UP Disability Certificate Online Apply 2022 | उत्तर प्रदेश में विकलांग प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें
UP Disability Certificate Online Apply 2022 : उत्तर प्रदेश में रहने वाले ऐसे लोग जो शारीरिक रूप से विकलांग है ऐसे लोगों के लिए सरकार ने एक सुविधा प्रदान की है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले किसी भी परिवार के सदस्य जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं वह प्रदेश सरकार द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे लोगों को सरकार सरकारी योजनाओं सहित अन्य सुविधाओं में छूट देती है।

शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों को सरकार शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरियों तक सभी में छूट देती है जो पात्र व्यक्ति विकलांगता प्रमाण पत्र बनवा कर प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश में विकलांगता प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए सभी जरूरी सूचनाएं उपलब्ध करायेंगे। आइये जानते हैं उत्तर प्रदेश में विकलांग प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें (UP Disability Certificate Online Apply 2022)…
UP Disability Certificate Online Apply 2022 – उत्तर प्रदेश में विकलांग प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रमाण पत्र |
लाभार्थी | विकलांग एवं दिव्यांग व्यक्ति |
वेबसाइट | esathi.up.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 0522-2304706 |
उत्तर प्रदेश में विकलांगता प्रमाण पत्र के लाभ
उत्तर प्रदेश में विकलांग व्यक्तियों को विशेष रूप से सरकार द्वारा आरक्षण दिया जाता है ऐसे व्यक्तियों को सरकार शिक्षा से लेकर नौकरी और सरकारी योजनाओं से लेकर जमीन आवंटन तक सभी में आरक्षण देती है।सरकार ने ऐसे लोगों के लिए कई योजनायें भी चलाई हैं प्रदेश में जिनका लाभ दिव्यांग व्यक्तियों को मिल रहा है। दिव्यांगों को मिलने वाले कुछ प्रमुख लाभ ये हैं:-
- सरकार द्वारा निकाली जाने वाली सभी सरकारी नौकरियों में दिव्यंगों को आरक्षण दिया जाता है।
- प्रदेश सरकार दिव्यंगों को पेशन भी उपलब्ध करती है।
- सरकार विकलांग व्यक्तियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करती है और बड़े कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दिव्यांगों को आरक्षण भी दिया जाता है।
- विकलांग व्यक्तियों को आने जाने के लिए सरकारी बसों के किराए और रेल के किराए में छूट मिलती है।
- प्रदेश में विकलांग व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं लाभ मिलता है।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन आवंटन में भी दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता देने का नियम रखा है।
- दिव्यांग व्यक्तियों की सामाजिक सुरक्षा और उन्हें उपकरण दिए जाने से सम्बन्धित सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।
दस्तावेज – UP Disability Certificate Online Apply 2022 Documents
- आधार कार्ड
- 4 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- मेडिकल रिपोर्ट
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- राशन कार्ड की फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र Also Read – Customer Service Point | बैंक मित्र बनकर या ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर कैसे कमायें पैसे
पात्रता – UP Disability Certificate Online Apply 2022 Eligibility
यदि आप उत्तर प्रदेश के मूल निवाशी हैं और आप शारीरिक रूप से सामान्य नहीं हैं और आप प्रदेश सरकार की ओर से विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे में विकलांगता का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला व्यक्ति कम से कम 40% से अधिक विकलांग होना चाहिए तभी उसे विकलांगता का सर्टिफिकेट मिलेगा। Also Read – UPSSSC Kanisth Sahayak Bharti 2022 : 1262 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
उत्तर प्रदेश में विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए शुल्क – UP Disability Certificate Online Apply 2022 Fees
उत्तर प्रदेश में रहने वाले विकलांग लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन के समय शुल्क देना पड़ता है। सामान्य वर्ग के लोगों के लिए यह शुल्क 32 रूपये होता है जबकि अन्य एससी/एसटी के लिए यह मात्र 08 रूपये होता है। Also Read – Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
उत्तर प्रदेश में विकलांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए कैसे करें आवेदन
- यदि आप उत्तर प्रदेश में विकलांग सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप esathi.up.gov.in पर जाएँ।
- उसके बाद यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करिये।
- लॉग इन करने के बाद आवेदन प्रमाणपत्र की लिस्ट में दिए गये दिव्यांग प्रमाण पत्र पर क्लिक करें।
- उसके बाद खुले हुए फॉर्म में सभी जानकारियां भरें और डाक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसके बाद फॉर्म को सब्मिट करें और पेमेंट के लिए दिए हुए ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आप ऑनलाइन या डेबिट/क्रेडिट के माध्यम से फील सब्मिट कर सकते हैं। फीस सब्मिट करने के बाद आपके लिए एक रिसीविंग ओपन होगी उसे प्रिंट कर के रख लें।
- इसेक बाद आपका फॉर्म जाँच के लिए स्वास्थ्य विभाग को जायेगा।
- इसके बाद जाँच शुरू होने पर आपको जाँच के लिए बुलाया जायेगा और यदि आप जाँच में सही पाए जाते हैं तो आपको दिव्यांग प्रमाण पत्र दे दिया जायेगा।