजस्वी विनर तो नहीं बन पाईं लेकिन उनके काम को लोगो ने खूब पसंद किया। Also Read –Divya Agarwal Biography in Hindi | दिव्या अग्रवाल का जीवन परिचय

साल 2021 में तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस सीजन- 15’ में एक कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आयीं। तेजस्वी ने बिग बॉस में अपनी जगह बनाई और अंत तक रहीं। इसके बाद तेजस्वी बिग बॉस की विनर भी रहीं।

तेजस्वी के बिग बॉस में विनर बनने के बाद टीवी सीरियल्स की डायरेक्टर एकता कपूर ने तेजस्वी को नागिन के अगले सीजन में लीड रोल के लिए कास्ट किया। साल 2022 में कलर्स के शो ‘नागिन-6’ में तेजस्वी महक चहल की भूमिका में नज़र आयीं। नागिन-6 में उनके किरदार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उसके साथ लीड एक्टर की भूमिका बिग बॉस-15 के कंटेस्टेंट रहे सिम्बा नागपाल निभा रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने सीरियल्स के साथ ही मराठी सिनेमा से फिल्मों में भी कदम रखा। मराठी सिमेना में बनी फिल्म ‘कस्तूरी मन रे’ में तेजस्वी ने मुख्य भूमिका में काम किया है। यह फिल्म 4 नवम्बर 2022 को रिलीज हुई। Also Read – Athiya Shetty Biography in Hindi | अथिया शेट्टी का जीवन परिचय

तेजस्वी प्रकाश अफेयर्स – Tejasswi Prakash Affairs, Boyfriend

तेजस्वी प्रकाश का नाम सबसे पहले एक्टर शिविन नारंग के साथ जुड़ा। उनके रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आयीं लेकिन तेजस्वी ने कहा कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद बिग बॉस-15 के दौरान उनके साथ कंटेस्टेंट के रूप में रहे करण कुंद्रा के साथ तेजस्वी की नजदीकियां बढीं।

Tejasswi Prakash Biography in Hindi

करण कुंद्रा टीवी एक्टर और होस्ट के रूप में काम करते हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को एक्सेप्ट किया। दोनों अक्सर साथ में देखे जाते हैं। यह जोड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री की क्यूट जोड़ी के रूप में जानी जाती है। दोनों के फैन्स उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। खबरों की माने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

तेजस्वी प्रकाश के सीरियल्स – Tejasswi Prakash TV Serials

  • 2012 – 2612
  • 2013 – संस्कार- धरोहर अपनों की
  • 2015 – स्वरागिनी
  • 2017 – पहरेदार पिया की
  • 2017- रिश्ता लिखेंगे हम नया
  • 2018 – कर्ण संगिनी
  • 2020 – खतरों के खिलाड़ी सीजन 10
  • 2021 – बिग बॉस 15
  • 2022 – नागिन-6  

 तेजस्वी प्रकाश अवार्ड्स – Tejasswi Prakash Awards

  • 2015 – बेस्ट एक्ट्रेस नेगेटिव (स्वरागिनी)
  • 2018 – बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल (कर्ण संगिनी)
  • 2019 – बेस्ट एक्टर फीमेल (सिलसिला बदलते रिश्तों का)

तेजस्वी प्रकाश की कुल सम्पत्ति – Tejasswi Prakash Net Worth

तेजस्वी प्रकाश भारतीय टीवी इंडस्ट्री की अमीर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई ऐडस में भी काम करती हैं। तेजस्वी की कुल सम्पत्ति (Tejasswi Prakash Net Worth) करीब 3 से 5 मिलियन डॉलर के बीच है। इसके साथ ही तेजस्वी के पास कई लग्जरी कारें भी हैं।

FAQ’s

तेजस्वी प्रकाश का जन्म कब हुआ ?

10 जून 1992

तेजस्वी प्रकाश के पिता का नाम क्या है ?

प्रकाश वयंगंकर

तेजस्वी प्रकाश की पहली फिल्म कौन सी है ?

‘कस्तूरी मन रे’ मराठी 2022

बिग बॉस सीजन-15 के विनर का नाम क्या है ?

तेजस्वी प्रकाश

नागिन-6 की एक्ट्रेस का नाम क्या है ?

तेजस्वी प्रकाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी