Jobs

UP Police Bharti 2022 : पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

UP Police Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश सरकार ने युवा खिलाड़ियों के लिए भर्तियां निकाली हैं। यह भर्तियां यूपी पुलिस (UP Police Bharti 2022) भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) लखनऊ के द्वारा निकाली गई हैं। यूपी पुलिस ने 534 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 335 पद पुरुषों के लिए हैं वहीं महि‍लाओं के लिए 199 पद हैं। सभी 534 पद पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable Bharti 2022) के हैं।

UP Police Bharti 2022

UP Police Constable Bharti 2022

पद का नामUP Police Constable Bharti 2022
पदों की संख्‍या534 पद
पुरुषों के लिए पद335 पद
महिलाओं के लिए पद199 पद
आयु सीमा18 से 22 वर्ष
आफिशियल वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in/

UP Police Bharti 2022 के लिए योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों को ख़ास तौर पर खिलाड़ियों के लिए निकाला जा रहा है। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय स्तर के खेल या राष्ट्रीय चैंपियनशिप या फेडरेशन कप खेला होना चाहिए। विश्वविद्यालय स्तर पर भाग लिए गए खेल या राष्ट्रीय पुलिस में भी प्रतिनिधित्व किए उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं।

Also Read : UPPCL Technician (Electrical) Bharti 2022 : 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां

इसको लेकर डीजी यूपीपीआरपीबी, आर.के. विश्र्वकर्मा ने बताया कि खेल वर्ग में कुछ खेलों में विशेष्य रुप से सीटें आरक्षित की गई है। इन खेलों में वाटर स्पोर्ट्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, शूटिंग, साइकिलिंग, तीरंदाज़ी बैडमिंटन एवं अन्य खेल शामिल हैं। साल 2016 में लगभग 200 सीटों पर स्पोर्ट्स कोटे के लिए आवंटित की गई थी। इन सीटों पर मात्र 25 खिलाड़ियों ने ही आवेदन दिया था।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्‍छुक उम्‍मीदवार 1 अक्‍टूबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्‍टूबर निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार कहाँ कर सकते है अप्लाई

यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट (http://uppbpb.gov.in/) पर जाकर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जाकर आवेदन कर सकते है। जो लोग भी आवेदन करने जा रहे हैं वो उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी IPL 2023 में आ रहा विस्फोटक ऑलराउंडर, धोनी के छक्के भी पड़ जाएंगे फीके विराट कोहली का इन हसीनाओं से रह चुका है चक्कर टीम इंडिया ही जीतेगी टी-20 वर्ल्डकप? बन रहे गजब के संयोग रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में, इसका बेसब्री से हो रहा इंतजार मोरबी के केबल ब्रिज का पूरा इतिहास
Munakka Benefits in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे अब तारक मेहता के इस एक्टर ने छोड़ा शो, फैंस हुए नाराज Black Water क्या है? जो सेलिब्रिटीज की है पहली पसंद जानिए अब तक कितना बन गया है राममंदिर? Digital Rupee क्या है? जानिए कैसे बदलने वाली है आपकी जिंदगी