UPPCL Technician (Electrical) Bharti 2022 : 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्तियां
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली गई हैं। यूपीपीसीएल टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2022 (UPPCL Technician (Electrical) Bharti 2022) के लिए कुल 357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPPCL Technician (Electrical) Bharti 2022 का विवरण
भर्ती का नाम | UPPCL Technician (Electrical) Bharti 2022 |
पद का नाम | टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) |
कुल पद | 357 |
आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत | 27 सितंबर 2022 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 19 अक्टूबर 2022 |
आयु सीमा | न्यूनतम- 18, अधिकतम- 40 वर्ष (01 जनवरी 2022) |
शैक्षिक योग्यता | हाईस्कूल के साथ आईटीआई |
आवेदन शुल्क | जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस – 1180 रुपए एससी एसटी के लिए – 826 रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | upenergy.in |
आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
UPPCL Recruitment 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत 27 सितंबर 2022 से होगी। वहीं आवेदन पत्र जमा करने के लिए अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2022 है।
आयु सीमा
UPPCL Vacancy 2022 के लिए उम्मीदवारों की 01 जनवरी 2022 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Also Read : UPPCL Executive Assistant Bharti 2022 : 1033 पदों पर निकली वैकेंसी
शैक्षिक योग्यता
UPPCL Bharti 2022 के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यताप्राप्त संस्थान से हाईस्कूल पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) का आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
यूपीपीसीएल भर्ती 2022 के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए तय किया गया है। वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपए होगा।
कैसे करें आवेदन

- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना होगा।
- अब यहां होमपेज पर मौजूद वैकेंसी टैब पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने मौजूद फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारियां भरनी हैं।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज जमा करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
- ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद इसकी हार्डकॉपी का एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।