UP Van Daroga Bharti 2022 : वन विभाग में सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन
UP Van Daroga Bharti 2022 : उत्तर प्रदेश वन दारोगा भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 (UPPET 2021) को उत्तीर्ण किया होगा, उनके पास उत्तर प्रदेश वन दारोगा भर्ती 2022 (Uttar Pradesh Van Daroga Bharti 2022) में आवेदन करने का सुनहरा मौका है।

आवेदन फार्म की अधिसूचना 22 सितंबर 2022 को ही आ जारी कर दी गई थी। आवेदन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर से शुरु की जा चुकी है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से कराई जा रही है। UPSSSC ही चयन और भर्ती की प्रक्रिया को संचालित करेगा।
UP Van Daroga Bharti 2022
इस परीक्षा के लिए आवेदक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। Uttar Pradesh Van Daroga Recruitment 2022 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होंगे। अभ्यर्थियों को शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा। ऑफ़लाइन या बैंक चालान के माध्यम से फीस जमा करने का कोई भी विकल्प नहीं दिया गया है।
Also Read : Railway Bharti 2022 : रेलवे ने निकाली कई पदों पर भर्ती, एसे कर सकते है आवेदन
आवेदन तिथियां
UPSSSC Van Daroga Bharti 2022 के लिए आवेदन फॉर्म जारी करने की अधिसूचना 22 सितंबर को ही दे दी गई थी। फॉर्म 17 अक्टूबर 2022 को यूपीएसएसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ गया है। UP Van Daroga Vacancy 2022 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई है। शुल्क भुगतान और अपने आवेदन पत्र में सुधार हेतु की तारीख़ 13 नवंबर तय की गई है।
कुल पद व आवेदन शुल्क
वन दरोग़ा भर्ती 2022 (UPSSSC Forest Inspector Bharti 2022) में कुल 701 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क एक समान तय किया गया है। आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपए है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2022 है।
आयू सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक तय की गई है। आयु सीमा में एससी और एसटी वर्गों के अभ्यार्थियों के लिए छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट (http://upsssc.gov.in/) पर जाएं। वहाँ जाकर होम पेज पर वन दरोग़ा के लिंक पर जाएं। रिक्त पदों के कॉलम पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करके शुल्क का भुगतान करें। शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म की फ़ोटोकॉपी करवाना ना भूलें।
चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 (UPPET 2021) का स्कोर बहुत ज़रूरी है। इस स्कोर के आधार पर लगभग 15 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवारों की छटनी कर दी जाएगी। परीक्षा की तारीख़ की घोषणा बाद में की जाएगी।
यूपी वन दरोगा भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता
पीईटी के स्कोर के अलावा इन विषयों में स्नातक होना भी अनिवार्य है। इन विषयों में मैथ्स, फ़िज़िक्स, बॉटनी, जूल़ॉज़ी, जिओलॉजी, एग्रीकल्चर स्टैटिक्स और इनवारमेंटस शामिल है।